PM किसान में बड़ा एक्शन! अब हटेंगे फर्जी और मृत लाभार्थी के नाम, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

PM Kisan Scheme Update: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अब सरकार ने बड़ा बदलाव किया है ताकि सही किसानों को ही पैसा मिले. उत्तर प्रदेश कृषि विभाग के नए निर्देश के मुताबिक, अब ऐसे लोगों का नाम हटाया जाएगा जो या तो अब जीवित नहीं हैं या इस योजना के लिए योग्य नहीं हैं. इसके लिए एक खास ‘करेक्शन मॉड्यूल’ शुरू किया गया है, जहां तहसील और जिला स्तर से अधिकारियों द्वारा डेटा अपडेट और जांच की जाएगी.

Isha Gupta
नोएडा | Updated On: 12 Apr, 2026 | 12:23 PM

PM Kisan Samman Nidhi Update: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. उत्तर प्रदेश कृषि विभाग ने योजना में पारदर्शिता लाने और गलत लाभार्थियों को हटाने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. अब उन किसानों का डाटा भी अपडेट किया जाएगा, जो या तो अब इस दुनिया में नहीं रहे या योजना के लिए पात्र नहीं हैं. इस कदम से सही किसानों तक लाभ पहुंचाने में मदद मिलेगी.

क्या है पूरा मामला?

कृषि निदेशालय, उत्तर प्रदेश के मुताबिक अब ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है जो या तो अब इस दुनिया में नहीं हैं या फिर योजना के लिए योग्य नहीं हैं, लेकिन फिर भी उनके नाम पर पैसे जा रहे हैं. अब सरकार ने नया सिस्टम शुरू किया है, जिसमें तहसील और जिले के स्तर से इन लोगों का डाटा ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा. इससे गलत लोगों को मिलने वाले पैसे पर रोक लगेगी और योजना का फायदा सही लोगों तक पहुंचेगा.

अब कैसे होगा डेटा अपडेट?

नए निर्देशों के अनुसार, पीएम किसान पोर्टल पर ‘Correction Module’ के जरिए मृत और अपात्र किसानों का डाटा अपलोड किया जाएगा.

  • तहसील/जनपद स्तर से डेटा एंट्री होगी
  • संबंधित अधिकारी द्वारा जांच के बाद approve/reject किया जाएगा
  • अपडेट के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी

इस प्रक्रिया से योजना में पारदर्शिता और सटीकता बढ़ेगी.

क्यों जरूरी है यह बदलाव?

अब तक कई मामलों में ऐसा देखा गया है कि लाभार्थी की मृत्यु के बाद भी उनके खाते में किस्तें जाती रहीं. इसके अलावा, कुछ ऐसे लोग भी योजना का लाभ ले रहे थे, जो पात्र नहीं थे.

इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य है:

  • गलत लाभार्थियों को हटाना
  • सरकारी धन का सही उपयोग सुनिश्चित करना
  • वास्तविक किसानों तक योजना का लाभ पहुंचाना

अधिकारियों को दिए गए निर्देश

राज्य सरकार ने जिला और मंडल के अधिकारियों से कहा है कि इस काम को हल्के में न लें और पूरी जिम्मेदारी से करें. उन्हें ध्यान रखना होगा कि लोगों का डाटा सही तरीके से अपडेट हो, कागज ठीक से चेक किए जाएं और जो भी जानकारी ऑनलाइन डाली जाए, वह साफ दिखाई दे. अगर कोई गलत दस्तावेज अपलोड हो गया, तो बाद में उसे सुधारने का मौका नहीं मिलेगा, इसलिए शुरुआत से ही ध्यान से काम करना बहुत जरूरी है.

किसानों के लिए क्या है सलाह?

किसानों और उनके परिवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने रिकॉर्ड को समय-समय पर चेक करते रहें. यदि किसी भी प्रकार की गलती या अपडेट की जरूरत हो, तो तुरंत संबंधित विभाग से संपर्क करें. सही जानकारी देने से ही योजना का लाभ बिना किसी रुकावट के मिलता रहेगा. पीएम किसान योजना में यह नया अपडेट एक बड़ा सुधार माना जा रहा है. इससे न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि यह भी सुनिश्चित होगा कि सरकारी मदद सिर्फ जरूरतमंद और पात्र किसानों तक ही पहुंचे.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 12 Apr, 2026 | 12:13 PM

लेटेस्ट न्यूज़