फसलों को ठंड से बचाती है ग्रीन नेट, सर्दियों में किसान अपनाएं ये आसान उपाय तो बढ़ेगी पैदावार

ओस, ठंड और कोहरे की वजह से खेतों में फसलें प्रभावित हो रही हैं, जिससे उपज पर बुरा असर हो सकता है. ऐसे में किसान कुछ वैज्ञानिक व आसान उपाय अपनाकर फसलों को बचा सकते हैं और अपनी फसल पैदावार को भी बढ़ा सकते हैं.

किसान इंडिया डेस्क
नोएडा | Published: 14 Jan, 2026 | 07:43 PM

Winter Crop alert: सर्दियों की शुरुआत के साथ किसानों की समस्याएं भी बढ़ जाती हैं. इस मौसम में फसलों को ठंड, ओस और कोहरे से नुकसान हो सकता है. ऐसे में किसान अपनी मेहनत और फसल दोनों को बचाने के लिए कुछ आसान उपाय अपना सकते हैं. आइये जानते हैं कि किन उपायों को अपनाकर न सिर्फ फसल और सब्जियों को सुरक्षित रख सकते हैं साथ ही पैदावार भी बढ़ा सकें.

सर्दियों का मौसम ऐसे तो बहुत सुहावना होता है लेकिन इस मौसम के आते ही किसानों की समस्याएं बढ़ जाती है. ठंड के मौसम में किसानों के सामने सबसे बड़ी परेशानी अपनी फसलों को ठंड से बचने की होती है. ओस, ठंड और कोहरे की वजह से खेतों की फासले अक्सर प्रभावित होती हैं, जिससे किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ता है. इस मौसम में लगभग सभी फसलों पर ठंड का असर पड़ता है, जैसे मसूर, चना, टमाटर, सरसों, मिर्च, धनिया और फूलगोभी आदि फासले ज्यादा प्रभावित होती हैं. ऐसे में किसान भाई कुछ वैज्ञानिक व आसान उपाय अपनाकर फसलों को बचा सकते हैं और पैदावार भी बढ़ा सकते हैं.

कैसे करें फसलों की सुरक्षा

फसलों को ठंड से बचाने के लिए ग्रीन नेट का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे फसलों पर ठंड का असर कम होता है. वही खेत के चारों तरफ बांस के खंभे लगाकर ऊपर छज्जा बनाना फायदेमंद होता है. इससे ठंडी हवाएं और ओस सीधे फसल तक नहीं पहुंचती और पौधे सुरक्षित रहते हैं.

जरूरत पर करें सिंचाई

जब फसलों को सिंचाई की आवश्यकता न हो, तो कुछ दिनों तक सिंचाई न करें. इससे मिट्टी में नमी संतुलित रहती हैं. रात के समय पौधों को प्लास्टिक की चादर से ढकने से भी ठंड और ओस से बचाव होता है. वही फलदार पौधों को घास-फूस या टाट की पट्टी से ढकने से भी उन्हें ठंडी हवाओं से सुरक्षा मिलती है.

देसी तरीके हैं कारगर

किसान देसी उपाय से भी फसलों की रक्षा कर सकते हैं. एक्सपर्ट्स के अनुसार गाय के गोबर और बेसन का मिश्रण पौधों पर लगाने से ठंड और अन्य प्राकृतिक खतरों से बचाव होता है और पैदावार बढ़ाने में मददगार भी होता है.

फसलों ठंड का असर होगा कम

सर्दियों में फसलों को बचाने के लिए ग्रीन नेट, प्लास्टिक की चादर, बांस का छज्जा और देसी उपाय अपना सकते हैं. इससे फसलों की सुरक्षा होती है, मेहनत बचती है और पैदावार बढ़ती है. किसान भाई अगर इन तरीको को अपनाएं तो ठंड का असर उनकी फसलों पर कम पड़ेगा और उन्हें बेहतर उत्पादन मिलेगा.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 14 Jan, 2026 | 07:43 PM

लेटेस्ट न्यूज़

Icar Irri Develop New Paddy Varieties To Save Water Increase Yield Direct Seeded Rice Farming

धान किसानों के लिए खुशखबरी! ICAR-IRRI की ये नई किस्में कम पानी में देंगी ज्यादा पैदावार, घटेगा खेती का खर्च

Water Storage In 166 Key Indian Reservoirs Falls Below 30 Percenr Of Overall Capacity Cwc Report

Report: देश के 166 प्रमुख जलाशयों में पानी का भंडारण 30 फीसदी से नीचे, कम बारिश और अल-नीनो ने बढ़ाई चिंता

India Targets 30 Billion Dollar Seafood Exports In Next Five Years Piyush Goyal Roadmap

भारत का बड़ा लक्ष्य, अगले 5 साल में 30 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है सीफूड निर्यात, पीयूष गोयल ने रखा रोडमैप

Oil India Discovers Natural Gas Deposit In Andaman Basin Hardeep Puri Calls It Major Energy Breakthrough

ऑयल इंडिया लिमिटेड को अंडमान में मिला प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार, भारत की ऊर्जा ताकत को मिलेगा नया बूस्ट

Weather Update Today Heavy Rain Strong Winds Alert In Delhi Uttar Pradesh Punjab Imd Forecast

आंधी, बारिश और तेज हवाओं का डबल अटैक! दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में 2 दिन आंधी-तूफान का अलर्ट

6th June 2026 Saturday Agriculture News Live Updates Pm Kisan Yojana Weather Updates Pm Fasal Bima Yojana Krishi Samachar Farmers Schemes Aaj Ki Latest News

LIVE दिल्ली पहुंचे CJP संस्थापक अभिजीत दिपके! जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले समर्थकों से की अपील