Census 2027: देशभर में शुरू होने जा रही जनगणना, डिजिटल प्रक्रिया से लेकर जाति गणना तक! जानिए क्या है नया

भारत में जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और इस बार कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. यह जनगणना संविधान के अनुच्छेद 246 के तहत केंद्र सरकार द्वारा कराई जाती है और इसकी पूरी प्रक्रिया जनगणना अधिनियम 1948 और नियम 1990 के अंतर्गत होती है. इस बार जनगणना दो चरणों में होगी, जिसमें पहले चरण में घर-घर जाकर जानकारी एकत्र की जाएगी, जबकि दूसरे चरण में विस्तृत जनसंख्या आंकड़े जुटाए जाएंगे. खास बात यह है कि इस बार जाति गणना भी शामिल की जाएगी.

Isha Gupta
नोएडा | Published: 30 Mar, 2026 | 02:33 PM

Census 2027 India: भारत में जनगणना सिर्फ एक आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि देश की दिशा तय करने वाली सबसे अहम प्रशासनिक प्रक्रिया है. हर 10 साल में होने वाली यह कवायद सरकार को यह समझने में मदद करती है कि देश की आबादी, संसाधन और जरूरतें किस दिशा में बढ़ रही हैं. अब जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी हैं, और इस बार यह प्रक्रिया पहले से कहीं ज्यादा आधुनिक और तकनीक आधारित होने वाली है. डिजिटल सिस्टम, नए सवाल और अपडेटेड डेटा कलेक्शन के जरिए सरकार नीतियों को और ज्यादा सटीक बनाने की तैयारी में है जिससे आम जनता को सीधा फायदा मिल सके.

जनगणना का संवैधानिक आधार

भारत में जनगणना कराने की जिम्मेदारी पूरी तरह केंद्र सरकार की होती है. संविधान के अनुच्छेद 246 के तहत इसे संघ सूची में रखा गया है, यानी इस पर सिर्फ केंद्र ही फैसला ले सकता है. संघ सूची में जनगणना को क्रमांक 69 पर रखा गया है, जिससे इसकी देशभर में अहमियत साफ दिखती है. इसके अलावा, जनगणना का पूरा काम कुछ तय कानूनों के अनुसार होता है.

जनगणना अधिनियम 1948 और जनगणना नियम 1990 यह तय करते हैं कि डेटा कैसे इकट्ठा होगा, लोगों से क्या जानकारी ली जाएगी और पूरी प्रक्रिया कैसे सही तरीके से पूरी की जाएगी. यानी जनगणना कोई साधारण सर्वे नहीं, बल्कि एक पूरी तरह से कानून के तहत चलने वाली व्यवस्थित प्रक्रिया है.

जनगणना 2027: समय और प्रक्रिया

भारत में पिछली जनगणना साल 2011 में हुई थी, और अब अगली जनगणना 2027 में होने वाली है. यह देश की 16वीं जनगणना होगी और आजादी के बाद की 8वीं जनगणना मानी जाएगी. सरकार ने इसके लिए एक तय समय भी रखा है 1 मार्च 2027 की आधी रात को आधार समय (रेफरेंस डेट) माना जाएगा, यानी उसी समय के हिसाब से पूरे देश की आबादी का आंकड़ा तय होगा. इसकी तैयारी काफी पहले से शुरू हो चुकी है. 16 जून 2025 को पहली अधिसूचना जारी की गई थी, जिससे प्रक्रिया की शुरुआत हुई.

Census 2027 India, India census process, self enumeration census India, digital census India 2027, census rules and laws India

जनगणना 2027: समय और प्रक्रिया

इसके बाद 7 जनवरी 2026 को पहले चरण की अधिसूचना आई, जिसमें 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2026 तक का समय तय किया गया है. इस दौरान घर-घर जाकर शुरुआती जानकारी जुटाई जाएगी. यानि साफ है कि जनगणना एक दिन का काम नहीं, बल्कि कई चरणों में धीरे-धीरे पूरा होने वाली बड़ी प्रक्रिया है.

दो चरणों में होगी जनगणना

जनगणना को दो चरणों में पूरा किया जाएगा. पहले चरण में घर-घर जाकर परिवार से संबंधित जानकारी एकत्र की जाएगी. इस दौरान राज्यों को 30 दिनों की अवधि तय करने की छूट दी गई है. दूसरे चरण में जनसंख्या से जुड़े विस्तृत प्रश्न पूछे जाएंगे. इस बार एक महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि जनगणना में जाति (Caste) से संबंधित जानकारी भी शामिल की जाएगी.

पहली बार डिजिटल और सेल्फ एन्यूमरेशन

जनगणना 2027 की सबसे बड़ी खासियत है डिजिटल प्रक्रिया और सेल्फ एन्यूमरेशन. अब नागरिक खुद ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे. यह सुविधा घर-घर गणना शुरू होने से पहले 15 दिनों के लिए उपलब्ध होगी. जनगणना 2027 न केवल आंकड़ों का संग्रह है, बल्कि यह देश के विकास की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण कदम है. नई डिजिटल व्यवस्था और पारदर्शी प्रक्रिया के साथ यह जनगणना पहले से ज्यादा प्रभावी और आधुनिक बनने जा रही है.

गोपनीयता की गारंटी

जनगणना अधिनियम की धारा 15 के तहत नागरिकों द्वारा दी गई जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है. इन आंकड़ों को न तो RTI के तहत साझा किया जा सकता है और न ही किसी न्यायालय में साक्ष्य के रूप में उपयोग किया जा सकता है. केवल समेकित आंकड़ों का ही उपयोग किया जाता है, जिससे व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रहती है.

हालांकि जनगणना केंद्र सरकार का विषय है, लेकिन इसके क्रियान्वयन में राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. फील्ड में घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करने का काम राज्य की प्रशासनिक मशीनरी ही करती है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

आम में सबसे ज्यादा कौन सा विटामिन होता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
कपास
विजेताओं के नाम
कमल सिंह पडिहार, आगर मालवा, मध्य प्रदेश
गुरबाज सिंह, रोपड़, पंजाब

लेटेस्ट न्यूज़