खुरपका मुंहपका टीकाकरण की तारीख बढ़ी, 90 लाख पशुओं का वैक्सीनेशन.. बीमारी का प्रकोप थमा!

FMD Vaccination Last Date: मध्य प्रदेश सरकार टीकाकरण अभियान पर 7613 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. इस रकम के जरिए राज्यभर में 90 लाख से ज्यादा पशुओं को मुफ्त टीके लगाए जा चुके हैं. जबकि, 2 करोड़ से ज्यादा यूनिक आईडेटिंटी टैग्ग (यूआईडी टैग्स ) भी पशुओं को लगाए जा चुके हैं.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Updated On: 30 Aug, 2026 | 05:06 PM

मध्य प्रदेश में पशुओं को खुरपका-मुंहपका (FMD) रोग से बचाने के लिए राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम (NADCP) के तहत विशेष निशुल्क टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत अब तक 90 लाख से ज्यादा पशुओं का टीकाकरण और यूआईडी टैग्स लगाए जा चुका है. लेकिन, अभी भी बीमारी के मामले देखे जाने पर राज्य सरकार ने टीकाकरण अभियान की तारीख बढ़ाकर 15 सितंबर कर दी है. हालांकि, बीमारी के प्रकोप में रोकथाम हुई है.

पशुपालकों के लिए हेल्पलाइन जारी, तारीख भी बढ़ी

मध्य प्रदेश पशुपालन विभाग के अनुसार विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर पशुओं को निशुल्क टीका लगा रही हैं और उनकी टैगिंग व पंजीयन भी कर रही हैं. किसी भी जानकारी या पशुओं के उपचार के लिए पशुपालक टोल-फ्री नंबर 1962 पर संपर्क कर सकते हैं. गाय, भैंस और अन्य खुर वाले पशुओं को खुरपका-मुंहपका बीमारी से सुरक्षित करना है. अब राज्य सरकार ने टीकाकरण अभियान को 5 सितंबर की बजाय बढ़ाकर 15 सितंबर तक चलाने के निर्देश दिए हैं.

4 माह से अधिक उम्र के पशुओं को लगाया जा रहा टीका

मंदसौर जिले में 4 माह से अधिक आयु के सभी गो-भैंसवंशीय पशुओं का नि:शुल्क खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण 15 सितंबर तक किया जाएगा. यह अभियान राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत संचालित किया जा रहा है. पशुपालकों से अपील की गई है कि वे अपने गांव के सभी पात्र पशुओं का टीकाकरण कराने के लिए नजदीकी पशु चिकित्सा संस्था से संपर्क करें. खुरपका-मुंहपका संक्रामक बीमारी है, जिससे पशुओं की दूध उत्पादन क्षमता घटने के साथ आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। बीमारी से बचाव का प्रभावी उपाय टीकाकरण है.

टीकाकरण और यूआईडी टैग्स अभियान पर 7 हजार करोड़ खर्च

पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एलएचडीसीपी) के तहत मध्य प्रदेश सरकार टीकाकरण अभियान पर 7613 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. इस रकम के जरिए राज्यभर में 90 लाख से ज्यादा पशुओं को मुफ्त टीके लगाए जा चुके हैं. जबकि, 2 करोड़ से ज्यादा यूनिक आईडेटिंटी टैग्ग (यूआईडी टैग्स ) भी पशुओं को लगाए जा चुके हैं.

खुरपका मुंहपका के लक्षण से पहचानें और तुरंत इलाज कराएं

खुरपका-मुंहपका (FMD) बीमारी से ग्रसित होने पर पशु को अचानक तेज बुखार, सुस्ती और भूख कम होने के साथ मुंह, जीभ, मसूड़ों और खुरों के बीच पानी भरे छाले बनने लगते हैं. ये छाले फूटने के बाद घाव में बदल जाते हैं, जिससे पशु को खाने-पीने और चलने में परेशानी होती है. मुंह से अधिक लार निकलना, लंगड़ाकर चलना और दूध देने वाले पशुओं में दूध उत्पादन अचानक कम होना भी इसके प्रमुख संकेत हैं. ऐसे लक्षण दिखाई देने पर पशु को तुरंत दूसरे पशुओं से अलग रखें और पशु चिकित्सक को सूचना दें, क्योंकि यह बीमारी बहुत तेजी से फैलती है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 30 Aug, 2026 | 04:53 PM

लेटेस्ट न्यूज़