Tip Of The Day: गर्मी में ये फसल किसानों को बना रही लखपति! सिर्फ 40 दिन में हो जाती है तैयार

Cucumber Farming: गर्मियों में ककड़ी की खेती किसानों के लिए कम समय में ज्यादा मुनाफा देने वाला बेहतरीन विकल्प है. यह फसल 40-50 दिनों में तैयार हो जाती है और बाजार में इसकी मांग अधिक होने से अच्छे दाम मिलते हैं. सही खेती तकनीक, सिंचाई और खाद के उपयोग से उत्पादन बढ़ाकर किसान अपनी आय आसानी से बढ़ा सकते हैं.

नोएडा | Published: 3 May, 2026 | 02:46 PM

Tips For Farmers: गर्मियों का मौसम आमतौर पर खेती के लिए चुनौतीपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इस दौरान पानी की कमी और तेज तापमान फसलों को प्रभावित करते हैं. लेकिन अगर सही फसल का चयन किया जाए, तो यही मौसम किसानों के लिए कमाई का बेहतरीन मौका भी बन सकता है. कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद कुमार बताते हैं कि, शॉर्ट ड्यूरेशन वाली सब्जियां, खासकर ककड़ी, ऐसे समय में किसानों के लिए गेम चेंजर साबित हो रही हैं. यह फसल कम समय में तैयार होकर बाजार में अच्छी कीमत दिलाती है.

ककड़ी की खेती क्यों है फायदेमंद?

ककड़ी एक ऐसी फसल है, जिसकी मांग गर्मियों में काफी बढ़ जाती है. ठंडक देने वाले गुणों के कारण इसकी खपत ज्यादा होती है, जिससे बाजार में बेहतर दाम मिलते हैं.

यदि किसान सही बीज, समय पर सिंचाई और संतुलित खाद का उपयोग करें, तो उत्पादन और कमाई दोनों में बढ़ोतरी संभव है.

खेत की तैयारी कैसे करें?

अच्छी फसल पाने के लिए खेत की सही तैयारी बहुत जरूरी होती है. ककड़ी लगाने के लिए ऐसी जमीन चुनें जहां पानी जमा न हो, क्योंकि ज्यादा पानी से फसल खराब हो सकती है. सबसे पहले खेत को 2-3 बार अच्छी तरह जोत लें, ताकि मिट्टी नरम हो जाए. फिर रोटावेटर या हैरो चलाकर मिट्टी को और भुरभुरी बना लें, जिससे बीज आसानी से उग सकें. बुवाई से पहले खेत में उगी सभी घास-फूस (खरपतवार) को साफ कर दें, ताकि पौधों को पूरा पोषण मिल सके और वे अच्छे से बढ़ें. इससे पौधों की जड़ें अच्छी तरह विकसित होती हैं और फसल स्वस्थ रहती है.

खाद और उर्वरक का संतुलित उपयोग

उच्च उत्पादन के लिए जैविक और रासायनिक खाद का संतुलन जरूरी है.

इनका उपयोग मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने और फसल की गुणवत्ता सुधारने में मदद करता है.

बुवाई का सही तरीका

ककड़ी की बुवाई करते समय दूरी और गहराई का ध्यान रखना जरूरी है.

इस विधि से पौधों को पर्याप्त जगह मिलती है और उनकी ग्रोथ बेहतर होती है.

Topics: