खाद को लेकर यूपी सरकार का बड़ा फैसला, अब हजारों किसानों को मिलेगा सीधा फायदा और राहत साथ में

Saurabh Sharma
नोएडा | Published: 19 May, 2026 | 07:43 PM

खरीफ सीजन शुरू होने से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए खाद को लेकर बड़ी तैयारी कर ली है. सरकार का साफ कहना है कि इस बार किसानों को खाद के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और न ही लंबी लाइनें लगानी होंगी. यूपी में यूरिया, डीएपी और दूसरी जरूरी खाद पहले से ज्यादा मात्रा में उपलब्ध कराई गई है, ताकि बुवाई के समय किसी तरह की परेशानी न हो. कृषि विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस समय उत्तर प्रदेश में कुल 27.94 लाख मीट्रिक टन उर्वरक मौजूद है. इसमें सबसे ज्यादा हिस्सा यूरिया का है, जो करीब 13.28 लाख मीट्रिक टन है. इसके अलावा डीएपी की उपलब्धता 5.23 लाख मीट्रिक टन, एनपीके 4.81 लाख मीट्रिक टन, एसएसपी 3.69 लाख मीट्रिक टन और एमओपी 0.93 लाख मीट्रिक टन है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

लेटेस्ट न्यूज़