अपने खेत में शिमला मिर्च फसल की मल्चिंग करने पहुंचे कृषि मंत्री, मॉडर्न तकनीक के बताए फायदे

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा में अपने खेत पर शिमला मिर्च के लिए मल्चिंग तकनीक का उपयोग कर किसानों को खेती से जुड़ने और मॉडर्न तरीकों को अपनाने का संदेश दिया.

धीरज पांडेय
नोएडा | Updated On: 20 Jun, 2025 | 02:59 PM

खेत में सूट-बूट नहीं, हाथ में मशीन और पैरों में मिट्टी लगी हो, ऐसी तस्वीरें जब किसी केंद्रीय मंत्री के सामने आती हैं तो वे सिर्फ फोटो नहीं होतीं, एक संदेश होती हैं. ऐसा ही संदेश केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा में अपने खेत में शिमला मिर्च की फसल के लिए खुद मल्चिंग करते हुए दिया. उन्होंने कहा कि खेती समझनी है तो खेत में उतरना पड़ेगा. मशीन से मल्चिंग करते हुए उन्होंने न केवल खेती के प्रति अपना जुड़ाव दिखाया, बल्कि किसानों को मॉडर्न तकनीक अपनाने का खुला आमंत्रण भी दिया.

खेत में पहुंचकर खुद जुताई की – कृषि मंत्री

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर अपने खेत में खेती करते नजर आए. इस बार वे मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में अपने खेत पर शिमला मिर्च की फसल के लिए मशीन से मल्चिंग (Mulching) करते दिखे. इस दौरान उन्होंने खुद मशीन चलाकर खेत में पलवार बिछाया और खेती की इस आधुनिक तकनीक को किसानों के लिए फायदेमंद बताया. उन्होंने कहा कि बिना खेत में जाए किसानी नहीं हो सकती जब मेहनत से बोया बीज पौधा बनकर फलता है तो लगता है जीवन सार्थक हो गया.

ये कोई पहली दफा नहीं था जब कृषि मंत्री शिवराज सिंह खेती करते दिखे, इससे पहले भी कई बार अपने खेत में जुताई करते नजर आ चुके हैं. महीने भर पहले उन्होंने टमाटर की खेती के लिए खुद खेत में बेड तैयार किया था और अगस्त में बुआई की योजना बताई थी. उनका यह व्यवहार सिर्फ दिखावा नहीं, बल्कि जमीन से जुड़ाव का एक उदाहरण है.

Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan

Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan

क्या है मल्चिंग तकनीक

मल्चिंग तकनीक को आम भाषा में पलवार बिछाना भी कहा जाता है. यह तकनीक खेती में काफी काम की होती है. इससे खेत में नमी बनी रहती है और मिट्टी का तापमान नियंत्रित रहता है. इसके अलावा, यह खरपतवार (जंगली घास) को पनपने से रोकती है. साथ ही, मिट्टी के कटाव को कम करती है और पौधों की जड़ों को धूप और सर्दी से सुरक्षित रखती है.

इस तकनीक से सिंचाई की जरूरत भी कम हो जाती है और उत्पादन बेहतर होता है. खास बात यह है कि इसमें आप खेत में ही मौजूद सूखी घास, पत्तियों या पॉलीथिन शीट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

किसानों को मिला संदेश

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का यह कदम किसानों के लिए एक बड़ा संदेश है कि खेती से सीधा जुड़ाव जरूरी है. जब कोई जिम्मेदार व्यक्ति खुद खेत में जाकर काम करता है तो न केवल प्रेरणा मिलती है, बल्कि नई तकनीकों का भरोसा भी बढ़ता है. उनका यह पहल खासकर उन किसानों के लिए अहम है जो अभी तक पारंपरिक खेती करते आए हैं और नई तकनीकों को अपनाने में हिचकते हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 20 Jun, 2025 | 02:54 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Bijnor News 125 Buffaloes Landed In Ganges Soon Raid Took Place Teams From Two Districts Continued Searching All Night

Bijnor News: दबिश पड़ते ही गंगा में कूद गईं 125 भैंसें, पूरी रात दो जिलों की टीमें करती रहीं तलाश, पढ़ें पूरा मामला

Paddy Remains Unpurchased From 50000 Farmers In Gondia Maharashtra Farmers Demand To Extend Procurement Deadline

महाराष्ट्र के 50 हजार किसानों से नहीं खरीदी गई धान, परचेज डेडलाइन बढ़ाने की मांग पर अड़े किसान

Vaigaon Turmeric How To Cultivate Vaigaon Turmeric Farming Maharashtra Farmers

कैंसर दवा बनाने में इस्तेमाल होती है ये हल्दी, मई में करें बुवाई और 8 महीने में फसल तैयार.. कमाई भी होगी तगड़ी

Legendary Singer Asha Bhosle Passes Away At The Age Of 92 Bollywood Music Industry Loss

Asha Bhosle: संगीत जगत में छाया सन्नाटा! 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन, फैंस की आंखें नम

Bihar Makhana Vikas Yojana 2026 Subsidy Up To 3 Point 5 Crore On Makhana Production Processing Unit Support Scheme

Makhana Farming: किसानों की किस्मत बदल रही मखाना की खेती, सरकार दे रही 3.5 करोड़ तक सब्सिडी

Prayagraj Farmers Are Exporting Rice And Vegetables To The International Market

प्रयागराज के किसानों की पहुंच अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक, इन देशों को कर रहे चावल और सब्जी निर्यात.. करोड़ों में कमाई