लक्ष्मी लाडो योजना की पांचवीं किस्त का पैसा जारी, गौशालाओं और पीएम आवास योजना के लिए भी राशि जारी

Yaryana Laxmi Lado Yojana: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा पीएम आवास योजना, लाडो लक्ष्मी योजना समेत कई योजनाओं के लाभार्थियों को राशि भेज दी गई है. उन्होंने बताया कि महिलाओं को रोजगार प्रदान करने वाले उद्योगों को राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त सब्सिडी दी जाएगी.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Updated On: 9 Mar, 2026 | 12:24 PM

हरियाणा सरकार ने ग्रामीणों और पशुपालकों के लिए अपना पिटारा खोल दिया है. इसके साथ ही लक्ष्मी लाडो योजना के लाभार्थियों के खाते में 1357 करोड़ रुपये भेज दिए हैं. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता में कई योजनाओं के तहत लाभाार्थियों को पैसे भेजे जाने की बात कही. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों और किसानों की मजबूती के लिए सरकार तेजी से काम कर रही है और कुछ दिन पहले पेश किए गए बजट में भी कृषि क्षेत्र के विकास के लिए मोटे फंड की व्यवस्था की गई है. उन्होंने कहा कि गौशालाओं के विकास के लिए भी राशि जारी की गई है.

महिलाओं को रोजगार देने वाले उद्योगों को सब्सिडी देने की घोषणा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक के बाद कहा कि कई विभागों की ओर से अपने लाभार्थियों को राशि ट्रांसफर कर दी है. उन्होंने बताया कि महिलाओं को रोजगार प्रदान करने वाले उद्योगों को राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त सब्सिडी दी जाएगी. मुख्यमंत्री ने ‘महिला उद्यमिता मंच’ की हरियाणा इकाई भी शुरू कर दी है.

दीनदयाल दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 5वीं किस्त का पैसा जारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ (laxmi-lado-yojana) की पांचवीं किस्त के रूप में 200.77 करोड़ रुपये लाभार्थी महिलाओं के खाते में भेजे गए हैं. इसके अलावा उन्होंने ‘हर घर-हर गृहिणी’ योजना के तहत 20.21 करोड़ रुपये सीधे पात्र महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए गए हैं. उन्होंने स्टार्टअप्स को 3 करोड़ रुपये के सीड मनी के चेक भी दिए गए हैं.

दयालु योजना के 5409 परिवारों को 205 करोड़ भेजे

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं इसी कड़ी में बताना चाहूंगा कि दयालु योजना के तहत जिस परिवार को दुखों का पहाड़ टूट जाता है, तो सरकार इस योजना के माध्यम से उन परिवारों तक भी सहायता पहुंचाने का काम करती है. यह योजना ऐसी लोकप्रिय योजना है कि लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते हैं. ना किसी के पास जाने की जरूरत है. वे उसको ऑनलाइन अप्लाई करेंगे तो उसके खाते में सीधा पैसा वेरिफिकेशन करके पहुंचाने का काम हमारे अधिकारी करते हैं. और आज हमने दयालु योजना के तहत 5409 परिवारों को 205 करोड़ रुपये आर्थिक सहायता पहुंचाने का काम किया है. आज से पहले इस योजना में 49998 परिवारों को हमने 1881 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है. आज जारी की गई जो आर्थिक सहायता है, जिनसे मिला करके आज 55407 परिवारों को 2086 करोड़ की आर्थिक सहायता दी है.

गौशालाओं के लिए 68 करोड़ रुपये जारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि 3 मार्च को गौशालाओं के लिए एक कार्यक्रम भट्टागांव में मैंने किया था तब 68 करोड़ रुपये गौशालाओं पर खर्च करने का ऐलान किया था. उन्होंने कहा कि गरीब परिवार के मकान बनाने के लिए लाभार्थियों के खाते में 1884 करोड़ रुपये जारी किया है, ताकि समाज सशक्त और मजबूती से आगे बढ़ सके. उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र डेटाबेस के आधार पर जो हमारे 75 जो पात्रता स्वयं निर्धारित होती है और पात्र नागरिकों को बिना किसी दफ्तर के चक्कर लगाए, बिना आवेदन किए, घर बैठे भत्ते का लाभ मिल रहा है. इन योजनाओं के माध्यम से समाज के अंदर एक बड़ा सुधार करने का काम हमारी सरकार कर रही है और हमारी जो पारदर्शिता जिनसे यह सुनिश्चित हो रहा है कि राज्य की सहायता हर जरूरतमंद व्यक्ति के पास वो समयबद्ध तरीके से पहुंचे.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 9 Mar, 2026 | 11:55 AM

लेटेस्ट न्यूज़