ट्रैक्टर खरीदने से पहले इन 8 बातों का ध्यान रखें किसान

हम यहां आपके लिए यहां 8 ऐसी जरूरी बातें लेकर आए हैं, जिन्हें ट्रैक्टर खरीदते समय जरूर ध्यान में रखना चाहिए.

Kisan India
Published: 15 Feb, 2025 | 06:10 AM

ट्रैक्टर खरीदना किसी भी किसान या भूमि मालिक के लिए एक बड़ा निवेश होता है.सही ट्रैक्टर का चुनाव आपकी खेती-किसानी के काम और कार्यक्षमता पर बड़ा प्रभाव डाल सकता है.

बाजार में कई विकल्प मौजूद हैं, इसलिए किसानों को अपनी जरूरतों को ध्यान में रखकर सही ट्रैक्टर का चुनाव करना चाहिए. हम आपके लिए यहां 8 ऐसी जरूरी बातें लेकर आए हैं, जिन्हें ट्रैक्टर खरीदते समय जरूर ध्यान में रखना चाहिए.

  1. आपका इस्तेमाल और काम की जरूरत

सबसे पहले यह तय करें कि आप ट्रैक्टर का इस्तेमाल किन कार्यों के लिए करना चाहते हैं. क्या यह जुताई, बुवाई, कटाई, ढुलाई या अन्य कार्यों के लिए होगा? अपनी खेती की जरूरतों को समझकर सही ट्रैक्टर का चुनाव करें.

  • आपकी खेती का क्षेत्रफल कितना है?
  • कौन-सी फसलें उगाते हैं या पशुपालन करते हैं?
  • क्या आपको भारी कामों के लिए ट्रैक्टर चाहिए या हल्के कार्यों के लिए?
  1. हॉर्सपावर (HP) का चयन

ट्रैक्टर की क्षमता को मापने के लिए हॉर्सपावर एक महत्वपूर्ण कारक है. ट्रैक्टर का HP उसकी ताकत और कार्यक्षमता को दर्शाता है. अपनी जरूरत के अनुसार सही हॉर्सपावर वाला ट्रैक्टर चुनें.

  • छोटे खेतों (1-10 एकड़) के लिए 20-30 HP ट्रैक्टर उपयुक्त रहेगा.
  • मध्यम खेतों (10-50 एकड़) के लिए 30-70 HP का ट्रैक्टर बेहतर होगा.
  • बड़े खेतों (50+ एकड़) के लिए 70 HP से अधिक का ट्रैक्टर लें.
  1. आकार और संचालन क्षमता

ट्रैक्टर का आकार आपके खेत के लेआउट के अनुसार होना चाहिए. अगर आपका खेत संकरा है या वहां सीमित जगह है, तो कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर बेहतर रहेगा.

  • कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर: छोटे खेतों और सीमित स्थानों के लिए.
  • स्टैंडर्ड और यूटिलिटी ट्रैक्टर: बड़े खेतों और बहुउद्देशीय कार्यों के लिए.
  1. माइलेज में बेस्ट

ईंधन की लागत आपके बजट को प्रभावित कर सकती है. इसलिए, ऐसा ट्रैक्टर चुनें जो ईंधन की बचत करे. कंपनी के द्वारा दी गई माइलेज से जुड़ी जानकारी की जांच करें. डीजल इंजन वाले ट्रैक्टर आमतौर पर पेट्रोल इंजन की तुलना में अधिक माइलेज देने वाले होते हैं.

  1. चलाने में कितना आरामदायक

ट्रैक्टर चलाना एक कठिन काम हो सकता है, इसलिए आरामदायक सीट और सुविधाजनक कंट्रोल वाले ट्रैक्टर का चुनाव करें. लंबे समय तक काम करने के लिए आरामदायक होनी चाहिए. इससे चलाने में आसानी हो.

  1. मैंटेनेंस और विश्वसनीयता

ट्रैक्टर का नियमित रखरखाव उसकी उम्र और कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद करता है. इसलिए, ऐसा मॉडल चुनें जो टिकाऊ हो और जिसकी सर्विसिंग आसान हो. अपने क्षेत्र में उपलब्ध स्पेयर पार्ट्स और सर्विस सेंटर्स की जानकारी लें. सरल मेंटेनेंस शेड्यूल वाले ट्रैक्टर को चुनें.

  1. बजट सबसे जरूरी

खरीदारी से पहले बजट तय करना जरूरी है ताकि आप जरूरत से ज्यादा खर्च न करें. सिर्फ खरीद मूल्य ही नहीं, बल्कि बीमा, मेंटेनेंस और अटैचमेंट्स के खर्चों पर भी विचार करें. फाइनेंसिंग विकल्पों पर विचार करें. भविष्य में अपग्रेड या रिवाइज्ड की संभावित लागतों को ध्यान में रखें.

  1. आफ्टर-सेल्स सर्विस

किसी भी वाहन की तरह, ट्रैक्टर की सर्विस और वारंटी भी महत्वपूर्ण होती है. भरोसेमंद ब्रांड और अच्छे डीलर नेटवर्क से खरीदें ताकि जरूरत पड़ने पर सही सेवा और सहायता मिल सके.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को अनाजों का राजा कहा जाता है?

9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆

लेटेस्ट न्यूज़

If You Want Protect Your Animals From Diseases Then Adopt These Measures March Mineral Mixture And Vaccination Are Necessary

पशुओं को बीमारियों से बचाना है तो मार्च में अपनाएं ये उपाय, खनिज मिश्रण और टीकाकरण जरूरी

Sugar Industry Demands Increase In Ethanol Blending Limit From 20 Percent In Petrol

चीनी उद्योग ने पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की सीमा 20 प्रतिशत से बढ़ाने की मांग की, केंद्रीय मंत्री से की बातचीत

Major Announcement For Farmers Development Over Rs 100 Crore Approved Agricultural Schemes And Universities

किसानों के विकास के लिए बड़ी घोषणा, कृषि योजनाओं और विश्वविद्यालयों को 100 करोड़ से ज्यादा की धनराशि मंजूर

Animal Husbandry Department Issues Bird Flu Alert In Bihar Advises Poultry Farmers To Take Special Precautions

बिहार में बर्ड फ्लू को लेकर पशुपालन विभाग का अलर्ट, मुर्गी पालकों को दी खास सावधानी बरतने की सलाह

Big News Farmers From Kokrajhar Assam As Prime Minister Modi Announced Several Schemes Ahead Of Eid

असम के कोकराझार से किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ईद से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कई योजनाओं का दिया तोहफा

Chief Minister Mohan Yadav Released 34th Installment Ladli Behna Yojana With Rs 1836 Crore Transferred Accounts Sisters

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी की, बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़ रुपये