Delhi-NCR, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार में मॉनसून की विदाई के बाद भीषण गर्मी पड़ रही है। राजधानी दिल्ली में गर्मी का आलम ऐसा है जैसे मई-जून लौट आए हों। वहीं महाराष्ट्र में हालात इसके उलट हैं। यहां भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है। मौसम विभाग ने कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।