गेहूं सहित 4 फसलों का रेट MSP से कम, किसानों को प्रति क्विंटल 3000 रुपये तक नुकसान

नासिक के निफाड उपबाजार में सोयाबीन किसानों को MSP से अधिक कीमत मिल रही है, जिससे उन्हें अच्छा लाभ हो रहा है. वहीं मक्का किसानों को MSP से 500-800 रुपये कम दाम मिल रहे हैं, जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है और लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है.

वेंकटेश कुमार
नोएडा | Updated On: 21 Apr, 2026 | 07:15 PM

Mandi Bhav: महाराष्ट्र के नासिक जिला स्थित लासलगांव कृषि उत्पन्न बाजार समिति के निफाड उपबाजार में गेहूं, चना, उड़द का रेट न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP)  मूल्य से बहुत कम है. उड़द किसानों को 3000 रुपये प्रति क्विंटल तक नुकसान हो रहा है. हालांकि, सोयाबीन किसान बंपर कमाई कर रहे हैं. सोयाबीन किसानों को क्वालिटी के आधार पर न्यूनतम समर्थन मूल्य से ज्यादा रेट मिल रहा है. 21 अप्रैल यानी मंगलवार को निफाड उपबाजार में सुबह के सत्र के दौरान सोयाबीन का न्यूनतम भाव 4500 रुपये, अधिकतम 5692 रुपये और सामान्य भाव 5635 रुपये क्विंटल रहा. केंद्र सरकार ने 2025-26 विपणन सत्र के लिए सोयाबीन का MSP 5,328 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है. यानी महाराष्ट्र के सोयाबीन किसानों को मंडी में क्वालिटी के आधार पर MSP से 300 रुपये तक अधिक रेट मिल रहा है.

हालांकि, मक्का किसानों के साथ ऐसा नहीं है. इन्हें एमएसपी से कम रेट मिल रहा है. निफाड उपबाजार में आज सुबह मक्का का मिनिमम रेट 1700 रुपये क्विंटल, मैक्सिमम भाव 1891 रुपये क्विंटल रहा, जबकि औसत भाव 1830 रुपये क्विंटल दर्ज किया गया. खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए केंद्र सरकार ने मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,400 प्रति क्विंटल निर्धारित किया है. यानी मक्का किसानों को एमएसपी से 500 से 800 रुपये प्रति क्विंटल कम रेट मिल रहे हैं. ऐसे में मक्का किसान लागत भी नहीं निकाल पा रहे हैं.

फसल न्यूनतम भाव (रु./क्विंटल) अधिकतम भाव (रु./क्विंटल) औसत भाव (रु./क्विंटल) MSP (रु./क्विंटल) MSP से अंतर
सोयाबीन 4500 5692 5635 5328 +300 (लगभग अधिक)
मक्का 1700 1891 1830 2400 -500 से -800 कम
गेहूं 2030 2368 2270 2585 -300 से -500 कम
उड़द 3000 4700 4500 7800 -3000 से -5800 कम
चना (लोकल) 5400 5400 5400 5,875 – 745

गेहूं का रेट भी एमएसपी से कम

वहीं, बात अगर गेहूं की करें तो इसका हाल भी मक्का की तरह ही रहा. आज सुबह गेहूं का मिनिमम रेट 2030 रुपये क्विंटल और मैक्सिमम रेट 2368 रुपये क्विंटल रहा. जबकि, औसत भाव 2270 रुपये क्विंटल दर्ज किया गया. रबी विपणन सीजन 2026-27 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,585 रुपये प्रति क्विंटल हैं. यानी निफाड उपबाजार में गेहूं किसानों को एमएसपी से कम रेट मिल रहा है. हालांकि, देश में गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो गई है. किसानों से MSP पर गेहूं की खरीद की जा रही है.

मंडी में कितना है चना का रेट

खास बात यह है कि दलहन की खेती करने वाले किसानों को भी आज निराशा ही हाथ लगी. निफाड उपबाजार में मंगलवार को सुबह के सत्र के दौरान उड़द का भाव 3000 से 4700 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा, जबकि औसत रेट 4500 रुपये क्विंटल दर्ज किया गया. विपणन वर्ष 2025-26 के लिए केंद्र सरकार द्वारा उड़द का न्यूनतम समर्थन मूल्य 7,800 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है. यानी उड़द किसानों को प्रति क्विंटल 3000 से 5800 रुपये तक कम मिल रहे हैं. वहीं, लोकल चना का भाव 5400 रुपये प्रति क्विंटल स्थिर रहा.

मंडी प्रशासन ने किसानों को दी सलाह

खास बात यह है कि लासलगांव कृषि उत्पन्न बाजार समिति ने आज सुबह के सत्र का बाजार भाव जारी किया है. मंडी में आज कांदा की आवक 112 नग दर्ज की गई. जबकि, कांदा का न्यूनतम भाव 400 रुपये, अधिकतम 1300 रुपये और सामान्य भाव 955 रुपये प्रति क्विंटल रहा. वहीं, धान की कुल आवक 47 नग रही. खास बात यह है कि  मंडी प्रशासन ने किसानों को सलाह दी है कि वे फसल बिक्री के बाद भुगतान तुरंत नकद प्राप्त करें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उपकार्यालय में शिकायत दर्ज कराएं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 21 Apr, 2026 | 03:18 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

भारत की सबसे छोटी गाय नस्ल का नाम क्या है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
उत्तर प्रदेश
विजेताओं के नाम
कन्हैया कुमार रंजन, समस्तीपुर, बिहार

लेटेस्ट न्यूज़