कटहल की फसल पर फलमक्खी का हमला, किसान ऐसे करें कीटों से बचाव

फल मक्खी एक ऐसा कीट है जो फलों में अंडे देती है, जिनसे निकला हुआ लार्वा निकलकर फल को अंदर से खाता है. ऐसा होने पर फल अंदर से सड़ने लगता है और इस्तेमाल करने लायक नहीं रहता.

अनामिका अस्थाना
नोएडा | Updated On: 11 Jun, 2025 | 11:50 AM

किसान अपनी फसलों की देखभाल बहुत ही अच्छे से करते हैं ताकि उन्हें अच्छा उत्पादन मिल सके. लेकिन कई बार सही देखभाल और रख-रखाव न होने के कारण या फिर किसानों को सही जानकारी न होने के कारण इन फसलों में खरतनाक कीट लग जाते हैं जो कि फसलों को बर्बाद कर देते हैं. ऐसा होने पर किसानों को भी काफी नुकसान उठाना पड़ता है. ऐसा ही कुछ कटहल की फसल के साथ भी होता है जिसमें कीट लग जाने के कारण फसल खराब हो जाती है. खबर में ऐसे ही कुछ कीट और उनके बचाव के बारे में बात करेंगे.

कटहल की फसल में लगने वाले कीट

फल मक्खी (Fruit Fly)

फल मक्खी एक ऐसा कीट है जो फलों में अंडे देती है, जिनसे निकला हुआ लार्वा निकलकर फल को अंदर से खाता है. ऐसा होने पर फल अंदर से सड़ने लगता है और इस्तेमाल करने लायक नहीं रहता. फल मक्खी से कटहल की फसल को बचाने के लिए मिथाइल यूजेनॉल का ट्रैप लगाएं या फिर नीम से बने जैविक कीटनाशकों का इस्तेमाल करें. साथ ही पौधे के प्रभावित हिस्से को हटाकर अलग कर दें.

तना छेदक कीट (Stem Borer)

ये कीट पौधों के तने पर आक्रमण करते हैं . तने में छेद कर उनके अंदर रहते हैं और लकड़ी को खाते हैं. ऐसा करने से पेड़ कमजोर होकर सूख जाता है. तना छेदक से पौधे को बचाने के लिए छेद में पेट्रोलियम या क्लोरपायरिफोस डालें और छेद को बंद कर दें. गर्मी के सीजन में पेड़ की छाल की निगरानी करें. ताकि कीटों के लगने से पहले ही फसल का बचाव किया जा सके.

छाल खाने वाला कीट (Bark Eating Caterpillar)

इस कीट के आक्रमण से तने और शाखाओं पर छेद बन जाते हैं जिनमें रेशेदार बीड दिखाई देती है. इस कीट के कारण शाखाएं सूखने लगती हैं और पौधों की ग्रोथ रुक जाती है. कटहल की फसल को इस कीट से बचाने के लिए प्रभावित हिस्से पर क्विनालफॉस या क्लोरपायरिफोस जैसे कीटनाशक का इस्तेमाल करें. इसके अलावा कीट के द्वारा बनाए गए छेद को मिट्टी से बंद कर दें. ताकि कीटनाशकों के छिड़काव से कीट अंदर ही रहकर नष्ट हो जाएं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 11 Jun, 2025 | 11:50 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नसीम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़

Punjab Floods Impact Wheat Fields Suddenly Sprouted With Wild Weeds

गेहूं के खेतों में अचानक उगने लगीं जड़ी-बूटियां, फसल को हो सकता है नुकसान.. अब वैज्ञानिक करेंगे जांच

Weak Export Demand Leaves Leaf Tea Unsold At Coonoor Auctions As West Asia Crisis Hits Indian Tea Trade

पश्चिम एशिया संकट का असर चाय कारोबार पर, कूनूर नीलामी में नहीं बिकी 22 फीसदी पत्ती चाय

Makke Ki Kheti Maize Farming Benefits Icar Iimr Scientists On Ethanol Making From Maize

किसानों के लिए मक्का से कमाई का नया फॉर्मूला! 100 किलो से बनता है 40 लीटर एथेनॉल, ICAR वैज्ञानिक ने समझाया गणित

Punjab Temperatures Brings Down From Rainfall Favorable Wheat Production Pau Issues Advisory For Farmers

बारिश से तापमान में गिरावट, गेहूं के लिए फायदेमंद मौसम.. PAU ने किसानों के लिए जारी की एडवाइजरी

Iran Israel Conflict Disrupts Indian Agricultural Exports One Lakh Crore Agri Goods At Risk Shipping Routes Hit

Report: युद्ध से हिला भारतीय कृषि व्यापार, चावल से लेकर सब्जियों तक 1 लाख करोड़ का निर्यात खतरे में

Bihar Government Alert On Bird Flu Poultry Farmers Should Not Panic And Apply Necessary Precautions To Keep Entire Farm Safe

बर्ड फ्लू को लेकर सरकार का अलर्ट.. पोल्ट्री पालक न घबराएं, इन जरूरी सावधानियों से सुरक्षित रहेगा पूरा फार्म