Dairy Farming: सिर्फ चारा नहीं, दूध बढ़ाना है तो पहले बदलें शेड का ये सिस्टम, वरना होगा नुकसान!
Animal Husbandry Tips: गायों का आराम डेयरी फार्मिंग में सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है. सही वेंटिलेशन, ठंडक की व्यवस्था, आरामदायक स्टॉल, पर्याप्त रोशनी, संतुलित आहार और स्वच्छ पानी से गायें स्वस्थ रहती हैं और अधिक दूध देती हैं. इन बुनियादी नियमों को अपनाकर पशुपालक दूध उत्पादन और मुनाफा दोनों बढ़ा सकते हैं.
Dairy Farming: डेयरी फार्म में सफलता सिर्फ अच्छी नस्ल या ज्यादा चारा देने से नहीं मिलती. गायों को आराम देना भी उतना ही जरूरी है. अगर गायें शांत और आरामदायक माहौल में रहेंगी, तो वे कम बीमार होंगी और ज्यादा दूध देंगी. पशुपालन विभाग (Dept of Animal Husbandry & Dairying, Min of FAH&D) के अनुसार हर पशुपालक को गायों की सुविधा का खास ध्यान रखना चाहिए.
सही हवा और ठंडक जरूरी
गायों के रहने की जगह पर ताजी हवा आती-जाती रहनी चाहिए. अगर शेड बंद और घुटन भरा होगा, तो गायों को सांस लेने में दिक्कत हो सकती है और वे परेशान हो सकती हैं. इसलिए शेड में हवा निकलने और आने की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए. गर्मी के दिनों में पंखे, कूलर या पानी के फुहारे (स्प्रिंकलर) लगाना फायदेमंद होता है. इससे गायों को गर्मी से राहत मिलती है. जब गायों को ठंडक मिलती है, तो वे सही से खाना खाती हैं और दूध भी ज्यादा देती हैं.
आरामदायक बैठने की जगह
गायों को बैठने और लेटने के लिए साफ और सूखी जगह चाहिए. हर गाय के लिए अलग जगह होनी चाहिए, ताकि उसे आराम से लेटने में दिक्कत न हो. फर्श ज्यादा कठोर या फिसलन भरी नहीं होनी चाहिए. गीली जमीन से चोट लग सकती है. चलने के रास्ते भी साफ और खुले होने चाहिए, ताकि गायें आसानी से चल सकें. गंदगी से बीमारियां फैल सकती हैं, इसलिए रोज सफाई जरूरी है.
- पशुपालकों के लिए रोजगार का नया मौका, केवल दूध ही नहीं ऊंट के आंसुओं से भी होगी कमाई
- बरसात में खतरनाक बीमारी का कहर, नहीं कराया टीकाकरण तो खत्म हो जाएगा सब
- पशुपालक इन दवाओं का ना करें इस्तेमाल, नहीं तो देना पड़ सकता है भारी जुर्माना
- 2000 रुपये किलो बिकती है यह मछली, तालाब में करें पालन और पाएं भारी लाभ
पर्याप्त रोशनी का महत्व
गायों के शेड में दिन की प्राकृतिक रोशनी का आना बहुत जरूरी है. जहां तक संभव हो, शेड को इस तरह बनाना चाहिए कि सूरज की रोशनी अंदर पहुंच सके. इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर बिजली की रोशनी की भी व्यवस्था होनी चाहिए. अच्छी और संतुलित रोशनी से गायें ज्यादा सक्रिय रहती हैं, समय पर चारा खाती हैं और उनका शरीर सही तरीके से काम करता है. गायों को रोज लगभग 16 घंटे तक रोशनी मिलनी चाहिए. इससे उनकी दिनचर्या सही रहती है और दूध उत्पादन में भी बढ़ोतरी होती है.
अगर शेड बहुत ज्यादा अंधेरा या उदास रहेगा, तो गायें सुस्त हो सकती हैं और तनाव महसूस कर सकती हैं. इसलिए रोशनी की सही व्यवस्था डेयरी फार्म के लिए बहुत जरूरी है.
Basic principles of cow comfort
Watch the video to learn simple practices that can improve cow comfort on your farm.#CowComfort #DairyFarming #AnimalHusbandry #LivestockCare #FarmManagement #MilkProduction@LalanSingh_1 @spsinghbaghelpr @mygovindia @mopr_goi @MoRD_GoI pic.twitter.com/gCoC4Y5eIq
— Dept of Animal Husbandry & Dairying, Min of FAH&D (@Dept_of_AHD) March 2, 2026
संतुलित चारा और साफ पानी
गायों के अच्छे स्वास्थ्य और अधिक दूध उत्पादन के लिए संतुलित और पौष्टिक चारा सबसे जरूरी है. चारे में ऊर्जा, प्रोटीन, विटामिन और खनिज जैसे सभी जरूरी पोषक तत्व सही मात्रा में होने चाहिए. अच्छी तरह से मिला हुआ और ताजा आहार देने से गायें मजबूत रहती हैं, जल्दी बीमार नहीं पड़तीं और ज्यादा दूध देती हैं. इसके साथ ही हर समय साफ और ताजा पानी उपलब्ध होना बेहद जरूरी है. गायें दिन में कई बार पानी पीती हैं, खासकर गर्मी के मौसम में उनकी पानी की जरूरत और बढ़ जाती है.
अगर पानी कम या गंदा होगा, तो दूध उत्पादन घट सकता है और गायों को स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए पानी की टंकियों और बर्तनों की रोज सफाई करें और यह सुनिश्चित करें कि हर गाय को आसानी से पानी मिल सके.