बारिश में अपने गार्डन को बनाएं हरा-भरा, लगाएं ये 7 सब्जियां
मॉनसून में कई बेल वाले और जड़ वाली सब्जियां आसानी से उग जाती हैं, जिन्हें आप छोटे-छोटे कंटेनर या गमलों में भी उगा सकते हैं. इससे ना केवल आपके घर की खूबसूरती बढ़ेगी, बल्कि आपकी रसोई में हमेशा ताजा और हरी सब्जियां भी उपलब्ध रहेंगी. अगर आपके पास एक छोटा या बड़ा गार्डन है, तो आप इन सात सब्जियों को जरूर उगाएं.

तुरई एक बेल वाली सब्जी है जो बारिश के मौसम में बहुत तेजी से बढ़ती है. सही देखभाल और पर्याप्त पानी देने पर यह लगभग 2 महीने तक लगातार फल देती रहती है.

खीरा कम जगह में भी आसानी से उगाया जा सकता है. मॉनसून में इसकी पैदावार बहुत तेजी से होती है. नियमित पानी और धूप मिलने पर खीरे लंबे और ताजगी वाले होते हैं.

मूली बीज बोने के लगभग 3 हफ्ते बाद ही मूली तैयार हो जाती है. इसे किसी भी मिट्टी वाले बर्तन में आसानी से उगाया जा सकता है और इसे अधिक जगह की आवश्यकता नहीं होती.

जालना जिले में टमाटर का रेट बहुत कम हो गया है. किसानों को 4 रुपये किलो से भी मार्केट में टमाटर का कम रेट मिल रहा है.

करेला एक बेल वाली सब्जी है और बारिश के मौसम में इसकी अच्छी पैदावार होती है. किचन गार्डन में इसे बेल पर उगाना आसान होता है और नियमित कटाई से ज्यादा फल मिलता है.

कद्दू भी एक बेल वाली सब्जी है जो मॉनसून में आसानी से उग जाती है. मार्च और अगस्त के महीने में इसकी विशेष पैदावार होती है. कद्दू की बेलों को फैलाने के लिए पर्याप्त जगह और सहारा देना चाहिए ताकि फल अच्छे आकार के बनें.

हरी मिर्च को छोटे गमलों या बर्तन में भी उगाया जा सकता है. पर्याप्त धूप और पानी मिलने पर यह अच्छी पैदावार देती है. हरी मिर्च के पौधे लगातार फल देते हैं और इसे कम देखभाल में भी उगाया जा सकता है.
Get Latest Farming Tips , Crop Updates , Government Schemes , Agri News , Market Rates , Weather Alerts , Equipment Reviews and Organic Farming News only on KisanIndia.in
तरबूज की खेती किस सीजन में की जाती है?
9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp