बागवानी फसलों के लिए 22 जिलों में 400 क्लस्टर बनेंगे, जापानी तकनीक का होगा इस्तेमाल

हरियाणा के 22 जिलों में बागवानी क्लस्टर बनाने की घोषणा की गई है. जापानी तकनीक का इस्तेमाल करके बागवानी किसानों को अधिक मुनाफा दिलाया जाएगा. सरकार ने खर्च होने वाली रकम भी मंजूर कर दी है.

Kisan India
Noida | Published: 6 Apr, 2025 | 03:30 PM

बागवानी उत्पादों के बढ़ते निर्यात ने इन फसलों की खेती को बढ़ाने के लिए किसानों और सरकारों को प्रेरित किया है. यही वजह है कि हरियाणा सरकार ने राज्य में बागवानी फसलों को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. इसके तहत राज्य के 22 जिलों में बागवानी क्लस्टर बनाने की घोषणा की है, जिसमें जापानी तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा. इसका उद्देश्य बागवानी उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ किसानों को अधिक मुनाफा दिलाना है.

बागवानी क्लस्टर योजना की राशि 95 फीसदी बढ़ाई

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि बागवानी क्लस्टर योजना के तहत आवंटित राशि को 95.50 फीसदी से बढ़ाकर 1068.89 करोड़ रुपये कर दिया गया है. इससे किसानों को बागवानी फसलों की खेती के लिए सब्सिडी, राहत राशि और इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने में मदद मिलेगी. इसके साथ ही उन्होंने मशरूम कम्पोस्ट और स्पॉन, हाईटेक हाईड्रोपोनिक्स और ऐरोपोनिक्स के जरिए खेती करने के लिए बिजली आपूर्ति को भी सस्ता कर दिया है.

400 बागवानी क्लस्टर बनाने की घोषणा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि राज्य में बागवानी के तहत 400 क्लस्टर बनाए जाएंगे, जिनमें जापान सरकार की सहायता से अगले 9 वर्षों में 2738 करोड़ रुपये की लागत से नया सतत बागवानी प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा. साथ ही 2025-26 के लिए इस योजना के तहत 138 करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया गया है.

स्मार्ट खेती पर बिजली बिल घटाया

मुख्यमंत्री ने बिजली दरों में कटौती करते हुए मशरूम कम्पोस्ट और स्पॉन, हाईटेक हाईड्रोपोनिक्स और ऐरोपोनिक्स, एफपीओ के 20 किलोवाट से अधिक लोड वाले कोल्ड स्टोरों को 7.50 रुपये के बजाय 6.50 रुपये प्रति यूनिट के दरों पर बिजली देने की घोषणा की है. राज्य सरकार ने सीधे 1 रुपया प्रति यूनिट पर घटा दिया है. इससे आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से स्मार्ट खेती को बढ़ावा मिलेगा.

डेयरी उद्योग के लिए बड़ी घोषणा

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि दूध सेस के भुगतान में देरी होने पर लगने वाले 24 प्रतिशत जुर्माने को घटाकर 12 प्रतिशत कर दिया गया है. इससे डेयरी उद्योग को काफी राहत मिलेगी. मिल्क प्लांट को चलाना आसान हो जाएगा और मिल्क प्रॉसेसिंग इंडस्ट्री में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में हरियाणा की स्थिति बेहतर करेगा. इसके साथ ही राज्य में दूध उत्पादन को और भी बढ़ावा देने के लिए सहकारिता से मजबूती देने पर जोर दिया गया है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 6 Apr, 2025 | 03:30 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Bijnor News 125 Buffaloes Landed In Ganges Soon Raid Took Place Teams From Two Districts Continued Searching All Night

Bijnor News: दबिश पड़ते ही गंगा में कूद गईं 125 भैंसें, पूरी रात दो जिलों की टीमें करती रहीं तलाश, पढ़ें पूरा मामला

Paddy Remains Unpurchased From 50000 Farmers In Gondia Maharashtra Farmers Demand To Extend Procurement Deadline

महाराष्ट्र के 50 हजार किसानों से नहीं खरीदी गई धान, परचेज डेडलाइन बढ़ाने की मांग पर अड़े किसान

Vaigaon Turmeric How To Cultivate Vaigaon Turmeric Farming Maharashtra Farmers

कैंसर दवा बनाने में इस्तेमाल होती है ये हल्दी, मई में करें बुवाई और 8 महीने में फसल तैयार.. कमाई भी होगी तगड़ी

Legendary Singer Asha Bhosle Passes Away At The Age Of 92 Bollywood Music Industry Loss

Asha Bhosle: संगीत जगत में छाया सन्नाटा! 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन, फैंस की आंखें नम

Bihar Makhana Vikas Yojana 2026 Subsidy Up To 3 Point 5 Crore On Makhana Production Processing Unit Support Scheme

Makhana Farming: किसानों की किस्मत बदल रही मखाना की खेती, सरकार दे रही 3.5 करोड़ तक सब्सिडी

Prayagraj Farmers Are Exporting Rice And Vegetables To The International Market

प्रयागराज के किसानों की पहुंच अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक, इन देशों को कर रहे चावल और सब्जी निर्यात.. करोड़ों में कमाई