गमले में उगाए 5 केमिकल फ्री सब्जियां और रहें सर्दियों में तंदुरुस्त, जान लें तरीका

सर्दियों के मौसम में आम लोग भी कुछ सब्जियां घर पर ही उगा सकते है. इस मौसम में मटर, लौकी, कद्दू, तोरई और परवल जैसी बेल वाली सब्जियां आसानी से उगाई जा सकती है. जिससे आप बाज़ार से सब्जियां खरीदने और केमिकल वाली सब्जियां खाने से भी बचेंगे.

किसान इंडिया डेस्क
नोएडा | Published: 10 Dec, 2025 | 10:30 PM

Winter Vegetable Farming Tips: सर्दियां शुरू हो गई हैं. ठंडा मौसम खेती – किसानी के लिए खास माना जाता है. इस मौसम में कई तरह की सब्जियों की खेती की जा सकती है. अगर आप केमिकल फ्री सब्जियों की खेती करना चाहते हैं, तो आप अपने घर में गमले में भी कई तरह की सब्जियां उगा सकते हैं. ठंड के मौसम में मटर, लौकी, कद्दू, तोरई और परवल जैसी बेल वाली सब्जियां आसानी से उगाई जा सकती हैं.

सर्दियों का मौसम खेती के लिए खास माना जाता है क्योंकि इस मौसम में आम लोग भी कुछ सब्जियां घर पर ही उगा सकते है. इन सब्जियों की खेती से किसानों को काफी मुनाफा होता है. ठंड के मौसम में मटर, लौकी, कद्दू, तोरई और परवल जैसी बेल वाली सब्जियां आसानी से उगाई जा सकती है. इस तरीके से आप बाज़ार से सब्जियां खरीदने और केमिकल वाली सब्जियां खाने से भी बचेंगे.

बेलों पर लगने वाली सब्जियों को उगाना आसान

ठंड के मौसम में आप गमले में भी कई तरह की सब्जियों की खेती कर सकते है परंतु बेलों पर उगने वाली सब्जियों की खेती आसानी से की जा सकती है. ऐसे में आप मटर, तोरई, लौकी, कद्दू, परवल, सौर सेमी इत्यादि सब्जियों की खेती कर सकते हैं.

घर पर सब्जियां कैसे उगाएं

घर पर सब्जियों की खेती करने के लिए निम्न चीजों की आवश्यकता पड़ती है. सर्वप्रथम छेद वाले गमले या टब का चुनाव करें ताकि पानी जमा न हो. इसमें अच्छी गुणवत्ता की मिट्टी और गोबर की खाद मिलकर भरें. हल्की सिंचाई करें ताकि मिट्टी में नमी बनी रहें. बेलों को सहारा देने के लिए रस्सी और बांस की लट्ठ की जरूरत पड़ेगी.

सब्जियों को गमले में उगाने का तरीका

गमले में बेलों को उगाने के लिए बीजों को 6 घंटे पानी में भिगोकर रखें ताकि अंकुरण जल्दी हो. फिर बीजों को गमले में आधा इंच गहराई में डालें. तकरीबन हफ्ते भर में बेलें निकालनी शुरू हो जाएंगी.

सब्जियों को बालकनी या छत पर उगाने का तरीका

अगर आप बालकनी या छत पर खेती कर रहे हैं तो बेलें फैलने लगेंगी. ऐसे में आप रस्सी या बांस की लाठियों का सहारा देकर उन्हें व्यवस्थित कर सकते हैं. इससे बेलें सीधी रहेंगी और उस पर ज्यादा फल लगेंगे.

किचेन गार्डनिंग भी अच्छा ऑप्शन

अगर आपके पास थोड़ी जगह है तो किचेन गार्डन में मटर लगाना सबसे अच्छा ऑप्शन है. इसकी बुवाई की प्रक्रिया भी वही है बस फर्क इतना है कि बुवाई का तरीका बदल जाता है. बीज को आधा इंच गहराई में बोए और हर पौधे के बीच 12 से 15 इंच की दूरी रखें. इससे पौधों को बढ़ने की जगह मिलती है और उपज बेहतर होती है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 10 Dec, 2025 | 10:30 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को अनाजों का राजा कहा जाता है?

9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆

लेटेस्ट न्यूज़

If You Want Protect Your Animals From Diseases Then Adopt These Measures March Mineral Mixture And Vaccination Are Necessary

पशुओं को बीमारियों से बचाना है तो मार्च में अपनाएं ये उपाय, खनिज मिश्रण और टीकाकरण जरूरी

Sugar Industry Demands Increase In Ethanol Blending Limit From 20 Percent In Petrol

चीनी उद्योग ने पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की सीमा 20 प्रतिशत से बढ़ाने की मांग की, केंद्रीय मंत्री से की बातचीत

Major Announcement For Farmers Development Over Rs 100 Crore Approved Agricultural Schemes And Universities

किसानों के विकास के लिए बड़ी घोषणा, कृषि योजनाओं और विश्वविद्यालयों को 100 करोड़ से ज्यादा की धनराशि मंजूर

Animal Husbandry Department Issues Bird Flu Alert In Bihar Advises Poultry Farmers To Take Special Precautions

बिहार में बर्ड फ्लू को लेकर पशुपालन विभाग का अलर्ट, मुर्गी पालकों को दी खास सावधानी बरतने की सलाह

Big News Farmers From Kokrajhar Assam As Prime Minister Modi Announced Several Schemes Ahead Of Eid

असम के कोकराझार से किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ईद से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कई योजनाओं का दिया तोहफा

Chief Minister Mohan Yadav Released 34th Installment Ladli Behna Yojana With Rs 1836 Crore Transferred Accounts Sisters

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी की, बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़ रुपये