Tea Report: रिकॉर्ड कमाई के बावजूद संकट में भारतीय चाय बागान, बढ़ती लागत से उद्योग पर बड़ा खतरा

Saurabh Sharma
नोएडा | Published: 26 May, 2026 | 08:33 PM

भारत का चाय उद्योग, जो दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चाय उत्पादक है, इस समय अपने सबसे बुरे आर्थिक संकट से गुजर रहा है. साल 2025 में रिकॉर्ड 280.40 मिलियन किलोग्राम चाय निर्यात करने और ₹8,488 करोड़ कमाने के बाद भी आखिर क्यों असम और दार्जिलिंग के चाय बागान बंद होने की कगार पर हैं? इस वीडियो में इंडियन टी एसोसिएशन (ITA) की रिपोर्ट के जरिए जानिए कि कैसे पिछले एक साल में चाय की नीलामी कीमतें 7% से 10% तक गिर गई हैं, जबकि मजदूरी और बिजली की लागत लगातार बढ़ रही है. इसके साथ ही, जनवरी-फरवरी 2026 में असम में 97% बारिश की कमी और नेपाल से आ रही सस्ती चाय के आयात ने भारतीय चाय उत्पादकों की कमर कैसे तोड़ दी है, इसकी पूरी ग्राउंड रियलिटी इस वीडियो में देखें!

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

लेटेस्ट न्यूज़