किसानों को कम ब्याज पर लोन दे रही सरकार, AgriSURE फंड से दूर हो रही वित्तीय संकट

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया एग्रीस्योर फंड कृषि क्षेत्र की समृद्धि और सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

अनामिका अस्थाना
नोएडा | Updated On: 20 Apr, 2025 | 05:52 PM

देश में कृषि क्षेत्र को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्टर देने और बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार कई तरीके की योजनाएं चला रही है. सरकार की कोशिश रहती है कि देश के किसान और कृषि क्षेत्र का विकास निरंतर होता रहे. इसी दिशा में कृषि मंत्रालय और नाबार्ड एग्रीस्योर फंड और किसान निवेश पोर्टल की शुरुआत की थी. इसकी मदद से किसानों को स्टार्टअप और ग्रामीण इलाकों में व्यापार करने के लिए उन्नत किस्म की तकनीक और फंड मुहैया कराया जाता है.

क्या है AgriSURE फंड

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया एग्रीस्योर फंड कृषि क्षेत्र की समृद्धि और सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. इसने देश के कृषि क्षेत्र को एक नई दिशा दी है. इस फंड की मदद से मॉडर्न उपकरणों, ट्रेनिंग और बाजार तक पहुंच जैसी सुविधाओं के साथ किसानों और व्यापारियों की मदद की जाती है. एग्रीस्योर फंड खास तौर पर स्टार्टअप और ग्रामीण इलाकों के व्यापारियों को व्यवसाय के लिए फंड मुहैया कराता है.

कृषि मंत्री ने किया था लॉन्च

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खेती-किसानी के लिए पैसे और बाजार की दिक्कत को दूर करने के लिए किसान एग्रीस्योर फंड को 3 सितंबर 2024 को लॉन्च किया था. इसे लॉन्च करते हुए कृषि मंत्री ने किसानों को देश की अर्थव्यवस्था का प्राण बताया था. उन्होंने यह भी कहा था कि कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने और खेती-किसानों को विस्तार देने के लिए सरकार प्रयासरत है.

  1. किसानों को कैसे होता है फायदा
  2. AgriSURE फंड किसानों को आसानी से लोन और कई अन्य तरह की आर्थिक मदद मुहैया कराता है. किसानों और कारोबारियों को इस स्कीम के तहत साइलो, स्टोरेज फैसेलिटी बनाने के लिए सरकार 2 करोड़ रुपये तक का लोन देती है. लोन के ब्याज पर छूट भी दी जाती है.
  3. AgriSURE फंड की मदद से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक और उपकरणों की जानकारी दी जाती है. किसानों को बाजार के हालात, बपाजार की मांग आदि के बारे में जानकारी दी जाती है.
  4. AgriSURE फंड किसानों के जरिए फसल प्रबंधन, मिट्टी की जांच और पोषक तत्वों के इस्तेमाल पर सलाह दी जाती है. इसके साथ ही किसानों को नए कृषि कौशल और तकनीकों पर प्रशिक्षण भी दिया जाता है. ताकि किसान कृषि क्षेत्र से जुड़ी हर खबर से अवगत हो और हर तकनीक को खेती में इस्तेमाल कर सकें.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 20 Apr, 2025 | 05:51 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Bijnor News 125 Buffaloes Landed In Ganges Soon Raid Took Place Teams From Two Districts Continued Searching All Night

Bijnor News: दबिश पड़ते ही गंगा में कूद गईं 125 भैंसें, पूरी रात दो जिलों की टीमें करती रहीं तलाश, पढ़ें पूरा मामला

Paddy Remains Unpurchased From 50000 Farmers In Gondia Maharashtra Farmers Demand To Extend Procurement Deadline

महाराष्ट्र के 50 हजार किसानों से नहीं खरीदी गई धान, परचेज डेडलाइन बढ़ाने की मांग पर अड़े किसान

Vaigaon Turmeric How To Cultivate Vaigaon Turmeric Farming Maharashtra Farmers

कैंसर दवा बनाने में इस्तेमाल होती है ये हल्दी, मई में करें बुवाई और 8 महीने में फसल तैयार.. कमाई भी होगी तगड़ी

Legendary Singer Asha Bhosle Passes Away At The Age Of 92 Bollywood Music Industry Loss

Asha Bhosle: संगीत जगत में छाया सन्नाटा! 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन, फैंस की आंखें नम

Bihar Makhana Vikas Yojana 2026 Subsidy Up To 3 Point 5 Crore On Makhana Production Processing Unit Support Scheme

Makhana Farming: किसानों की किस्मत बदल रही मखाना की खेती, सरकार दे रही 3.5 करोड़ तक सब्सिडी

Prayagraj Farmers Are Exporting Rice And Vegetables To The International Market

प्रयागराज के किसानों की पहुंच अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक, इन देशों को कर रहे चावल और सब्जी निर्यात.. करोड़ों में कमाई