यूपी में गेहूं खरीद की तारीख और टारगेट तय, इस सीजन टूटेगा खरीद का रिकॉर्ड, जान लें कितना मिलेगा गेहूं भाव

Wheat Purchase Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में गेहूं खरीद की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. सरकारी खरीद केंद्रों पर गेहूं किसानों के लिए छांव-पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं. इस सीजन गेहूं के बढ़े रकबे और ज्यादा उत्पादन के संकेतों के चलते गेहूं खरीद का नया रिकॉर्ड बनने की संभावना है.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Published: 18 Mar, 2026 | 02:09 PM

उत्तर प्रदेश में गेहूं खरीद की तारीखों और गेहूं के खरीद भाव का ऐलान कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश सरकार गेहूं किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद 25 मार्च से शुरू करेगी. हालांकि, किसानों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 17 मार्च से शुरू की जा चुकी है. इस बार गेहूं किसानों को बढ़ाकर भाव दिया जाएगा. इसके साथ ही गेहूं खरीद का टारगेट में टूटने की संभावना है.

उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार खाद्य एवं रसद विभाग किसानों से गेहूं की खरीदारी प्रक्रिया को पूरी करेगा. यूपी में गेहूं खरीद 25 मार्च से शुरू होगी. गेहूं खरीद के लिए 6500 क्रय केंद्र खोलने का लक्ष्य रखा गया है. वहीं, किसानों को विशेष सुविधा के अनुसार गांव स्तर पर खरीद के लिए मोबाइल केंद्र भी तैनात किए जाएंगे. लखनऊ, कन्नौज समेत कई जिलों में खरीद केंद्रों की स्थापना शुरू कर दी गई है. खरीद केंद्रों पर बारदाना, तौल-कांटा की व्यवस्था के साथ ही किसानों के लिए मंडियों में अनाज की ट्रॉलियां खड़ी करने और उनके लिए छांव और पानी की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं.

गेहूं उत्पादन के साथ खरीद का रिकॉर्ड टूटने की संभावना

उत्तर प्रदेश में इस बार गेहूं की बुवाई का रकबा बढ़कर 95 लाख हेक्टेयर को पार कर गया है. इसके चलते उत्पादन भी रिकॉर्ड 425 लाख टन होने का अनुमान है. ऐसे में इस बार गेहूं खरीद का टारगेट 12 लाख टन के पार जा सकता है. पिछले सीजन में 10.27 लाख क्विंटल और उससे पहले 9.31 लाख क्विंटल खरीद की गई थी. जबकि, गेहूं बिक्री करने वाले किसानों की संख्या भी बीते सीजन के 1.80 करोड़ किसानों ने गेहूं बिक्री का लाभ लिया था. इस बार यह आंकड़ा 2 करोड़ के पार हो सकता है.

गेहूं किसानों को 160 रुपये बढ़ाकर दिया जाएगा एमएसपी

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के किसानों को इस बार 160 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त भाव देगी, क्योंकि केंद्र सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर 2585 रुपये कर दिया है. जो बीते सीजन सरकार ने MSP 2,425 रुपये प्रति क्विंटल तय किया था. उत्तर प्रदेश के गेहूं किसानों को एमएसपी में इस बढ़ोत्तरी का लाभ मिलेगा.

गेहूं बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन इस पोर्टल पर करें किसान

उत्तर प्रदेश के किसान अपनी गेहूं बिक्री के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं. पंजीकरण के लिए किसानों को खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट fcs.up.gov.in पर जाना होगा और निर्धारित प्रक्रिया पूरी करके रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इसके अलावा किसान अपने नजदीकी गेहूं खरीद केंद्र पर सीधे जाकर भी अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. हालांकि, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य और इसे वह जनसेवा केंद्रों से भी करा सकते हैं. गेहूं बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन करने में आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी और मोबाइल नंबर दर्ज करना जरूरी होगी.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

खरीफ सीजन में सबसे ज्यादा उगाई जाने वाली फसल कौन सी है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
2585 रुपये प्रति क्विंटल
विजेताओं के नाम
रंजीत महतो- विष्णुपुर, हजारीबाग, झारखंड

लेटेस्ट न्यूज़