बालकनी में लगाएं घर की शोभा बढ़ाने और रंग-बिरंगी तितलियों को लुभाने वाले पौधे, रंगीन-खुशबूदार फूल

बालकनी गार्डनिंग का क्रेज प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. अब हर कोई विभिन्न प्रकार के व मनमोहन फूलों के पौधे अपने गार्डन में लगाकर उसकी शोभा बढ़ाना चाहते हैं. यहां कुछ ऐसे ही फूलों के बारे में बताया गया जो आपकी बालकनी को खूबसूरत और प्राकृतिक वातावरण प्रदान करेगें.

किसान इंडिया डेस्क
नोएडा | Updated On: 5 Apr, 2026 | 07:44 PM

Balcony Gardening: बालकनी गार्डनिंग का क्रेज प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. अब हर कोई विभिन्न प्रकार के व मनमोहन फूलों के पौधे अपने गार्डन में लगाकर उसकी शोभा बढ़ाना चाहते हैं. अगर आप शहर – नगर में रहते हैं तो वहां आपको दूर-दूर तक बस रोड और बिल्डिंग ही दिखाई देती हैं लेकिन बालकनी गार्डनिंग वह माध्यम है, जिसके द्वारा आप प्रकृति से सीधे तौर पर जुड़ सकते हैं. जो बहुत सी खूबसूरत रंग-बिरंगी तितलियों और पक्षियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. लेकिन समस्या यह होती है कि सही पौधे का चुनाव कैसे करें जो आपकी बालकनी की शोभा भी बढ़ाये साथ ही विभिन्न प्रकार के पक्षियों व तितलियों को अपनी ओर आकर्षित भी करें. यहां कुछ ऐसे ही फूलों के बारे में बताया गया जो आपकी बालकनी को खूबसूरत और प्राकृतिक वातावरण प्रदान करेगा.

कॉसमॉस

यह फूल डेजी जैसा दिखाई देता है और विभिन्न रंगों में होता है. ये फिंच पक्षियों को आकर्षित करते हैं और इनके खुले फूल परागणकों को भी आकर्षित करते हैं. इस फूल को बीजों से उगाना आसान होता है. ये फूल हवा में धीरे-धीरे झूमते हैं और इसके ऊंचे तने छोटे पक्षियों और तितलियों को आकर्षित करते हैं.

गेंदे के फूल

अगर आप अपनी बालकनी में जीवंत पारिस्थितिकी तंत्र बनाना चाहते हैं, तो गेंदे का फूल लगाना सही कदम हो सकता है क्योंकि इसकी मनमोहन सुगंध पक्षियों के द्वारा खाए जाने वाले कीटों को आकर्षित करती है साथ ही यह फूल आपकी बालकनी को सुगंधित भी रखता है. इस फूल से आपकी बालकनी भी सुरक्षित रहती है क्योंकि ये फूल कुछ कीटों को दूर भगाने का भी काम करते हैं. गेंदे का फूल धूप वाली जगह पर खूब खिलता है और आपकी बालकनी को अपने खूबसूरत रंगों से भर देता है.

हनीसकल

हनीसकल सुगंधित, नलिकाकर फूल होता है, जो हमिंगबर्ड जैसे छोटे पक्षियों को अपनी ओर आकर्षित करती है. इसके फल बहुत से पक्षियों को भोजन भी प्रदान करते हैं. ये छोटी बालकानियों के लिए आदर्श बेलनुमा पौधा है, जो जाली या रेलिंग पर चढ़ सकती है. हनीसकल के फूल वसंत और गर्मियों में खिलते हैं और मौसमी पक्षियों को भोजन उपलब्ध कराते हैं. इसकी मनमोहन सुगंध लोगों और वन्यजीवों, दोनों को प्राकृतिक वातावरण से जोड़ती है.

सूरजमुखी

ये फूल पूरी तरह से धूप में उगते हैं और गमले में आसानी से उगाया जा सकता है. सूरजमुखी छोटे पक्षियों के लिए आवास प्रदान करते हैं और परागणकों को भी आकर्षित करते हैं जिससे पक्षी अपना भोजन प्राप्त करते हैं. इसके पीले फूल आपकी बालकनी को एक खुशनुमा और मनमोहन माहौल प्रदान करते हैं.

फ्यूशिया

यह फूल नलिकाकार होता है जो लटकता रहता है और हमिंगबर्ड जैसे छोटे पक्षियों को आकर्षित करते हैं. ये फूल हैंगिंग टोकरियों में लटकते हुए अच्छे लगते हैं इसलिए इसे बालकनी के बगीचे के लिए आदर्श फूल कहा जा सकता है. फ्यू्शिया के फूल को कम धूप की जरूरत होती है और बार-बार पानी देने पर अच्छे से उगते है इसलिए शहरों में इस फूल को आसानी से उगाया जा सकता है. फ्यूशिया के फूलों का रंग कुछ हल्के गुलाबी, लाल या बैंगनी होता हैं जो देखने में बहुत आकर्षक लगते हैं. फ्यू्शिया रस प्रेमी पक्षियों के बीच बहुत ही लोकप्रिय पौधा है क्योंकि पक्षी इसके नलिकाकार फूलों से रस पीना पसंद करते हैं.

लैंटाना

लैंटाना रंग-बिरंगे फूल होते हैं जो तितलियों और हमिंगबर्ड्स जैसे छोटे पक्षियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. ये फूल विभिन्न पक्षियों को आहार भी प्रदान करते हैं. इन फूलों को अधिक पानी की आवश्यकता नहीं होती है और इन्हें गमले में उगाया जा सकता है, जो बालकनी के बगीचे के लिए उपयुक्त होते हैं. इसके पौधे आपकी बालकनी को लंबे समय के लिए रंग-बिरंगा रखते हैं जिससे पक्षियों को निरंतर भोजन और आवास दोनों मिलता है. इसका घना आवरण पक्षियों को छिपाने के लिए स्थान और शिकारियों से सुरक्षा प्रदान करता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 5 Apr, 2026 | 02:42 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

तरबूज की खेती किस सीजन में की जाती है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
विटामिन सी
विजेताओं के नाम
राजेश श्रीवास्तव, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश

लेटेस्ट न्यूज़

Raisen Rashtriya Krashi Mela Farmers To Learn How To Turn Crop Residue Into Income Check All Three Days Programs And Schedule

‘पराली से पैसा’ बनाना सीखेंगे किसान, कृषि मेला में वैज्ञानिक बदलेंगे किसानों की राह, जानें 3 दिन में क्या-क्या होगा

Summer Cattle Care Tips Napier Jwar Lobia Maize Benefits For Dairy Animals

गर्मियों में मवेशियों को बीमारियों से बचाने का सुपर सीक्रेट! बस खिलाएं ये हरी घास, बंपर होगा दूध उत्पादन

Shivraj Singh Chouhan Attacks Congress Assam Bjp Exposes Wrong Policies On Youth Land And Democracy

असम में शिवराज सिंह का कांग्रेस पर हमला, युवाओं, जमीन और लोकतंत्र पर गलत नीतियों का BJP ने खोला सच

Haryana Government Gives Major Relief Farmers Providing Compensation Up Rs 50000 For Crop Damage

फसल खराब हुई तो अब मिलेगा 50,000 तक मुआवजा, हरियाणा सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत

Safflower Cultivation Experiment Successful In Sawai Madhopur Rajasthan Earning Income From Seeds Oil And Petals

राजस्थान में कुसुम की खेती का प्रयोग सफल, परंपरागत फसलें छोड़ रहे किसान, बीज-तेल और पंखुडियों से कमाई

Tips For Farmers Aam Ke Phal Fatne Ki Samasya Mango Fruit Cracking Solution In Hindi

Tip Of The Day: आम फटने से हो रहा लाखों का नुकसान! जानें एक्सपर्ट के ये 6 आसान टिप्स और बचाएं अपनी फसल