हरियाणा में 15 सितंबर से शुरू होगी धान खरीद? किसानों को नुकसान की सता रही चिंता

भारतीय किसान यूनियन (सर छोटू राम) ने मांग की है कि धान की खरीद 15 सितंबर से शुरू हो. यूनियन ने एमएसपी की गारंटी, फसल नुकसान का मुआवजा, फर्टिलाइजर पोर्टल की अनिवार्यता हटाने और स्मार्ट मीटर के विरोध सहित कई मांगे की हैं.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 29 Aug, 2025 | 05:11 PM

भारतीय किसान यूनियन (सर छोटू राम) ने सरकार से मांग की है कि धान की खरीद 15 सितंबर से शुरू की जाए, ताकि किसानों को आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके. यूनियन के प्रवक्ता बहादुर मेहला बल्दी ने कहा है कि कई किस्मों की धान जल्दी पक रही है, इसलिए समय पर खरीद बहुत जरूरी है. अगर सरकार समय पर नहीं खरीदेगी, तो किसान मजबूरी में प्राइवेट व्यापारियों को एमएसपी से कम रेट पर फसल बेचने को मजबूर हो जाएंगे.

द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, किसान नेता जगदीप औलख ने कहा कि किसानों को उनकी फसल का उचित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) मिलना चाहिए ताकि वे घाटे में न बेचें. साथ ही किसानों ने मांग की है कि फर्टिलाइजर वितरण के लिए पोर्टल की अनिवार्यता हटाई जाए. इसके अलावा ‘ड्वार्फ वायरस’ से खराब हुई धान की फसल का गिर्दावरी के जरिए मुआवजा तय किया जाए. साथ ही नहरों और ड्रेनों की सफाई की जाए, ताकि सिंचाई की सुविधा बेहतर हो.

स्मार्ट मीटर को वापस लिया जाए

किसानों ने सरकार से मांग करते हुए कहा है कि ट्यूबवेल कनेक्शन की प्रक्रिया को भी सरल की जाए और बिजली के बढ़े हुए बिल और स्मार्ट मीटर को वापस लिया जाए. इसके अलावा किसानों ने मांग की है कि एमएसपी की गारंटी के साथ समय पर फसल की खरीद की जाए और नकली बीज व कीटनाशकों पर सख्ती हो और इनकी सप्लाई में पारदर्शिता लाई जाए.

मुख्यमंत्री आवास के बाहर होगा प्रदर्शन

खास बात यह है कि भारतीय किसान यूनियन ने घोषणा की है कि 1 सितंबर को कुरुक्षेत्र स्थित मुख्यमंत्री आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा. बहादुर मेहला ने कहा है कि हम सरकार की किसान विरोधी नीतियों को उजागर कर रहे हैं और किसानों से अपील कर रहे हैं कि वे इस विरोध मार्च में शामिल हों. उन्होंने कहा है कि हमें किसानों से अच्छा समर्थन मिल रहा है.  इस प्रदर्शन के जरिए यूनियन अपनी मांगों को दोहराएगी.

वायरस से धान की फसल को नुकसान

बता दें कि इस साल हरियाणा में करीब 40 लाख एकड़ में धान की रोपाई हुई है. लेकिन  SRBSDV वायरस के चलते धान की फसल को लगभग 5 से 10 फीसदी तक नुकसान हुआ है. सरकार का कहना है कि धान की फसल में से लगभग 92,000 एकड़ क्षेत्र इस वायरस से प्रभावित पाया गया है. हालांकि, इस दावे को किसान यूनियनों ने खारिज कर दिया है. भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश अध्यक्ष रत्तन मान ने कहा कि किसानों का नुकसान इससे कहीं ज्यादा है. उन्होंने कहा कि किसानों को पहले तो वायरस से खराब हुई फसल को नष्ट करना पड़ा, जिससे खर्च बढ़ा. फिर दोबारा फसल की रोपाई करनी पड़ी, जो और महंगी साबित हुई. जब सरकार खुद मान रही है कि नुकसान हुआ है, तो उसे जमीनी स्तर पर गिर्दावरी (फसल सर्वे) करानी चाहिए और किसानों को मुआवजा मिले.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 29 Aug, 2025 | 02:49 PM

तोरई की अच्छी पैदावार के लिए क्या जरूरी है?

लेटेस्ट न्यूज़

Egg Production Are Chickens Laying Fewer Eggs Increase Production And Profits With These Easy Methods

Egg Production: मुर्गियां दे रही हैं कम अंडे? इन आसान तरीकों से बढ़ाएं उत्पादन और मुनाफा

Tamil Nadu Government Gives Gifts Fishermen And Elderly People Ahead Of Holi Kalaignar Womens Urimai Scheme

होली से पहले तमिलनाडु सरकार ने मछुआरों और बुजुर्गों को दिया तोहफा, खातों में ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये

Natural Farming Benefits Farmers Low Cost High Profit Sustainable Agriculture Prakritik Kheti Me Fayda

किसानों के लिए गेम चेंजर! प्राकृतिक खेती से कम खर्च में ज्यादा आय कैसे आएगी? यहां जानें पूरा फॉर्मूला

What Bharat Pashudhan Portal Digital Records Make It Easier Livestock Farmers Earn Money And Access Benefits

Bharat Pashudhan पोर्टल क्या है? डिजिटल रिकॉर्ड से पशुपालकों की कमाई और योजनाओं का लाभ होगा आसान

Holi Gulal Made From Cow Dung Ash And Rose Petals Using Beetroot Spinach And Jamun Leaves In Uttar Pradesh

गाय के गोबर की राख और गुलाब की पंखुड़ियों से बनाया गुलाल, चुकंदर, पालक, जामुन की पत्तियों का इस्तेमाल 

Wheat Procurement Start 10 March In Rajasthan Farmers Get Bonus Of Rs 150 Per Quintal

10 मार्च से शुरू होगी गेहूं की खरीदी, किसानों को 150 रुपये क्विंटल मिलेगा बोनस.. मंडियों में तैयारियां शुरू