केले की खेती पर बड़ा खतरा, 2080 तक 60 फीसदी क्षेत्र हो सकते हैं प्रभावित

एक नए अध्ययन के अनुसार, दुनियाभर के लगभग दो-तिहाई हिस्से में 2080 तक केला उगाने के लिए उपयुक्त जलवायु नहीं रहेगी. इससे न केवल फसलें बर्बाद हो रही हैं, बल्कि किसानों की आजीविका भी दांव पर है.

Kisan India
नई दिल्ली | Published: 14 May, 2025 | 03:01 PM

दुनिया का सबसे पसंदीदा फल, केला, अब जलवायु परिवर्तन के खतरे से जूझ रहा है. यह खबर न केवल केले के शौकिनों के लिए, बल्कि उन लाखों किसानों के लिए भी चिंता का कारण है, जिनकी आजीविका इस फसल पर निर्भर करती है. दुनिया भर में सबसे ज्यादा खाए जाने वाले फल के रूप में केला हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है. लेकिन अब, जलवायु परिवर्तन ने इसके उत्पादन और भविष्य पर गंभीर संकट पैदा कर दिया है.

दरअसल, लेटिन अमेरिका और कैरेबियन जैसे क्षेत्रों में केले की खेती करने वाले किसान, जलवायु परिवर्तन के कारण बड़ी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं. ऐसा ही हाल दुनियाभर के केला किसानों का भी है. एक नए अध्ययन के अनुसार, दुनियाभर के लगभग दो-तिहाई हिस्से में 2080 तक केला उगाने के लिए उपयुक्त जलवायु नहीं रहेगी. लगभग 60 फीसदी क्षेत्र इससे प्रभावित हो सकते हैं.

इतना ही नहीं जलवायु परिवर्तन से न केवल फसलें बर्बाद हो रही हैं, बल्कि किसानों की आजीविका भी दांव पर है. बढ़ती गर्मी, अधिक बारिश और जलवायु से जुड़ी बीमारियां अब इन क्षेत्रों में केले की खेती के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुकी हैं.

केला-दुनिया का सबसे लोकप्रिय फल

केला दुनिया का सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फल है और यह चौथी सबसे महत्वपूर्ण खाद्य फसल है, जिसके बाद गेहूं, चावल और मक्का आते हैं. इस फल की विशेषता यह है कि यह लगभग 400 मिलियन लोगों के दैनिक आहार का एक अहम हिस्सा बन चुका है. भारत जैसे देशों में केले के अनेकोों इस्तेमाल हैं.

जलवायु परिवर्तन से बढ़ रही बीमारियों का खतरा

केला एक बहुत ही संवेदनशील फल है, जो केवल खास तापमान में उगता है. इसके लिए 15°C से 35°C का तापमान और सीमित मात्रा में पानी जरूरी होता है. लेकिन जलवायु परिवर्तन के कारण यह स्थिति बिगड़ती जा रही है. तूफान, भारी बारिश और असमान मौसम के कारण केले के पौधे प्रभावित हो रहे हैं. इसके अलावा, जलवायु परिवर्तन के कारण फंगस और बैक्टीरिया जैसी बीमारियां भी फैल रही हैं, जो फसल को पूरी तरह से नष्ट कर सकती हैं. विशेष रूप से, ब्लैक लीफ फंगस और फ्यूसारियम जैसी बीमारियां अब तेजी से फैल रही हैं और इस फसल को तबाह कर रही हैं.

सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाली किस्म

केले की कई किस्में हैं, लेकिन सबसे ज्यादा उगाई जाने वाली किस्म ‘कैवेंडिश’ है, जो अधिक पैदावार देती है और स्वाद में भी अच्छी होती है. यह किस्म बाकी किस्मों की तुलना में जलवायु परिवर्तन के प्रति ज्यादा संवेदनशील है. इसकी जैविक विविधता की कमी के कारण यह किस्म जलवायु परिवर्तन के कारण होने वाली समस्याओं का ज्यादा शिकार हो रही है.

केले की खेती से लाखों किसानों की रोजी-रोटी जुड़ी हुई है. अगर जलवायु परिवर्तन के कारण केले की पैदावार में कमी आई, तो इन किसानों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो जाएगा.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Bijnor News 125 Buffaloes Landed In Ganges Soon Raid Took Place Teams From Two Districts Continued Searching All Night

Bijnor News: दबिश पड़ते ही गंगा में कूद गईं 125 भैंसें, पूरी रात दो जिलों की टीमें करती रहीं तलाश, पढ़ें पूरा मामला

Paddy Remains Unpurchased From 50000 Farmers In Gondia Maharashtra Farmers Demand To Extend Procurement Deadline

महाराष्ट्र के 50 हजार किसानों से नहीं खरीदी गई धान, परचेज डेडलाइन बढ़ाने की मांग पर अड़े किसान

Vaigaon Turmeric How To Cultivate Vaigaon Turmeric Farming Maharashtra Farmers

कैंसर दवा बनाने में इस्तेमाल होती है ये हल्दी, मई में करें बुवाई और 8 महीने में फसल तैयार.. कमाई भी होगी तगड़ी

Legendary Singer Asha Bhosle Passes Away At The Age Of 92 Bollywood Music Industry Loss

Asha Bhosle: संगीत जगत में छाया सन्नाटा! 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन, फैंस की आंखें नम

Bihar Makhana Vikas Yojana 2026 Subsidy Up To 3 Point 5 Crore On Makhana Production Processing Unit Support Scheme

Makhana Farming: किसानों की किस्मत बदल रही मखाना की खेती, सरकार दे रही 3.5 करोड़ तक सब्सिडी

Prayagraj Farmers Are Exporting Rice And Vegetables To The International Market

प्रयागराज के किसानों की पहुंच अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक, इन देशों को कर रहे चावल और सब्जी निर्यात.. करोड़ों में कमाई