क्या बिहार में घटती महिला वोटर संख्या हिला सकती है NDA की सत्ता? जानें कैसे महिलाएं बन सकती हैं गेमचेंजर!

Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में महिलाओं की संख्या में कमी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. महिला मतदाता हमेशा से चुनावी नतीजों में निर्णायक भूमिका निभाते आए हैं. खासकर JD(U) और NDA के लिए. अब सवाल उठता है कि क्या घटती महिला वोटर संख्या एनडीए की सरकार की संभावनाओं पर असर डाल सकती है?

Isha Gupta
नोएडा | Published: 8 Oct, 2025 | 04:14 PM

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की मतदाता सूची में महिलाओं की संख्या में खासा गिरावट देखने को मिली है. चुनाव आयोग द्वारा की गई विशेष गहन मतदाता सूची संशोधन (SIR) के बाद महिलाएं अब अपनी कुल जनसंख्या के गणित से कम हो गई हैं. यह खासतौर पर उन विधानसभा क्षेत्रों में ज्यादा दिख रहा है, जहां मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी, JD(U), ने 2020 के चुनावों में जीत हासिल की थी.

JD(U) और एनडीए के लिए नई चुनौती

2020 में महिलाओं का समर्थन एनडीए की जीत का एक बड़ा कारण माना गया. बिहार चुनाव 2020 में भाजपा और JD(U) के नेतृत्व में गठबंधन ने 243 सीटों में से 125 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी. अब स्थिति बदल गई है. SIR के बाद बिहार में हर 1000 पुरुष मतदाताओं पर महिला मतदाताओं की संख्या घटकर 894 रह गई है, जबकि जनवरी 2025 में यह 914 थी. यह राज्य के सामान्य महिला-पुरुष अनुपात 918 (2011 की जनगणना) से भी कम है.

कहीं गिरावट, कहीं बढ़त

जनवरी 2025 में बिहार के कुल मतदाताओं में महिलाओं का हिस्सा 47.8% था, जो SIR के बाद घटकर 47.2% रह गया. हटाए गए मतदाताओं में करीब 59% महिलाएं थीं. कुल 243 विधानसभा क्षेत्रों में से 230 में महिला मतदाताओं की संख्या घट गई. सबसे ज्यादा गिरावट गोपालगंज जिले के कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र में हुई, जहां संख्या 956 से घटकर 861 रह गया. इसके अलावा सीमांचल क्षेत्र के किशनगंज और पूर्णिया जैसे मुस्लिम बहुल जिलों में भी महिला मतदाताओं की संख्या में गिरावट देखी गई. वहीं, कुछ सीटों पर महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ी भी, जैसे भोजपुर जिले की बरहरा सीट पर यह 856 से बढ़कर 890 हुई.

जिला SIR से पहले महिला मतदाता अनुपात

(प्रति 1000 पुरुष)

SIR के बाद महिला मतदाता अनुपात

(प्रति 1000 पुरुष)

अंतर
गोपालगंज 964 886 78
किशनगंज 937 874 63
पूर्णिया 934 896 38
बक्सर 933 897 36
सिवान 918 884 34
सुपौल 937 904 33
कैमूर 919 886 33
श्योहार 906 874 32
समस्तीपुर 902 875 27
भागलपुर 982 939 43

चुनावी रणनीति पर असर

महिला मतदाताओं की यह कमी JD(U) और एनडीए के लिए चुनौती बन सकती है. सीटों पर महिला वोटों की घटती संख्या के कारण एनडीए को अब नई रणनीति बनानी पड़ेगी. पार्टी को यह सुनिश्चित करना होगा कि महिलाओं का भरोसा और समर्थन कायम रहे, ताकि आगामी चुनावों में वोट बैंक मजबूत रहे.

बिहार में महिला मतदाताओं की घटती संख्या JD(U) और एनडीए के लिए बड़ा सिरदर्द बन सकती है. यह बदलाव बिहार की राजनीति में बड़ा असर डाल सकता है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि गठबंधन महिला मतदाताओं का विश्वास कैसे जीतता है और अपनी चुनावी रणनीति में किस तरह सुधार करता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Prayagraj Farmers Are Exporting Rice And Vegetables To The International Market

प्रयागराज के किसानों की पहुंच अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक, इन देशों को कर रहे चावल और सब्जी निर्यात.. करोड़ों में कमाई

Pm Kisan Samman Nidhi Scheme Update Ineligible Dead Beneficiaries Name To Be Removed By Correction Module Up Government Order 2026

PM किसान में बड़ा एक्शन! अब हटेंगे फर्जी और मृत लाभार्थी के नाम, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Cow Runny Nose Cause Decrease In Milk Production Try These Simple Home Remedies In Evening

गाय की नाक बहना बन सकता है दूध घटने की वजह, शाम को करें ये आसान घरेलू उपाय

Cai Increases Cotton Production Target Expects Production 324 Lakh Bales

CAI ने बढ़ाया कपास उत्पादन का टारगेट, 324 लाख गांठ प्रोडक्शन की उम्मीद.. जानें किस राज्य में कितनी होगी पैदावार

Udhampur Apple Farmer Success Story Government Subsidy High Density Farming

सरकारी मदद से बदली जिंदगी.. 1 साल में शुरू किया सेब का उत्पादन, छोटी जमीन को बना दी सोने की खान!

Farmers Big Smart Gif Raisen Krishi Mahotsav In Madhya Pradesh Now Mobile Tell How Much Fertilizer Apply In Field

अब मोबाइल बताएगा खेत में कितनी खाद डालें, रायसेन कृषि महोत्सव में किसानों को मिला बड़ा स्मार्ट तोहफा