विश्व मौसम विज्ञान संगठन (World Meteorological Organization / WMO) ने अल नीनो को लेकर बड़ी चेतावनी जारी की है. WMO की ग्लोबल क्लाइमेट रिपोर्ट के मुताबिक प्रशांत महासागर के मध्य और पूर्वी हिस्सों में समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से ज्यादा बढ़ चुका है और आने वाले महीनों में अल नीनो और ज्यादा ताकतवर हो सकता है. इसका असर दुनिया के कई हिस्सों में देखने को मिल सकता है. कहीं तेज़ गर्मी, कहीं सूखा और कहीं ज़रूरत से ज्यादा बारिश की आशंका जताई गई है. समुद्रों में मरीन हीटवेव का खतरा भी बढ़ सकता है.
डिस्क्लेमर:
यह वीडियो केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से बनाया गया है. इसमें दी गई जानकारी विभिन्न आधिकारिक रिपोर्टों और सार्वजनिक स्रोतों पर आधारित है. मौसम से जुड़ी स्थितियां समय और स्थान के अनुसार बदल सकती हैं. किसी भी तरह का फैसला लेने से पहले संबंधित विभाग या आधिकारिक मौसम एजेंसियों द्वारा जारी ताज़ा चेतावनियों और सलाहों का पालन करें.