किसानों को जबरदस्ती दूसरे उत्पाद बेचने वालों पर एक्शन लेंगे, शिवराज बोले- नियम बदलेंगे

शिवराज ने कहा कि सरकार ने साफ कहा है कि “हम एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदेंगे.” इसी दिशा में NAFED लगातार काम कर रहा है और अब तक 4 लाख से अधिक किसानों से सीधे जुड़ चुका है.

Kisan India
नई दिल्ली | Updated On: 20 Jun, 2025 | 02:22 PM

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अमानक बीज विक्रेताओं पर शिकंजा कसने के लिए नियमों में बदलाव किया जाएगा. उन्होंने कहा कि कई बार शिकायतें मिली हैं कि कृषि उत्पाद विक्रेता किसानों को जबरदस्ती दूसरे उत्पाद खरीदने का दबाव बनाते हैं. ऐसा करने वाले विक्रेताओं पर एक्शन लिया जाएगा. उन्होंने बिचौलियों और जबरदस्ती बिक्री पर शिकंजा कसने की बात कही है. जबकि, नैनो खाद के नाम पर कई कंपनियां उत्पाद बना रही हैं, जिनकी मॉनिटरिंग की बात भी उन्होंने कही. कृषि मंत्री नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (NAFED) ने अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में बोल रहे थे.

सहकारी समितियों की ताकत और महत्व

NAFED ने इस कार्यक्रम के माध्यम से सहकारी समितियों की ताकत को पहचानने और उन्हें सामाजिक-आर्थिक विकास का मुख्य इंजन बनाने का संदेश दिया. विश्वभर में 30 लाख से अधिक सहकारी समितियां लगभग 2800 लाख लोगों को रोजगार देती हैं. भारत में भी यह मॉडल किसानों की आय बढ़ाने और समुदायों को जोड़ने में अहम भूमिका निभा रहा है. सहकारी समितियां न केवल आर्थिक विकास का आधार हैं, बल्कि वे सामाजिक एकता और समावेशी विकास को भी बढ़ावा देती हैं.

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का संदेश

कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “मैं किसान का बेटा नहीं, खुद किसान हूं. किसानों की समस्याएं जानना मेरा धर्म है और उनकी सेवा करना मेरी पूजा है.” उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने चार बड़े लक्ष्य तय किए हैं- देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना, किसानों की आय बढ़ाना, जनता को पोषक आहार देना और धरती को सुरक्षित रखना. उन्होंने यह भी बताया कि पहले भारत को अमेरिका का एंटी लाल गेहूं खाना पड़ता था, लेकिन अब भारत के पास खाद्य भंडार भरे हुए हैं और सरकार ने 50,000 करोड़ रुपए का चावल निर्यात भी किया है.

किसानों से बढ़ता नेफेड का जुड़ाव

कार्यक्रम में किसानों की असल चुनौतियों पर भी चर्चा हुई. खासकर जब पैदावार ज्यादा हो जाती है, तो किसानों को उनकी मेहनत का पूरा दाम नहीं मिलता. शिवराज ने कहा कि सरकार ने साफ कहा है कि “हम एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदेंगे.” इसी दिशा में NAFED लगातार काम कर रहा है और अब तक 4 लाख से अधिक किसानों से सीधे जुड़ चुका है. इसका मकसद है कि किसानों को उचित दाम मिले और उनका उत्पादन सुरक्षित तरीके से बाजार तक पहुंचे.

बिचौलियों और जबरदस्ती बिक्री पर कसा जाएगा शिकंजा

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साफ कहा कि सरकार किसानों के हितों से समझौता नहीं करेगी. उन्होंने बताया कि कई बार देखा गया है कि व्यापारी किसानों से सस्ती दरों पर प्याज खरीदते हैं और वही प्याज सरकार को महंगे दामों पर बेचते हैं, जिससे असली नुकसान किसान को होता है. इतना ही नहीं, जब किसान खाद लेने जाते हैं तो कुछ विक्रेता उन्हें जबरदस्ती दूसरा उत्पाद थमा देते हैं, जो उनकी जरूरत नहीं होती.

शिवराज सिंह ने कहा कि सरकार इस तरह की गलत और शोषणकारी प्रथाओं के खिलाफ सख्त है. किसानों के हक की रक्षा के लिए केंद्र और राज्य दोनों स्तरों पर लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं ताकि किसान ठगे न जाएं और उन्हें उनकी मेहनत का पूरा हक मिले.

सरकार उठाएगी ट्रांसपोर्ट का पूरा खर्च

किसानों की सबसे बड़ी परेशानियों में से एक है कि जब उनकी फसल अच्छी होती है और उत्पादन ज्यादा होता है, तो बाजार में कीमत गिर जाती है और उन्हें मेहनत का सही दाम नहीं मिल पाता. शिवराज ने कहा कि इस स्थिति को बदलने के लिए सरकार ने एक ठोस कदम उठाने जा रही है. अब NAFED जैसी संस्थाओं की मदद से किसानों की उपज को सीधे दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि उन्हें उनकी फसल के लिए उचित बाजार और अच्छा मूल्य मिल सके.

सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि इस फसल की ढुलाई का पूरा खर्चा किसान को नहीं उठाना पड़ेगा, बल्कि यह जिम्मेदारी सरकार खुद निभाएगी. इससे किसानों का बोझ भी कम होगा और उनकी कमाई बढ़ाने में मदद मिलेगी.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 20 Jun, 2025 | 01:45 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Prayagraj Farmers Are Exporting Rice And Vegetables To The International Market

प्रयागराज के किसानों की पहुंच अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक, इन देशों को कर रहे चावल और सब्जी निर्यात.. करोड़ों में कमाई

Pm Kisan Samman Nidhi Scheme Update Ineligible Dead Beneficiaries Name To Be Removed By Correction Module Up Government Order 2026

PM किसान में बड़ा एक्शन! अब हटेंगे फर्जी और मृत लाभार्थी के नाम, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Cow Runny Nose Cause Decrease In Milk Production Try These Simple Home Remedies In Evening

गाय की नाक बहना बन सकता है दूध घटने की वजह, शाम को करें ये आसान घरेलू उपाय

Cai Increases Cotton Production Target Expects Production 324 Lakh Bales

CAI ने बढ़ाया कपास उत्पादन का टारगेट, 324 लाख गांठ प्रोडक्शन की उम्मीद.. जानें किस राज्य में कितनी होगी पैदावार

Udhampur Apple Farmer Success Story Government Subsidy High Density Farming

सरकारी मदद से बदली जिंदगी.. 1 साल में शुरू किया सेब का उत्पादन, छोटी जमीन को बना दी सोने की खान!

Farmers Big Smart Gif Raisen Krishi Mahotsav In Madhya Pradesh Now Mobile Tell How Much Fertilizer Apply In Field

अब मोबाइल बताएगा खेत में कितनी खाद डालें, रायसेन कृषि महोत्सव में किसानों को मिला बड़ा स्मार्ट तोहफा