गाय की नाक बहना बन सकता है दूध घटने की वजह, शाम को करें ये आसान घरेलू उपाय

Animal Allergy: गर्मी में गाय की नाक से लगातार पानी बहना एलर्जी, धूल या शुरुआती संक्रमण का संकेत हो सकता है. इसे नजरअंदाज करने से दूध उत्पादन कम हो सकता है. विशेषज्ञ शाम के समय अजवाइन और अमरलत्ता का हल्का धुआं देने, साफ शेड रखने और जरूरत पड़ने पर पशु चिकित्सक से सलाह लेने की सलाह देते हैं.

Saurabh Sharma
नोएडा | Published: 12 Apr, 2026 | 12:03 PM

Dairy Farming: डेयरी फार्मिंग अब सिर्फ पारंपरिक काम नहीं रही, बल्कि गांव से शहर तक तेजी से बढ़ता हुआ अच्छा व्यवसाय बन चुकी है. ऐसे में पशुओं की छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज करना बड़ा नुकसान दे सकता है. गर्मी के मौसम में अगर गाय की नाक से लगातार पानी बह रहा हो, तो इसे सामान्य बात मानकर छोड़ना ठीक नहीं है. विशेषज्ञों के अनुसार यह एलर्जी, धूल, शेड की गर्मी या शुरुआती संक्रमण का संकेत हो सकता है. समय पर ध्यान न देने से गाय सुस्त पड़ सकती है, शरीर कमजोर हो सकता है और दूध उत्पादन में भी गिरावट आ सकती है. पशु चिकित्सक कुंवर घनश्याम (KVK Noida) के अनुसार शाम के समय एक आसान देसी उपाय और साफ-सफाई पर ध्यान देकर इस समस्या से काफी राहत मिल सकती है.

गर्मी में भी नाक से पानी आना क्यों है चिंता की बात?

गर्मी में आमतौर पर लोग सोचते हैं कि नाक से पानी आना  बड़ी बात नहीं है, लेकिन पशु विशेषज्ञ इसे हल्के में लेने से मना करते हैं. लगातार पानी बहना एलर्जी, धूल, तेज गर्म हवा, शेड में घुटन या संक्रमण का शुरुआती संकेत हो सकता है. अगर समय पर ध्यान नहीं दिया गया तो गाय चारा कम खाने लगती है, सुस्त हो जाती है और शरीर में कमजोरी बढ़ने लगती है. इसका सीधा असर दूध पर पड़ता है. ये छोटी दिखने वाली परेशानी धीरे-धीरे डेयरी के मुनाफे को कम कर सकती है.

शाम का देसी धुआं दे सकता है राहत

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि शाम के समय जब पशुओं को धुआं दिया  जाए, तो उसमें अजवाइन और अमरलत्ता मिलाकर जलाना फायदेमंद हो सकता है. इसका धुआं शेड के आसपास की हवा को साफ करने और एलर्जी वाले असर को कम करने में मदद करता है. यह उपाय सप्ताह में तीन दिन शाम को किया जा सकता है. ध्यान रहे कि धुआं बहुत ज्यादा तेज न हो, ताकि पशु को परेशानी न हो. ऐसे में ये देसी तरीका शेड की हवा को हल्का साफ रखता है और सांस से जुड़ी परेशानी में राहत देने में मदद करता है.

सफाई और अलग रखना भी है जरूरी

अगर एक गाय की नाक से पानी आ रहा है, तो उसे बाकी पशुओं से कुछ समय के लिए अलग रखना बेहतर माना जाता है. कई बार यह समस्या दूसरे पशुओं में भी फैल  सकती है, खासकर अगर कारण संक्रमण हो. शेड की रोज सफाई, सूखा बिछावन, धूल कम रखना और हवा आने-जाने का सही इंतजाम बहुत जरूरी है. विशेषज्ञों का कहना है कि गंदगी और बंद शेड में ऐसी समस्याएं ज्यादा बढ़ती हैं. इसलिए देसी उपाय के साथ साफ-सफाई और वेंटिलेशन पर भी बराबर ध्यान देना चाहिए.

दूध उत्पादन बचाने के लिए डॉक्टर की सलाह जरूरी

नाक से पानी आने पर सिर्फ देसी उपाय के भरोसे नहीं रहना चाहिए. अगर गाय सुस्त हो, बुखार हो, चारा छोड़ दे या दूध तेजी से कम होने लगे तो तुरंत पशु चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए. समय पर इलाज से एलर्जी, सांस की दिक्कत या संक्रमण को जल्दी रोका जा सकता है. विशेषज्ञ के अनुसार डेयरी फार्मिंग में सबसे बड़ा फायदा तभी है जब पशु स्वस्थ रहें. इसलिए छोटी परेशानी को भी समय पर संभालना जरूरी है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Prayagraj Farmers Are Exporting Rice And Vegetables To The International Market

प्रयागराज के किसानों की पहुंच अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक, इन देशों को कर रहे चावल और सब्जी निर्यात.. करोड़ों में कमाई

Pm Kisan Samman Nidhi Scheme Update Ineligible Dead Beneficiaries Name To Be Removed By Correction Module Up Government Order 2026

PM किसान में बड़ा एक्शन! अब हटेंगे फर्जी और मृत लाभार्थी के नाम, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Cow Runny Nose Cause Decrease In Milk Production Try These Simple Home Remedies In Evening

गाय की नाक बहना बन सकता है दूध घटने की वजह, शाम को करें ये आसान घरेलू उपाय

Cai Increases Cotton Production Target Expects Production 324 Lakh Bales

CAI ने बढ़ाया कपास उत्पादन का टारगेट, 324 लाख गांठ प्रोडक्शन की उम्मीद.. जानें किस राज्य में कितनी होगी पैदावार

Udhampur Apple Farmer Success Story Government Subsidy High Density Farming

सरकारी मदद से बदली जिंदगी.. 1 साल में शुरू किया सेब का उत्पादन, छोटी जमीन को बना दी सोने की खान!

Farmers Big Smart Gif Raisen Krishi Mahotsav In Madhya Pradesh Now Mobile Tell How Much Fertilizer Apply In Field

अब मोबाइल बताएगा खेत में कितनी खाद डालें, रायसेन कृषि महोत्सव में किसानों को मिला बड़ा स्मार्ट तोहफा