किसानों के लिए अलर्ट! मक्का फसल में सूट फ्लाई कीट का कहर, बचाव के लिए तुरंत करें ये 5 उपाय

Maize Crop Pest Control: मक्का की जायद की फसल में सूट फ्लाई (Stalk Borer) कीट तेजी से फैल सकता है, जो तनों को नुकसान पहुंचाकर पौधों को सूखने पर मजबूर करता है. किसानों को चाहिए कि वे लगातार निगरानी रखें, आसपास के खरपतवार हटाएं और संक्रमित पौधों पर समय पर कीटनाशकों जैसे क्लोडा, डाइमेथोएट या थायमेथोक्साम का छिड़काव करें. शुरुआती 15-20 दिन में दवा का उपयोग करना सबसे प्रभावी रहता है, जिससे फसल सुरक्षित और हाई क्वालिटी वाली बनी रहे.

Isha Gupta
नई दिल्ली | Published: 10 Apr, 2026 | 06:00 AM

Tips For Farmers: जायद की फसल में मक्का की बुवाई इस समय लगभग पूरी हो चुकी है. मक्का किसानों के लिए लाभकारी फसल है, लेकिन इसके उत्पादन को कई तरह के कीट और रोग प्रभावित कर सकते हैं. कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद कुमार बताते हैं कि, इनमें सबसे खतरनाक है सूट फ्लाई कीट (Stalk Borer/Shoot Fly), जो मक्का के तने पर हमला करके फसल को पूरी तरह बर्बाद कर सकता है. इसी कड़ी में आइए आगे जानते हैं सूट फ्लाई कीट क्या है, इसके लक्षण कैसे पहचानें और इससे बचाव के लिए कौन-कौन से उपाय अपनाए जा सकते हैं.

सूट फ्लाई कीट क्या है?

कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद कुमार के अनुसार, सूट फ्लाई कीट मक्के के तने में छेद करके पोषण की सप्लाई रोक देता है. कीट का आक्रमण सीधे तने पर होता है, जिससे पौधे की जड़ से ऊपर तक पोषक तत्व नहीं पहुँच पाते और पौधा धीरे-धीरे सूख जाता है. अगर समय पर नियंत्रण न किया जाए, तो पूरा खेत प्रभावित हो सकता है.

लक्षण कैसे पहचानें?

सूट फ्लाई के आक्रमण के मुख्य लक्षण इस प्रकार हैं:

  • मक्के के तने में छोटे-छोटे छेद दिखाई देना.
  • पौधे की पत्तियां पीली पड़ना और ऊपर की ओर मुड़ना.
  • तना कमजोर और पौधा धीरे-धीरे सूखना.
  • पौधों के आस-पास सूखी और सड़ी हुई चीज़ों का होना संक्रमण को बढ़ावा देता है.

किसानों को चाहिए कि वे लगातार निगरानी रखें और तना छेदक कीट के शुरुआती संकेतों पर तुरंत कार्रवाई करें.

बचाव के उपाय

सूट फ्लाई कीट से फसल बचाने के लिए ये कदम जरूरी हैं:

  • खरपतवार नियंत्रण: पौधे के आसपास किसी भी तरह की सड़ी-गली या अनचाही घास न रहने दें.
  • कीटनाशक छिड़काव: कीट के प्रकोप के पहले 15-20 दिन में दवा का छिड़काव करें.
  • दवा का समय पर प्रयोग: क्लोडा कीटनाशक, डाइमेथोएट, थायमेथोक्साम और कार्बाफ़्यूरान 3% का छिड़काव 10-15 दिन के अंतराल पर करें.

इन उपायों से मक्का की फसल सुरक्षित रहती है और किसान उत्पादन हानि से बच सकते हैं.

किसान के लिए अतिरिक्त सुझाव

  • नियमित निरीक्षण करें और किसी भी संदिग्ध पौधे को तुरंत अलग करें.
  • अगर संक्रमण बढ़े तो कृषि विशेषज्ञ या नजदीकी कृषि केंद्र से संपर्क करें.
  • संतुलित पानी और पोषण प्रबंधन फसल को मजबूत बनाता है और कीट प्रतिरोध बढ़ाता है.

सूट फ्लाई कीट मक्का की फसल के लिए गंभीर खतरा है, लेकिन सही समय पर पहचान और कीटनाशक का सही प्रयोग करने से फसल को सुरक्षित रखा जा सकता है. किसान जागरूक रहें, पौधों की नियमित निगरानी करें और कृषि विशेषज्ञों की सलाह का पालन करें. इस तरह मक्का की फसल से अधिक उत्पादन और बेहतर आय सुनिश्चित की जा सकती है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 10 Apr, 2026 | 06:00 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

तरबूज की खेती किस सीजन में की जाती है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
विटामिन सी
विजेताओं के नाम
राजेश श्रीवास्तव, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश

लेटेस्ट न्यूज़