सुबह की शुरुआत एक कप चाय से होती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि उस चाय को उगाने वाले लोगों की ज़िंदगी कैसी होती है? इस खास ग्राउंड रिपोर्ट में हम आपको लेकर चलते हैं बंगाल के चाय बागानों तक, जहां दुनिया की मशहूर चाय उगती है, लेकिन वहां काम करने वाले मजदूर आज भी बुनियादी सुविधाओं और उचित मजदूरी के लिए संघर्ष कर रहे हैं. हाल ही में Pradip Bhandari पश्चिम बंगाल के चाय बागानों में पहुंचे और महिला श्रमिकों से बातचीत की. इस दौरान मजदूरों ने शौचालय, पक्के घर, स्वास्थ्य सुविधाएं, बच्चों की पढ़ाई और मजदूरी को लेकर अपनी परेशानियां खुलकर सामने रखीं.
और पढ़ें