ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई पर मिल रही भारी सब्सिडी, किसान जल्द करें आवेदन और घटाएं खेती लागत

Saurabh Sharma
नोएडा | Updated On: 18 Jun, 2026 | 07:39 PM

आज खेती में सबसे बड़ी चुनौती सिर्फ अच्छी फसल पैदा करना नहीं, बल्कि कम पानी में ज्यादा उत्पादन लेना है. लगातार गिरते भूजल स्तर और बढ़ती सिंचाई लागत के बीच केंद्र सरकार की ‘प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना’ (PMKSY) किसानों के लिए एक वरदान साबित हो रही है. इस योजना के तहत किसानों को ड्रिप (Drip) और स्प्रिंकलर (Sprinkler) जैसी आधुनिक सिंचाई प्रणालियां लगाने पर सरकार की तरफ से भारी सब्सिडी (अनुदान) दी जाती है. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, इस तकनीक को अपनाने से 40 से 50% तक पानी की बचत होती है और फसल उत्पादन में 35 से 40% तक की बढ़ोतरी देखी जा सकती है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 18 Jun, 2026 | 10:42 PM

लेटेस्ट न्यूज़