राजस्थान से लेकर यूपी-बिहार तक लू का खतरा, कई राज्यों में पारा 40 डिग्री के पार…. IMD ने दी चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, सप्ताह के अंत तक हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में पछुआ हवाएं तेज हो जाएंगी, जिससे गर्मी और लू का असर और बढ़ सकता है. वहीं दूसरी ओर, पहाड़ी इलाकों में मौसम थोड़ी राहत देने वाला है, जहां पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है.

Kisan India
नई दिल्ली | Published: 15 Apr, 2026 | 06:56 AM

Today Weather: देश में गर्मी अब धीरे-धीरे अपने तेवर दिखाने लगी है. अप्रैल के बीच आते-आते कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे लू (हीटवेव) की शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं. हालांकि पिछले कुछ दिनों में हुई हल्की बारिश और मौसमी गतिविधियों के कारण उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में तापमान थोड़ा नियंत्रित रहा, लेकिन अब आने वाले दिन काफी चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं.

मौसम विभाग के अनुसार, सप्ताह के अंत तक हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में पछुआ हवाएं तेज हो जाएंगी, जिससे गर्मी और लू का असर और बढ़ सकता है. वहीं दूसरी ओर, पहाड़ी इलाकों में मौसम थोड़ी राहत देने वाला है, जहां पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है.

उत्तर भारत में बढ़ेगी गर्म हवाओं की रफ्तार

उत्तर भारत में मौसम तेजी से बदल रहा है. दिन के समय चलने वाली गर्म पछुआ हवाएं यह संकेत दे रही हैं कि लू का दौर जल्द शुरू हो सकता है. खासकर उत्तर प्रदेश में तापमान बढ़ने की संभावना जताई गई है. अनुमान है कि सप्ताह के अंत तक तापमान में 3 से 6 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है.

बुंदेलखंड क्षेत्र में हालात ज्यादा गंभीर हो सकते हैं, जहां तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है. बांदा जैसे जिलों में पारा पहले ही 40 डिग्री तक पहुंच गया है. फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे गर्मी का असर और बढ़ सकता है.

बिहार में भी बढ़ेगा तापमान

बिहार में अभी कोई बड़ा मौसम सिस्टम सक्रिय नहीं है, जिसके कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिनों में तापमान करीब 4 डिग्री तक बढ़ सकता है. जैसे ही तापमान 40 डिग्री के पार जाएगा, कैमूर, रोहतास, गया, औरंगाबाद, नवादा और बक्सर जैसे जिलों में लू का अलर्ट जारी किया जा सकता है. हालांकि पूर्वी बिहार के कुछ जिलों जैसे किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार में हल्के बादल और कहीं-कहीं बारिश की संभावना बनी हुई है.

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी बढ़ने के संकेत

दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम अब गर्मी की ओर बढ़ रहा है. अगले कुछ दिनों में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के करीब रह सकता है. हालांकि एक राहत की बात यह है कि तेज हवाओं के कारण प्रदूषण का स्तर फिलहाल नियंत्रण में है. एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) करीब 150 के आसपास है, जो मध्यम श्रेणी में आता है. आने वाले दिनों में गर्म हवाएं चलने से हवा और साफ होने की संभावना है. फिलहाल बारिश के कोई संकेत नहीं हैं.

शहर अधिकतम तापमान (15 अप्रैल)
न्यूनतम तापमान (15 अप्रैल)
दिल्ली 38°C 24°C
मुंबई 32°C 26°C
चेन्नई 34°C 28°C
कोलकाता 37°C 27°C
लखनऊ 39°C 24°C
पटना 39°C 24°C
रांची 36°C 23°C
भोपाल 38°C 26°C
जयपुर 38°C 25°C
शिमला 25°C 12°C
नैनीताल 28°C 17°C

राजस्थान में तेज गर्मी का दौर

राजस्थान में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. बाड़मेर और जैसलमेर जैसे इलाकों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो हफ्तों तक कोई बड़ा मौसम सिस्टम सक्रिय नहीं होगा, जिससे गर्मी और तेज हो सकती है. साफ आसमान और तेज धूप लोगों के लिए परेशानी बढ़ा सकती है.

पहाड़ों पर मिलेगी राहत

जहां मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ रही है, वहीं पहाड़ी राज्यों में थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. 17 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि हो सकती है.

हिमाचल के शिमला, सोलन, मंडी, चंबा और किन्नौर जैसे इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं उत्तराखंड के चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई गई है.

दक्षिण भारत में भी बढ़ी गर्मी

दक्षिण भारत के राज्यों में भी गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है. केरल और तमिलनाडु में कई जगह तापमान 37 से 38 डिग्री तक पहुंच गया है. कुछ तटीय इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जरूर है, लेकिन कुल मिलाकर गर्मी का असर बना रहेगा.

तमिलनाडु के मदुरै, कोयंबटूर, सलेम और तिरुचिरापल्ली जैसे शहरों में भीषण गर्मी के संकेत मिल रहे हैं. वहीं केरल के कई जिलों में भी तापमान लगातार बढ़ रहा है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Gold Silver Rate Today April 15 Check City Wise Price In India Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhao

Gold Rate: गोल्ड का खेल पलटा! 1.80 लाख से 1.50 लाख रुपये तक गिरा दाम, क्या खरीदारी के लिए सही समय?

Promise To Hike Paddy And Sugarcane Prices And Farmers Loan Waived Off Political Parties Shower Favors Upon The Farmers Ahead Of Tamil Nadu Polls

धान-गन्ना का भाव बढ़ाने और किसानों की कर्जमाफी का वादा, वोटिंग से पहले राजनीतिक दल अन्नदाता पर मेहरबान!

Water Bottle Cap Color Meaning Blue Red Green White Black Water Types Explained Safe Drinking Water Guide

पानी खरीदते समय रखें ध्यान: ढक्कन का रंग बताता है कितना सुरक्षित है पानी… 99 फीसदी लोग नहीं जानते ये बात

Bihar Politics Samrat Choudhary Takes Oath As New Cm Of Bihar Nitish Kumar Era Ends

Bihar CM: बिहार में पहली बार बीजेपी का सीएम, सम्राट चौधरी बने नए मुख्यमंत्री, राजभवन में ली शपथ

Parwal Ki Kheti Ke Tips Pointed Gourd Cultivation Tips Spray Schedule To Increase Flowering

परवल में फूल तो बहुत, लेकिन फल नहीं? अपनाएं एक्सपर्ट का ये 30 दिन का स्प्रे शेड्यूल, फलों से लद जाएगा पौधा

Up Poultry Conclave 2026 Egg Production Target Farmer Income Growth Demand Supply Gap Uttar Pradesh

यूपी में ‘पोल्ट्री कॉन्क्लेव 2026’ से बढ़ेगी अंडा उत्पादन की रफ्तार, ग्रामीण रोजगार पर होगा सरकार का फोकस