सावधान! आलू की फसल पर करते हैं देसी शराब का छिड़काव तो होंगे इतने नुकसान

इस साल की शुरुआत में यूपी के बुलंदशहर के किसानों की तरफ से आलू की फसल पर देसी शराब के प्रयोग की बात सामने आई थी. कृषि विभाग के अधिकारियों और आलू की फसल के बारे में जानकारी रखने बारे विशेषज्ञों ने इस बात को काफी गंभीरता से लिया है. आलू, रबी की मुख्‍य फसल है और हर साल ठंड के मौसम में जब कोहरे का प्रकोप पड़ता है तो इस फसल को काफी नुकसान पहुंचता है.

Kisan India
Published: 14 Feb, 2025 | 09:48 AM

सुनकर आप भी हैरान होंगे लेकिन यह सच है कि उत्‍तर प्रदेश (यूपी) के कुछ जिलों के किसान आलू की फसल पर देसी शराब का छिड़काव कर रहे हैं. पिछले दिनों आई एक रिपोर्ट में यह चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. यूपी के एक जिले के किसानों से बातचीत पर आधारित इस रिपोर्ट ने विशेषज्ञों के कान खड़े कर दिए हैं. उनकी मानें तो अगर किसानों को लगता है कि देसी शराब का इस्‍तेमाल उनकी फसल को फायदा पहुंचाएगा तो वो गलत सोचते हैं. उन्‍होंने किसानों को ऐसा न करने के लिए आगाह किया है. साथ ही साथ उन्‍हें इसके नुकसान और फायदों के बारे में भी बताया है. 

ठंड का मौसम है खतरनाक 

इस साल की शुरुआत में यूपी के बुलंदशहर के किसानों की तरफ से आलू की फसल पर देसी शराब के प्रयोग की बात सामने आई थी. कृषि विभाग के अधिकारियों और आलू की फसल के बारे में जानकारी रखने बारे विशेषज्ञों ने इस बात को काफी गंभीरता से लिया है. आलू, रबी की मुख्‍य फसल है और हर साल ठंड के मौसम में जब कोहरे का प्रकोप पड़ता है तो इस फसल को काफी नुकसान पहुंचता है. इससे फसल को नुकसान न पहुंचे उसके लिए ही किसान देसी जुगाड़ के प्रयोग के तहत ही शराब का इस्‍तेमाल करने लगते हैं. विशेषज्ञों के अनुसार अगर कोहरे या पाले का दौर काफी दिनों तक चलता है तो आलू के अलावा सरसों की फसल को भी नुकसान पहुंचता है. 

बुलंदशहर के किसानों ने फसल को ठंड और पाले से बचाने के लिए शराब का छिड़काव करने में लगे हुए हैं. हालांकि जब उन्‍होंने यह प्रयोग शुरू किया था तो उस समय तापमान लगातार गिरने में लगा हुआ था. साथ ही कोहरे की स्थिति भी बनी हुई थी. ऐसे में किसानों ने फसल को बचाने के उपाय शुरू कर दिए थे. शराब का छिड़काव भी इनमें से एक ही है. साल 2024 में भी इसी तरह की खबरें  आई थीं.

फसल में लगा था रोग 

पिछले साल की बात करें तो इटावा जिले से भी ऐसी खबरें आई थीं जिसमें किसानों की तरफ से शराब का इस्‍तेमाल करने के बारे में जानकारी मिली थीं. उस समय इटावा में जनवरी महीने की शुरुआत में तापमान 3 से 5 डिग्री के बीच बना हुआ था. इससे फसलों पर पाले का प्रकोप काफी तेजी से देखा गया था. माना गया था कि इससे फसलों पर बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया था. इसी के तहत झुलसा रोग के खतरे का अंदेशा भी बढ़ गया था. फसलों को इससे बचाने के लिए कई किसानों ने आलू की फसल पर देसी शराब का छिड़काव किया था. फिर 2025 के जनवरी महीने में भी इसी तरह की कई घटनाएं सामने आईं. 

फायदे से ज्यादा नुकसान

वहीं जब किसानों से इसके बारे में बात की गई तो उनका कहना था कि भयंकर  ठंड में फसल को कोहरे से बचाने के लिए वो देसी शराब का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि उनकी बात के पीछे कोई भी वैज्ञानिक तर्क किसानों के पास नहीं मिला. किसानों की मानें तो क्‍योंकि देसी शराब, महंगे स्‍प्रे और दवाईयों की तुलना में काफी सस्‍ती पड़ती है इसलिए वो इसका प्रयोग करना पसंद कर रहे हैं. 

वहीं, कृषि वैज्ञानिक इस बात से जरा भी इत्तेफाक नहीं रखते कि दवाईयों की जगह देसी शराब का छिड़काव, फसलों को बचा पाएगा. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इससे हल्‍के स्‍तर पर फसल को थोड़ा फायदा तो मिल सकता है लेकिन लंबे समय तक इसका प्रयोग फसल के लिए जानलेवा हो सकता है. इसकी वजह से उगने वाली फसल से सेहत को नुकसान हो सकता है. इसलिए  किसानों को देसी शराब के छिड़काव से बचना चाहिए. 

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

लेटेस्ट न्यूज़

Traders Are Protesting Against Wheat Procurement Rules In Rajasthan

राजस्थान में गेहूं खरीदी नियम का विरोध, व्यापारियों ने सरकार को दी चेतावनी.. कर डाली ये मांग

Red Dried Chili Prices Rise Rs 22000 Per Quintal In Guntur Market Red Dried Chili Prices Hike

देश की सबसे बड़ी मंडी में 22000 रुपये क्विंटल हुई लाल सूखी मिर्च, मार्केट में पहुंची 1186 टन उपज

How Keep Dairy Cows Safe In Summer Proper Care Reduce Heat Stress And Improve Milk Production

गर्मी में दुधारू गायों को ऐसे रखें सुरक्षित, सही देखभाल से हीट स्ट्रेस घटेगा और दूध उत्पादन भी रहेगा बेहतर

Mohan Yadav Announces A Major Gift Farmers A Wheat Bonus Jitu Patwari Issues An Open Warning To Government

मोहन यादव का किसानों को बड़ा तोहफा, गेहूं बोनस देने का ऐलान; जीतू पटवारी ने सरकार को दी खुली चेतावनी

Nuclear Explosion Will Reduce Yields Affect Fish And Livestock And Deepen The Food Crisis

परमाणु विस्फोट से घट जाएगी पैदावार, मछली और मवेशियों पर भी पड़ेगा असर.. गहरा जाएगा खाद्य संकट

Goat Farming Vulnerable Dangerous Diseases Which Can Lead Death Within 4 To 24 Hours Warns Scientist Dr Y K Soni

बकरी पालन में खतरनाक बीमारी का खतरा.. 4 से 24 घंटे में हो सकती मौत, वैज्ञानिक डॉ. वाई के सोनी की चेतावनी