दांतों से लेकर मोटापा कम करने में है मददगार, जाने इस पौधे के चमत्कारी फायदे

अपामार्ग एक औषधीय पौधा है जो दांतों की समस्याओं, प्रसव में मदद, खांसी से राहत, मोटापा कम करने और अन्य कई स्वास्थ्य समस्याओं में फायदेमंद है. इसके पत्ते, जड़, तना, फूल और बीज सभी दवा के रूप में उपयोगी हैं.

Kisan India
Noida | Published: 18 Mar, 2025 | 10:15 AM

हमारे देश में आयुर्वेद की परंपरा सदियों पुरानी है. यहां हर पेड़-पौधे में कोई न कोई औषधीय गुण जरूर होता है. इन्हीं चमत्कारी पौधों में से एक है अपामार्ग, जिसे लटजीरा, लहचिचिरा या चिरचिटा भी कहा जाता है. यह पौधा आमतौर पर बरसात के मौसम में खरपतवार की तरह उगता है और आसानी से हर जगह मिल जाता है. लेकिन बहुत कम लोग इसके औषधीय गुणों और फायदे के बारे में जानते हैं.

विशेषज्ञों के अनुसार इस पौधे के गुणों के बारे में जानकारी दी. उनके अनुसार, अपामार्ग का पूरा पौधा दवा के रूप में उपयोगी है और इसका सही इस्तेमाल कई बीमारियों से राहत दिला सकता है. खासतौर पर यह दांतों की समस्याओं के लिए अमृत की तरह काम करता है.

पायरिया और दांत दर्द से दिलाए राहत

गलत खान-पान और खराब जीवनशैली की वजह से आजकल बहुत से लोग मुंह की बदबू और पायरिया जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं. इसके अलावा, दांतों में दर्द भी एक आम समस्या बन चुकी है. यदि आप अपामार्ग के जड़ से दातून करते हैं, तो मुंह से दुर्गंध और पायरिया की समस्या से छुटकारा मिल सकता है.

अगर दांतों में दर्द हो रहा है, तो इस पौधे के पत्तों का रस निकालकर एक रुई में भिगो लें और दर्द वाली जगह पर रखें. इससे तुरंत राहत मिलेगी. यह एक प्राकृतिक और असरदार घरेलू उपाय है, जिसे आजमाकर कोई भी दांतों की समस्याओं से बच सकता है.

प्रसव में भी मददगार है यह पौधा

डॉक्टर बालकृष्ण यादव बताते हैं कि महिला के प्रसव के दौरान अपामार्ग की जड़ 5 से 10 ग्राम कमर पर बांधने से डिलीवरी आसान हो जाती है. हालांकि, प्रसव के बाद इसे तुरंत हटा देना चाहिए. यह नुस्खा पुराने समय से ग्रामीण इलाकों में इस्तेमाल किया जाता रहा है. और इसे एक असरदार देसी उपाय माना जाता है.

खांसी से राहत पाने के लिए बेहतरीन उपाय

अगर किसी को लगातार खांसी की समस्या हो रही है, तो अपामार्ग के पंचांग (पत्ते, जड़, तना, फूल और बीज) को जलाकर भस्म बना लें. फिर इस भस्म को 500 Mg की मात्रा में शहद के साथ मिलाकर दिन में दो बार सेवन करें. इससे खांसी में काफी आराम मिलेगा. डॉक्टर बालकृष्ण यादव के अनुसार, अपामार्ग का बीज पाचन तंत्र को भी सुधारता है. जो लोगों बहुत कमजोर होते हैं, उन्हें इस बीज से बनी खीर का सेवन करना चाहिए.

मोटापा कम करने में भी सहायक

आजकल फास्ट फूड के कारण मोटापा एक आम समस्या बन चुका है. ऐसे में, अगर कोई अपनी भूख को नियंत्रित करके वजन कम करना चाहता है, तो वह 3 से 5 ग्राम अपामार्ग के बीज का सेवन कर सकता है या फिर इसे खीर बनाकर खा सकता है. साथ ही इसके सेवन से भूख कम लगती है, जिसे शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है और वजन धीरे-धीरे कम होने लगता है. जो लोग बिना ज्यादा मेहनत किए अपना वजन घटाना चाहते हैं, उनके लिए यह उपाय काफी फायदेमंद हो सकता है.

अपामार्ग के अन्य फायदें:

  • जोड़ों के दर्द में राहत देता है.
  • पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है.
  • त्वचा रोगों में लाभकारी है.
  • इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 18 Mar, 2025 | 10:15 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Ministry Of Agriculture Guideline Three Departments To Survey Rauin Damage Crops And Farmer Ids To Curb Black Marketing Of Fertilizers

कृषि मंत्रालय का निर्देश- फसल नुकसान का सर्वे करेंगे तीन विभाग, फार्मर आईडी रोकेगी खाद की ब्लैक मार्केटिंग

Mistake Burning Stubble Costly Bihar Agriculture Department Explained How To Save Farmland And Increase Yields

पराली जलाई तो खेत हो जाएगा कमजोर! बिहार कृषि विभाग ने बताया पैदावार बढ़ाने का सबसे आसान तरीका

Bijnor News 125 Buffaloes Landed In Ganges Soon Raid Took Place Teams From Two Districts Continued Searching All Night

Bijnor News: दबिश पड़ते ही गंगा में कूद गईं 125 भैंसें, पूरी रात दो जिलों की टीमें करती रहीं तलाश, पढ़ें पूरा मामला

Paddy Remains Unpurchased From 50000 Farmers In Gondia Maharashtra Farmers Demand To Extend Procurement Deadline

महाराष्ट्र के 50 हजार किसानों से नहीं खरीदी गई धान, परचेज डेडलाइन बढ़ाने की मांग पर अड़े किसान

Vaigaon Turmeric How To Cultivate Vaigaon Turmeric Farming Maharashtra Farmers

कैंसर दवा बनाने में इस्तेमाल होती है ये हल्दी, मई में करें बुवाई और 8 महीने में फसल तैयार.. कमाई भी होगी तगड़ी

Legendary Singer Asha Bhosle Passes Away At The Age Of 92 Bollywood Music Industry Loss

Asha Bhosle: संगीत जगत में छाया सन्नाटा! 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन, फैंस की आंखें नम