50 से 80 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं, कई राज्यों में बारिश और ओलों का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेंगे. इनका असर खासतौर 4 अप्रैल और 7 अप्रैल को ज्यादा देखने को मिलेगा. इस दौरान कश्मीर घाटी में भारी बारिश की संभावना है, जबकि मध्य और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है.

Kisan India
नई दिल्ली | Updated On: 4 Apr, 2026 | 07:14 AM

Today Weather: देश में मौसम इन दिनों लगातार करवट ले रहा है. कभी तेज धूप तो कभी अचानक बारिश और आंधी, ऐसे उतार-चढ़ाव से लोग भी हैरान हैं. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में यह बदलाव और तेज होने वाला है. खासकर उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई राज्यों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है.

पिछले 24 घंटों में मौसम का असर

हाल के दिनों में देश के कई हिस्सों में मौसम ने अपना असर दिखाया है. अरुणाचल प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ इलाकों में भारी बारिश हुई है. वहीं, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में ओलावृष्टि दर्ज की गई है.

इसके अलावा उत्तर प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली हैं, जिससे कई जगहों पर आंधी-तूफान जैसी स्थिति बन गई.

पश्चिमी विक्षोभ का असर तेज, उत्तर भारत में तूफानी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

मौसम विभाग का कहना है कि इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेंगे. इनका असर खासतौर 4 अप्रैल और 7 अप्रैल को ज्यादा देखने को मिलेगा. इस दौरान कश्मीर घाटी में भारी बारिश की संभावना है, जबकि मध्य और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है.

दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम

दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी मौसम तेजी से बदलने वाला है. 4 अप्रैल को तेज आंधी, बारिश और गरज-चमक के साथ तूफान आने की संभावना है. हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. 5 अप्रैल को भी मौसम इसी तरह बना रहेगा, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. हालांकि 6 अप्रैल को थोड़ी राहत मिल सकती है, जब मौसम थोड़ा साफ रहेगा.

उत्तर प्रदेश में अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज अचानक बदलने वाला है. 4 अप्रैल को राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है. पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी यूपी के जिलों जैसे सहारनपुर, मेरठ, आगरा, झांसी और आसपास के इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यहां तेज हवाओं और भारी बारिश से तापमान में गिरावट आ सकती है.

बिहार में भी बदलेगा मौसम

बिहार में फिलहाल गर्मी और बादलों का मिला-जुला असर दिख रहा है, लेकिन 5 अप्रैल के बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. 6 और 7 अप्रैल को राज्य के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाएं और आंधी-तूफान का असर बढ़ सकता है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को राहत मिलेगी.

राजस्थान में ओलावृष्टि की चेतावनी

राजस्थान में भी मौसम विभाग ने ओलावृष्टि और तेज बारिश की चेतावनी दी है. 4 अप्रैल को जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर और भरतपुर संभाग में तेज आंधी और बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं. इसके बाद 5 और 6 अप्रैल को मौसम थोड़ा शांत रहेगा, लेकिन 7 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से फिर मौसम बिगड़ सकता है.

पंजाब-हरियाणा और पहाड़ी क्षेत्रों का हाल

पंजाब और हरियाणा में भी इस सप्ताह हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा. 4 अप्रैल को यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और ओलावृष्टि भी हो सकती है.

वहीं, पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश की संभावना है. यहां हवाओं की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है.

शहर अधिकतम तापमान (4 अप्रैल)
न्यूनतम तापमान (4 अप्रैल)
दिल्ली 29°C 19°C
मुंबई 30°C 26°C
चेन्नई 33°C 27°C
कोलकाता 38°C 26°C
लखनऊ 34°C 21°C
पटना 38°C 26°C
रांची 34°C 22°C
भोपाल 33°C 21°C
जयपुर 29°C 18°C
शिमला 18°C 09°C
नैनीताल 24°C 13°C

दक्षिण और पूर्वी भारत का मौसम

तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है, जबकि तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा. चेन्नई में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है. वहीं, पश्चिम बंगाल में रविवार से मौसम बदलने की उम्मीद है. यहां बारिश के साथ तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 4 Apr, 2026 | 07:01 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

आम में सबसे ज्यादा कौन सा विटामिन होता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
कपास
विजेताओं के नाम
कमल सिंह पडिहार, आगर मालवा, मध्य प्रदेश
गुरबाज सिंह, रोपड़, पंजाब

लेटेस्ट न्यूज़