नए फाइनेंशियल ईयर के पहले दिन आम जनता को महंगाई का जोरदार झटका लगा है. फ्यूल कीमतों में बढ़ोत्तरी के साथ ही केंद्र सरकार एलपीजी सिलेंडर के दाम भी बढ़ा दिए हैं. आज जारी हुए सरकारी नोटिफिकेशन के अनुसार कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें 195.5 रुपये बढ़ा दी गई हैं. नई कीमतें आज 1 अप्रैल बुधवार 2026 से लागू कर दी गई हैं. हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत आखिरीबार 7 मार्च 2026 को 60 रुपये बढ़ाई गई थी.
कमर्शियल सिलेंडर का दाम बढ़ा
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय के नोटिफिकेशन के अनुसार तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMC) ने आज बुधवार को कमर्शियल LPG की कीमतों में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी लागू कर दी है. कहा गया है कि यह बढ़ोतरी पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण वैश्विक तेल कीमतों में आई तेजी की वजह से हुई है. इससे पहले 1 मार्च को 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतों में 114.5 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी.
दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सिलेंडर कितना महंगा हुआ
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार सरकारी तेल कंपनियों के दाम बढ़ाने से दिल्ली में अब 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 2,078.50 रुपये हो गई है. इसके अलावा मुंबई में 2,031 रुपये हो गई है. कोलकाता में कीमतें 218 रुपये और चेन्नई में 203 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. इसके बाद दोनों शहरों में कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमतें 2,208 रुपये और 2,246 रुपये हो गईं हैं.
- Agriculture Budget: कृषि योजनाओं के लिए नहीं बढ़ा बजट, खेती पर खर्च होंगे 1.62 लाख करोड़ रुपये.. पढ़ें डिटेल्स
- Budget 2026: ‘विकसित भारत’ का दावा या जनता को धोखा? बजट पेश होते ही ममता से अखिलेश तक भड़के विपक्षी नेता!
- बजट में रिफॉर्म्स पर फोकस.. ग्रामीण विकास समेत इन सेक्टर्स को बूस्ट देने की घोषणाएं, पढ़ें- कृषि मंत्री ने क्या कहा
VIDEO | Delhi: Prices of commercial LPG were hiked by Rs 195.50 on Wednesday, on back of surge in global oil prices linked to the widening West Asia conflict. A tea stall owner expresses concern, says, “I have opened the shop after four days. Where will I get food to eat?”
(Full… pic.twitter.com/uivDgYmAJK
— Press Trust of India (@PTI_News) April 1, 2026
दुनियाभर में पेट्रोलियम पदार्थों को दाम 50 फीसदी बढ़े
पश्चिम एशिया में युद्ध शुरू होने के बाद से दुनिया भर में तेल की कीमतें 50 फीसदी बढ़ गई हैं. इसकी मुख्य वजह होर्मुज जलडमरूमध्य का बंद होना है, जो पेट्रोलियम पदार्थों की सप्लाई वाला प्रमुख समुद्री यातायात मार्ग है. सप्लाई चेन में इस रुकावट और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से सरकारी तेल कंपनियों को भारत में कमर्शियल LPG सिलेंडरों की कीमतें बदलनी पड़ीं हैं.
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं
एलपीजी के दाम में बढ़ोत्तरी का असर कमर्शियल सेक्टर पर पड़ा है, जिसमें होटल, रेस्टोरेंट और इंडस्ट्रीज शामिल हैं. वहीं घरेलू ग्राहकों को फिलहाल इससे राहत मिली है. 14.2-किलो वाले घरेलू कुकिंग गैस सिलेंडरों की कीमतें देश की राजधानी में 913 रुपये पर ही बनी हुई हैं. 7 मार्च को इनमें 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी.
हर महीने 1 तारीख को ऑयल कंपनियों कीमतें बदलती हैं
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) जैसी बड़ी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को इन कीमतों में बदलाव करती हैं, और ऐसा करते समय वे अंतरराष्ट्रीय मानकों और करेंसी एक्सचेंज रेट को ध्यान में रखती हैं.