Deendayal Upadhyay Scheme Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के भूमिहीन किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए राज्य सरकार दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना चला रही है. योजना के तहत खेतों में काम करने वाले भूमिहीन कृषि मजदूरों के बैंक खाते में 495 करोड़ रुपये जारी किए हैं. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य के किसानों के कल्याण के लिए सरकार का प्राथमिकता से काम कर रही है. अब खेतों में मजदूरी करने वाले किसानों का जीवन सुधारने के लिए यह योजना लाई गई है, जिसके तहत नकद राशि आज वितरित की गई है.
कृषि मजदूरों के खातों में 495 करोड़ रुपये जारी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बलौदाबाजार में आयोजित कार्यक्रम में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत राशि जारी कर दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि मेहनतकश हाथों को सम्मान सुशासन सरकार की पहचान है. दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत प्रदेश के 4.95 लाख से अधिक लाभार्थियों को 495 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि जारी कर दी है.
मेहनतकश हाथों को सम्मान
सुशासन सरकार की पहचानऔर पढ़ें
- Agriculture Budget: कृषि योजनाओं के लिए नहीं बढ़ा बजट, खेती पर खर्च होंगे 1.62 लाख करोड़ रुपये.. पढ़ें डिटेल्स
- Budget 2026: ‘विकसित भारत’ का दावा या जनता को धोखा? बजट पेश होते ही ममता से अखिलेश तक भड़के विपक्षी नेता!
- बजट में रिफॉर्म्स पर फोकस.. ग्रामीण विकास समेत इन सेक्टर्स को बूस्ट देने की घोषणाएं, पढ़ें- कृषि मंत्री ने क्या कहा
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बलौदाबाजार की धरती से दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत प्रदेश के 4.95 लाख से अधिक लाभार्थियों को ₹495 करोड़ से ज्यादा की राशि अंतरित की। इनमें आदि परंपराओं के संरक्षक… pic.twitter.com/iNdEbqESAK
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) March 25, 2026
आवास योजना के लाभार्थियों को 10 हजार घर सौंपे गए
मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी परंपराओं के संरक्षक 22,028 बैगा और गुनिया परिवार के लोगों को भी योजना का लाभ दिया गया है. इसके अलावा इन कृषि मजूदरों के परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना और पीएम आवास योजना के तहत निर्मित घरों की चाबियां भी सौंपी गई हैं. मुख्यमंत्री आवास योजना लाभार्थियों को 1738 मकान सौंपे गए तो वहीं पीएम आवास के लाभार्थियों को 8472 मकान सौंपे गए.
कृषि मजदूरों को सालाना 10 हजार रुपये दे रही सरकार
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत कृषि मजदूरों को सालाना 10 हजार रुपए की वित्तीय सहायता सीधे हितग्राही के बैंक खाते में जमा की जाती है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक सहायता के साथ श्रमवीरों के संबल और सशक्तिकरण का संकल्प और मजबूत हुआ है. खेतों में पसीना बहाने वाले श्रमिकों का आर्थिक सशक्तीकरण सुनिश्चित कर उन्हें संबल और सम्मान प्रदान करने के लिए सुशासन सरकार दृढ संकल्पित है.
साल 2025 में शुरू हुई थी योजना
छत्तीसगढ़ सरकार ने जनवरी 2025 में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना को लॉन्च किया था. योजना का उद्देश्य भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों की आय बढ़ाना और उन्हें आर्थिक सहारा देना है. यानी जिन लोगों के पास अपनी खेती की जमीन नहीं है और वे मजदूरी करते हैं, उन्हें सरकार सीधे आर्थिक मदद देती है.