क्या आपके खेत में उग रही हैं कड़वी लौकी? जानिए इसकी असली वजह

हालिया सालों में स्वाद में मीठी लौकी ने अपना स्वाद बदल लिया है या तो वह फीकी होने लगी या फिर कड़वी. चलिए जानते हैं क्यों लौकी मिठास छोड़कर कड़वी होने लगी है?

Kisan India
नई दिल्ली | Updated On: 17 Apr, 2025 | 06:01 PM

लौकी की खेती करने वाले किसानों को आए दिन किसी न किसी समस्या का सामना करना पड़ता है. कभी समय से पहले लौकी बेलों से टूटकर गिर जाती हैं , तो कभी कीटों की वजह से फसल खराब हो जाती है. लेकिन इन दिनों किसानों को एक नई समस्या का सामना करना पड़ रहा है, ये है लौकी का कड़वापन. दरअसल, हालिया सालों में स्वाद में मीठी लौकी ने अपना स्वाद बदल लिया है या तो वह फीकी होने लगी या फिर कड़वी. तो चलिए जानते हैं क्यों लौकी मिठास छोड़कर कड़वी होने लगी है?

कड़वाहट का राज

लौकी और इसके जैसे ही दूसरी सब्जियां जैसे कि ककड़ी, तोरई, कद्दू आदि कुकुर्बिटेसी (Cucurbitaceae) परिवार से आती हैं. इनमें एक प्राकृतिक रसायन पाया जाता है जिसे कुकुर्बिटासिन (Cucurbitacins) कहा जाता है. यह रसायन स्वाद में बेहद कड़वा होता है और इसका काम पौधों को कीड़ों और जानवरों से बचाना होता है. सामान्य तौर पर ये रसायन बहुत कम मात्रा में होते हैं, लेकिन जब इनका स्तर बढ़ जाता है, तो यही कड़वाहट से लेकर जहरीलेपन तक का कारण बन सकते हैं.

क्या है कारण?

पर्यावरणीय तनाव
जब लौकी के पौधे पर ज्यादा गर्मी, पानी की कमी या मिट्टी की खराब गुणवत्ता का असर होता है, तो वह अपनी सुरक्षा के लिए ज्यादा मात्रा में कुकुर्बिटासिन बनाने लगता है. इसका सीधा असर उसकी कड़वाहट पर पड़ता है.

ज्यादा पकना

अगर लौकी को जमीन पर ही ज्यादा दिन तक छोड़ दिया जाए या फिर बहुत ज्यादा बड़ी हो जाए, तो उसमें कुकुर्बिटासिन का स्तर बढ़ जाता है. इससे उसका स्वाद कड़वा और कभी-कभी जहरीला भी हो सकता है.

कैसे करें बचाव

अच्छी किस्म का चुनाव करें- ऐसी लौकी की किस्में लगाएं जिनमें कुकुर्बिटासिन की मात्रा कम हो. स्थानीय कृषि वैज्ञानिक या कृषि विश्वविद्यालय से सलाह लेकर बीज चुनें.

पर्यावरणीय तनाव से बचाएं- पौधों को गर्मी, सूखा या अत्यधिक पानी से बचाएं. मिट्टी की सेहत बनाए रखें और सिंचाई नियमित करें.

ओवर-रिपनिंग से बचें- समय पर फसल की तुड़ाई करें. अगर लौकी बहुत देर तक बेल पर लगी रहे, तो कड़वाहट की संभावना बढ़ जाती है.

पहचान करें- खेत से लौकी तोड़ने के बाद हर एक बार हल्का-सा काटकर चख लें. अगर हल्की भी कड़वाहट महसूस हो, तो ऐसी लौकी को बेचने से बचें.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 17 Apr, 2025 | 05:08 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Crop Loss Uttar Pradesh Crop Lossdharmendra Milk Attacks The Government

किसान नेताओं के मन की बात, कहा- सरकारी आदेश सिर्फ दिखावा.. सर्वे के लिए खेतों में नहीं आए कर्मचारी

35th Installment Ladli Behna Yojana Released Rs 1500 Transferred To Accounts 1 25 Crore Women

लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

Ministry Of Agriculture Guideline Three Departments To Survey Rauin Damage Crops And Farmer Ids To Curb Black Marketing Of Fertilizers

कृषि मंत्रालय का निर्देश- फसल नुकसान का सर्वे करेंगे तीन विभाग, फार्मर आईडी रोकेगी खाद की ब्लैक मार्केटिंग

Mistake Burning Stubble Costly Bihar Agriculture Department Explained How To Save Farmland And Increase Yields

पराली जलाई तो खेत हो जाएगा कमजोर! बिहार कृषि विभाग ने बताया पैदावार बढ़ाने का सबसे आसान तरीका

Bijnor News 125 Buffaloes Landed In Ganges Soon Raid Took Place Teams From Two Districts Continued Searching All Night

Bijnor News: दबिश पड़ते ही गंगा में कूद गईं 125 भैंसें, पूरी रात दो जिलों की टीमें करती रहीं तलाश, पढ़ें पूरा मामला

Paddy Remains Unpurchased From 50000 Farmers In Gondia Maharashtra Farmers Demand To Extend Procurement Deadline

महाराष्ट्र के 50 हजार किसानों से नहीं खरीदी गई धान, परचेज डेडलाइन बढ़ाने की मांग पर अड़े किसान