महाराष्ट्र से ज्यादा हरियाणा और राजस्थान में प्याज का रेट, 2500 रुपये क्विंटल भाव.. किसानों की बंपर कमाई

24 फरवरी को eNAM मंडी में प्याज के भाव राज्यों में अलग-अलग रहे. हरियाणा, महाराष्ट्र, यूपी, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में प्याज की कीमतें 425 रुपए से 2,500 रुपए प्रति क्विंटल तक दर्ज हुईं. किसान आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं. राजस्थान की मंडी में प्याज का मिनिमम, मैक्सिमम और मॉडल प्राइस  2,000 रुपए क्विंटल दर्ज किया गया.

नोएडा | Updated On: 25 Feb, 2026 | 02:31 PM

Onion Rate: देश के अलग-अलग राज्यों में प्याज के भाव 24 फरवरी को अलग-अलग दर्ज किए गए. कई राज्यों में प्याज का रेट 1000 रुपये क्विंटल से भी कम हो गया है. eNAM मंडी के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 24 फरवरी को अलग-अलग राज्यों और मंडियों में प्याज की कीमतों में बड़ा अंतर देखने को मिला. आंध्र प्रदेश के कुरनूल मंडी में प्याज का मिनिमम भाव 425 रुपये दर्ज किया गया, जबकि मैक्सिमम रेट 1,328 रुपये प्रति क्विंटल रहा. इसी तरह हरियाणा की मंडियों में अलग-अलग कीमतें देखने को मिली. ऐसे में मंडी में प्याज बेचने आए किसानों की अच्छी कमाई हुई.

eNAM के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को हरियाणा में प्याज के दाम  में अलग-अलग मंडियों में काफी अंतर देखने को मिला. बरवाला (हिसार) मंडी में प्याज 1,000 रुपये से 1,500 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिक रहा है. छछरौली में कीमतें 1,800 रुपये से 2,500 रुपये रहीं. जबकि एलेनबाद में 1,500 रुपये तक का भाव देखा गया है. इसी तरह गुरुग्राम मंडी में प्याज 988 रुपये से लेकर 2,125 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा है. इसके अलावा नरवाना में कीमतें 1,200 रुपये से 1,500 रुपये के बीच दर्ज की गईं. और पेहवा में प्याज के भाव 1,800 रुपये से 2,000 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किए गए.

हरियाणा में 2500 रुपये क्विंटल हुआ प्याज का रेट

वहीं, बात अगर महाराष्ट्र की करें तो हरियाणा के मुकाबले यहां पर प्याज की कीमतें कम देखने को मिली. हरियाणा में जहां मैक्सिमम रेट 2500 रुपये क्विंटल दर्ज किया गया, वहीं महाराष्ट्र 1700 रुपये क्विंटल से भी कम रहा. eNAM के आंकड़ों के अनुसार, जुन्नार में प्याज की कीमतें 200 रुपए से 1,510 रुपए के बीच बनी हुई हैं. मंडी में प्याज की आपूर्ति और मांग के आधार पर कीमतें लगातार बदल रही हैं. किसानों और व्यापारियों ने कहा कि अच्छी क्वालिटी के प्याज की कीमत  अधिक हो रही है. वहीं, कोल्हापुर की मंडियों में प्याज की कीमतें 500 रुपए से 1,400 रुपए के बीच बनी हुई हैं. उच्च गुणवत्ता वाले प्याज की मांग बढ़ने के कारण कीमतों में तेजी देखी जा रही है. किसानों और व्यापारियों ने बताया कि बाजार में अच्छी क्वालिटी के प्याज की कीमत अधिक बनी हुई है.

राजस्थान में क्या है प्याज का ताजा रेट

इसी तरह राजस्थान के बिजयनगर मंडी में प्याज का मिनिमम, मैक्सिमम और मॉडल प्राइस  2,000 रुपए क्विंटल दर्ज किया गया. इस मंडी में उपच बेचने आए किसानों ने बंपर कमाई की. वहीं, तेलंगाना की सदासिवपेट मंडी में प्याज की कीमतें 156 रुपए से 1,155 रुपए के बीच बनी हुई हैं. बाजार में मांग और आपूर्ति के अनुसार कीमतों में बदलाव देखा जा रहा है. किसान और व्यापारी दोनों ने कहा कि अच्छे क्वालिटी के प्याज की कीमत अधिक है. हालांकि, इस मंडी में उपज बेचने आए किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा. हालांकि, उत्तर प्रदेश में प्याज की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. पीलीभीत में प्याज की कीमत 1,100- 1,107 रुपये क्विंटल दर्ज की गई. वहीं, पश्चिम बंगाल के सम्भेरगंज कृषक बाजार में प्याज का रेट 1,625 रुपये क्विंटल रहा.

भारत दिघोले ने मदद की लगाई गुहार

वहीं, महाराष्ट्र राज्य प्याज उत्पादक संघ के अनुसार, एक क्विंटल प्याज की उत्पादन लागत करीब 1,800 रुपये है. ऐसे में अगर किसानों को इससे कम कीमत मिलती है, तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है. महाराष्ट्र राज्य प्याज उत्पादक संघ  के अध्यक्ष भारत दिघोले प्याज किसानों के समर्थन में उतर आए हैं. उन्होंने कहा है कि सरकार को उन किसानों को 1,500 रुपये प्रति क्विंटल की सहायता राशि देनी चाहिए, जिन्होंने पिछले छह महीनों में अपनी उपज को उत्पादन लागत से कम दाम पर बेचा है. ऐसे भी अभी अन्य राज्यों के मुकाबले महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें कुछ ज्यादा ही कम हैं. ऐसे में यहां के किसानों को ज्यादा नुकसान हो रहा है. यही वजह है कि भारत दिघोले ने सरकार से किसानों की आर्थिक मदद करने की मांग की है.

Published: 25 Feb, 2026 | 02:25 PM

Topics: