गर्मियों में कम समय में लाखों का फायदा! मार्च में खीरे की ये खास वैरायटी उगाएं, घर बैठे कमाएं मोटा मुनाफा

Kheere Ki Kheti: गर्मी के मौसम में खीरे की खेती किसानों के लिए एक लाभदायक विकल्प बन गई है. मार्च में बुवाई करने पर अप्रैल-मई में फसल तैयार हो जाती है, जब बाजार में खीरे की मांग और कीमत दोनों उच्च रहते हैं. सही मिट्टी, खाद, बीज और कीट नियंत्रण से उत्पादन बढ़ाया जा सकता है. खीरे बेल वाली फसल होने के कारण इसे सहारे पर उगाना जरूरी है. कम समय में अच्छी पैदावार और बाजार में बेहतर कीमत मिलने से किसान अच्छी आमदनी कमा सकते हैं.

Isha Gupta
नोएडा | Published: 4 Mar, 2026 | 07:20 PM

Cucumber Farming: गर्मी का मौसम शुरू होते ही खीरे की मांग बाजार में तेजी से बढ़ जाती है. सलाद और ठंडक देने वाली इस सब्जी की मांग मार्च से जून तक सबसे अधिक रहती है. ऐसे में किसान अगर मार्च में खीरे की बुवाई करें, तो कम लागत में अच्छी पैदावार और बढ़िया मुनाफा कमा सकते हैं. कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद कुमार बताते हैं कि, किसान अब खीरे की खेती को नकदी फसल के रूप में अपना रहे हैं, क्योंकि यह जल्दी तैयार होती है और बाजार में इसके अच्छे दाम मिलते हैं.

नकदी फसल के रूप में खीरे

आजकल किसान उन फसलों की खेती पर जोर दे रहे हैं, जो कम समय में अच्छा मुनाफा देती हैं. कई किसानों ने परंपरागत फसलों की जगह खीरे की खेती शुरू कर दी है. इससे उन्हें केवल उत्पादन ही नहीं बल्कि अच्छी खासी कमाई भी हो रही है. खीरे की खेती किसानों के लिए बेहद लाभदायक साबित हो रही है, क्योंकि इसकी बाजार में भारी मांग रहती है और सही समय पर बिक्री करने पर लाखों रुपए का मुनाफा कमाया जा सकता है.

कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद कुमार के अनुसार, खीरे की खेती के लिए 20 से 40 डिग्री तापमान सबसे उपयुक्त होता है. जनवरी के अंत से मार्च तक बुवाई करने पर अप्रैल-मई में फसल तैयार हो जाती है, जब बाजार में इसकी मांग और कीमत दोनों अधिक होती हैं.

खीरे की बुवाई और पौधों की देखभाल

खीरे की खेती करना बहुत आसान है. खेत की जुताई के बाद मिट्टी में मेड बनाकर मल्च बिछाना चाहिए. फिर छेद करके बीज बोएं. पौधों के बीच 60 सेंटीमीटर और क्यारियों के बीच 50 सेंटीमीटर दूरी रखें. एक स्थान पर दो बीज डालने से अंकुरण अच्छा होता है और उत्पादन बढ़ता है. एक एकड़ खेत के लिए लगभग 1 किलो बीज पर्याप्त होता है.

खीरे बेल वाली फसल है, इसलिए इसे बांस या तार का सहारा देना जरूरी है. इससे फल जमीन से ऊपर रहते हैं और खराब नहीं होते. फूल आने के समय कीटों से बचाव के लिए कृषि विशेषज्ञ की सलाह से दवा का उपयोग करें. खीरे के लिए दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त मानी जाती है. प्रति एकड़ 6 टन सड़ी हुई गोबर की खाद डालें. साथ ही 20 किलो नाइट्रोजन, 12 किलो फॉस्फोरस और 10 किलो पोटाश देना फायदेमंद होता है. नाइट्रोजन को तीन हिस्सों में देने से पौधे मजबूत बनते हैं और उत्पादन बढ़ता है.

सबसे अच्छी किस्में

  • HW-216 किस्म: 40-45 दिन में तुड़ाई शुरू, प्रति पौधे 3-4 किलो उत्पादन.
  • पूसा संयोग और पूसा उदय: प्रति हेक्टेयर 200-250 क्विंटल तक उत्पादन. ये किस्में कम समय में ज्यादा पैदावार और बेहतर गुणवत्ता देती हैं.
    बाजार में खीरे का भाव

गर्मी के मौसम में खीरे का भाव 20-25 रुपये प्रति किलो तक रहता है. शादी-विवाह के सीजन में इसकी मांग और भी बढ़ जाती है. सही समय पर खेती करने से किसान कम समय में बंपर कमाई कर सकते हैं. मार्च में बुवाई करने पर गर्मियों में खीरे की फसल किसानों के लिए आय बढ़ाने का बेहतर विकल्प साबित होती है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 4 Mar, 2026 | 07:20 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को अनाजों का राजा कहा जाता है?

9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆

लेटेस्ट न्यूज़

If You Want Protect Your Animals From Diseases Then Adopt These Measures March Mineral Mixture And Vaccination Are Necessary

पशुओं को बीमारियों से बचाना है तो मार्च में अपनाएं ये उपाय, खनिज मिश्रण और टीकाकरण जरूरी

Sugar Industry Demands Increase In Ethanol Blending Limit From 20 Percent In Petrol

चीनी उद्योग ने पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की सीमा 20 प्रतिशत से बढ़ाने की मांग की, केंद्रीय मंत्री से की बातचीत

Major Announcement For Farmers Development Over Rs 100 Crore Approved Agricultural Schemes And Universities

किसानों के विकास के लिए बड़ी घोषणा, कृषि योजनाओं और विश्वविद्यालयों को 100 करोड़ से ज्यादा की धनराशि मंजूर

Animal Husbandry Department Issues Bird Flu Alert In Bihar Advises Poultry Farmers To Take Special Precautions

बिहार में बर्ड फ्लू को लेकर पशुपालन विभाग का अलर्ट, मुर्गी पालकों को दी खास सावधानी बरतने की सलाह

Big News Farmers From Kokrajhar Assam As Prime Minister Modi Announced Several Schemes Ahead Of Eid

असम के कोकराझार से किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ईद से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कई योजनाओं का दिया तोहफा

Chief Minister Mohan Yadav Released 34th Installment Ladli Behna Yojana With Rs 1836 Crore Transferred Accounts Sisters

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी की, बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़ रुपये