अभिजीत डीपके की हुंकार.. कॉकरोच से पंगा मत लेना, इन दो मांगों के लिए जारी रहेगा आंदोलन, शाम को कैंडल मार्च

CJP Protest Not End : अभिजीत डीपके ने जंतर मंतर पर युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आप लोग इस सरकार के आगे नहीं झुकेंगे, तो हम किसी का भी इस्तीफा ले सकते हैं. उन्होंने कहा कि अभी दो मांगें पेंडिंग हैं उन्हें पूरा करे सरकार.

रिजवान नूर खान
नई दिल्ली | Updated On: 25 Jul, 2026 | 03:36 PM

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत डीपके ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते कहा कि अगर आप लोग इस सरकार के आगे नहीं झुकेंगे, तो हम किसी का भी इस्तीफा ले सकते हैं. डीपके ने हुंकार भरते हुए कहा कि कॉकरोच से पंगा मत लेना. वहीं, आत्महत्या करने वाले युवाओं को मुआवजा और प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई करने वाले पुलिस कर्मियों पर एक्शन की मांग की गई है. अभी तक जंतर मंतर पर चल रहे आंदोलन को स्थगित करने का ऐलान नहीं किया गया है. डीपके ने कहा कि हम कहीं नहीं जाने वाले हैं. युवाओं ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद जश्न मनाया. वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी ने देशभर में आज शाम 6 बजे कैंडल मार्च निकालने का ऐलान किया है.

एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने सोशल पोस्ट में कहा यह लोकतंत्र की जीत है, सड़कों से सीधे लोकतंत्र की जीत है. यह शांति, सब्र और लगन की जीत है.

दो मांगें पेंडिंग हैं, हम अभी कहीं नहीं जाने वाले हैं- अभिजीत डीपके

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत डीपके ने कहा कि डरने की कोई जरूरत नहीं है. यह लोकतंत्र है. उन्होंने इस्तीफा दे दिया है, लेकिन हमारी दो और मांगें हैं. धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है लेकिन जिन बच्चों ने सुसाइड किया है, उनके परिवारों को एक करोड़ रुपए का मुआवजा मिलना चाहिए. और दूसरा, ये पुलिस वाले गुंडे जिन्होंने 20 तारीख को एक्शन लिया. उसके लिए पुलिस अधिकारियों पर एक्शन होना चाहिए. याद रखना कॉकरोच से पंगा मत लेना. हम अभी कहीं नहीं जाने वाले हैं.

सभी मांगें पूरी करने को लिखित में नहीं देंगे तब तक आंदोलन जारी रहेगा- सौरव दास

कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि हमें दोपहर 3:30 बजे सरकार के प्रतिनिधि मंडल की ओर से बुलाया गया था. जब तक हमारी सभी मांगें पूरी नहीं हो जातीं और वे उन्हें लिखकर नहीं देते, हम कहीं नहीं जा रहे हैं. यह एक बहुत बड़ी जीत है.

देशभर में आज शाम 6 बजे कैंडल मार्च निकालने का ऐलान

कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रंका ने कहा कि अगर आप हमारी तीन मांगें लिखित रूप में मान लेते हैं, तो हम घर चले जाएंगे. हमने देश भर में शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकालने की अनुमति मांगी है. सभी को शाम 6:00 बजे देश भर में कैंडल मार्च निकालना चाहिए.

हम किसी का भी इस्तीफा ले सकते हैं- CJP फाउंडर

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है और यह इस्तीफा इस बात का गवाह है कि अगर आप लोग डरेंगे नहीं, अगर आप लोग इस सरकार के आगे नहीं झुकेंगे, तो हम किसी का भी इस्तीफा ले सकते हैं.

अभिजीत डीपके ने कहा यह पहला विकेट है. हम यहीं नहीं रुकेंगे. यह तो बस शुरुआत है. मैं उन सभी छात्रों और वॉलंटियर्स को सलाम करता हूं जो पिछले 36 दिनों से यहां बैठे हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 25 Jul, 2026 | 03:13 PM

लेटेस्ट न्यूज़