बरसात से पहले सरकार का बड़ा प्लान, चारा-टीका और गोशालाओं की व्यवस्थाओं पर सख्ती

उत्तर प्रदेश सरकार ने बरसात से पहले गोशालाओं में चारा, टीकाकरण और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं. सरकार की तरफ से देशी गायों के संरक्षण पर खास जोर भी दिया जा रहा है.

धीरज पांडेय
नोएडा | Updated On: 4 Jun, 2025 | 11:27 PM

उत्तर प्रदेश में मानसून से पहले पशुधन और गोसंरक्षण को लेकर सरकार ने एक बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया है. राज्य के पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि गोचर भूमि में हरा चारा बोने से लेकर टीकाकरण अभियान और गोशालाओं की व्यवस्थाएं हर हाल में 15 जुलाई से पहले दुरुस्त होनी चाहिए. इसके अलावा, नस्ल सुधार, दुग्ध उत्पादन और छूट्टा पशुओं की देखभाल को लेकर भी योजना पर तेजी से काम होगा.

चारागाह और टीकाकरण का मिशन

राज्य सरकार ने 15 जुलाई तक सभी चारागाहों पर हरा चारा बोने का लक्ष्य तय किया है. इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि हर जिले में बोआई की स्थिति की निगरानी हो. साथ ही, गलाघोटू, खुरपका, मुंहपका जैसे संक्रामक रोगों से पशुओं को बचाने के लिए समय पर टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए. इस कार्य के लिए सरकार अलग से लक्ष्य तय करेगी.

हर गौशाला स्थल पर गोकाष्ठ मशीन- कैबिनेट मंत्री

राज्य की सभी गौशालाओं में चारा, भूसा, पानी, दवा और बिजली जैसी जरूरी सुविधाओं की जांच की जाएगी. मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा है कि हर गौशाला में गोकाष्ठ मशीन लगाई जाए ताकि मरने वाले पशुओं को नियम के अनुसार सही तरीके से निपटाया जा सके. इस बात में कोई भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी.

नस्ल सुधार और कृत्रिम गर्भाधान पर फोकस

देशी नस्ल की गायों जैसे गिर, साहीवाल, थारपारकर, गंगातीरी और हरियाणवी के संरक्षण और पालन पर खास ध्यान दिया जाएगा. इसके लिए किसानों को प्रोत्साहित भी किया जाएगा. कृत्रिम गर्भाधान योजना में सेक्सड सार्टेड सीमन तकनीक को बढ़ावा दिया जाएगा और इससे जुड़े कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा.

छूट्टा पशुओं का सख्त प्रबंधन

सड़क या खेतों में घूमते मिलेछूट्टा पशुओं को तत्काल गोआश्रय स्थलों में पहुंचाया जाए. इसके लिए पशुधन विभाग को ग्राम्य, राजस्व, नगर विकास, गृह और पंचायतीराज विभागों के साथ मिलकर समन्वय के निर्देश दिए गए हैं. कैबिनेट मंत्री ने साफ किया कि सरकार की प्राथमिकता गोवंश का संरक्षण है और इस पर नियमित निगरानी रखी जाए.

दुग्ध उत्पादन के लिए ट्रेनिंग और मार्केटिंग पर जोर

दुग्ध विकास को गति देने के लिए राज्य में नई दुग्ध समितियों का गठन किया जाएगा. इसके अलावा किसानों को प्रशिक्षित करने के लिए गोष्ठियां आयोजित होंगी. ‘पराग’ ब्रांड के उत्पादों की मार्केटिंग और उपलब्धता पर विशेष फोकस रहेगा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल मिले.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 4 Jun, 2025 | 11:27 PM

लेटेस्ट न्यूज़

India Targets 30 Billion Dollar Seafood Exports In Next Five Years Piyush Goyal Roadmap

भारत का बड़ा लक्ष्य, अगले 5 साल में 30 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है सीफूड निर्यात, पीयूष गोयल ने रखा रोडमैप

Oil India Discovers Natural Gas Deposit In Andaman Basin Hardeep Puri Calls It Major Energy Breakthrough

ऑयल इंडिया लिमिटेड को अंडमान में मिला प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार, भारत की ऊर्जा ताकत को मिलेगा नया बूस्ट

Weather Update Today Heavy Rain Strong Winds Alert In Delhi Uttar Pradesh Punjab Imd Forecast

आंधी, बारिश और तेज हवाओं का डबल अटैक! दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में 2 दिन आंधी-तूफान का अलर्ट

6th June 2026 Saturday Agriculture News Live Updates Pm Kisan Yojana Weather Updates Pm Fasal Bima Yojana Krishi Samachar Farmers Schemes Aaj Ki Latest News

LIVE दिल्ली में आज ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन! शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की उठेगी मांग

Flood Resistant Paddy Varieties For High Yield In Waterlogged Fields

खेत में कितना भी बढ़े पानी, धान की ये खास किस्में किसानों को दिला सकती हैं शानदार पैदावार

Pm Kisan Yojana 23rd Installment Payment Release Update Details Beneficiaries List

PM किसान की 23वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट! जून में आ सकता है पैसा, किसानों में बढ़ी उम्मीद