रिकॉर्ड तोड़ धान खरीद ओडिशा सरकार के लिए बनी चुनौती, अब केंद्र से लगानी पड़ी ये गुहार

ओडिशा में खरीफ सीजन में रिकॉर्ड 73.5 लाख टन धान खरीद से भंडारण संकट खड़ा हो गया है. FCI गोदामों में जगह की कमी और रेलवे रैक की अनुपलब्धता के कारण चावल की निकासी धीमी है.

वेंकटेश कुमार
नोएडा | Published: 18 May, 2025 | 03:01 PM

ओडिशा में खरीफ सीजन के दौरान रिकॉर्ड 73.5 लाख टन धान की खरीद ने सरकार के सामने ‘ज्यादा अनाज’ की चुनौती खड़ी कर दी है. अब राज्य सरकार ने केंद्र से मदद की अपील की है कि ओडिशा से ज्यादा मात्रा में कस्टम मिल्ड राइस (CMR) को केंद्रीय भंडार में भेजा जाए. ओडिशा स्टेट सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन (OSCSC) से पंजीकृत राइस मिलरों की भंडारण क्षमता पहले ही पूरी हो चुकी है. अब 15 मई से रबी धान की खरीद शुरू होने से समस्या और बढ़ गई है.

राज्य और भारतीय खाद्य निगम (FCI) को अब तक 16.25 लाख टन चावल सौंपने के बावजूद मिलर्स के पास अभी भी करीब 48.5 लाख टन धान (जो लगभग 33 लाख टन चावल के बराबर है) जमा है. इस पर ऑल ओडिशा राइस मिलर्स एसोसिएशन (AORMA) ने खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता कल्याण विभाग से FCI पर दबाव डालने की मांग की है ताकि चावल की निकासी तेजी से हो सके. भले ही FCI (भारतीय खाद्य निगम) ने ओडिशा से हर महीने 1.7 लाख टन कस्टम मिल्ड राइस (CMR) उठाने का लक्ष्य तय किया हो, लेकिन गोदामों में जगह की कमी के कारण वह इससे काफी कम मात्रा में चावल उठा पा रहा है.

10.20 लाख टन CMR चावल उठाने का लक्ष्य

सूत्रों के मुताबिक, खरीफ 2024-25 सीजन में राज्य से 10.20 लाख टन CMR चावल उठाने का लक्ष्य था, लेकिन 7 मई 2025 तक केवल 7.76 लाख टन ही उठाया जा सका है. राज्य सरकार ने इस खरीफ सीजन में अब तक 73.5 लाख टन धान खरीदा है, जो करीब 49.6 लाख टन चावल के बराबर होगा. जबकि ओडिशा को सालाना राष्ट्रीय और राज्य खाद्य सुरक्षा योजनाओं तथा पोषण कार्यक्रमों के तहत लगभग 23 लाख टन चावल की जरूरत होती है. यानी राज्य के पास 26 लाख टन चावल का अधिशेष (सरप्लस) बचता है. इसके अलावा, रबी सीजन में चल रही खरीद के दौरान और 10 लाख टन चावल आने की संभावना है, जिससे कुल अधिशेष बढ़कर 36 लाख टन हो जाएगा.

ग्रेड-A चावल को प्राथमिकता देता है FCI

FCI आमतौर पर ओडिशा में ज्यादा मात्रा में बनने वाले साधारण (उबला हुआ) चावल की बजाय ग्रेड-A चावल को प्राथमिकता देता है. लेकिन ग्रेड-A चावल का उत्पादन केवल कुछ जिलों जैसे गंजाम, रायगड़ा, बलांगीर और कोरापुट में ही सीमित मात्रा में होता है. इस साल FCI ओडिशा से केंद्रीय भंडार के लिए कितना चावल उठाएगा, यह अभी साफ नहीं है. लेकिन उसके गोदामों से चावल की धीमी निकासी चिंता का कारण बन गई है. यह मुद्दा 2 मई को रबी धान खरीद को लेकर हुई अंतर-मंत्रालयी समीक्षा बैठक में उठाया गया. बैठक में बताया गया कि रेलवे से रैक (मालगाड़ी) न मिलने की वजह से FCI को चावल उठाने और उसे पहुंचाने में दिक्कत हो रही है.

FCI ने की और अधिक उबले चावल की मांग

खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता कल्याण विभाग के प्रधान सचिव संजय सिंह ने कहा कि हमने FCI से बातचीत की है, जिसके बाद वह हर महीने उठाए जाने वाले CMR चावल का कोटा 1.7 लाख टन से बढ़ाकर 2.2 लाख टन करने पर राजी हुआ है. इसके अलावा, FCI ने राज्य से और अधिक उबले चावल की मांग भी की है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नसीम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़

Buckwheat Flour Health Risk Experts Warning Small Mistakes Can Be Deadly Navratri Fasting Safety

कुट्टू के आटे से सावधान! थोड़ी सी चूक बन सकती है जानलेवा… खाने से पहले जान लें एक्सपर्ट की सलाह

Market Rate Potato Price Fall Farmer Leader Guni Prakash Demanded Purchase Potatoes At Msp

हरियाणा-पंजाब में 2 रुपये किलो आलू, किसानों को नुकसान.. क्या 12 रुपये किलो MSP पर शुरू होगी खरीदी?

World Sparrow Day Sparrows Disappeared From Our Courtyards But Campaign Save Them Is Intensifying

World Sparrow Day: आंगन से गायब हो गई गौरैया..पर बचाने की मुहिम जारी, क्या हम लौटा पाएंगे ये चहचहाहट

Rain And Wind Disrupted Calculations Of Wheat Farmers Over Crops Lodging In Fields In Uttar Pradesh Agricultural Scientists Concern

बारिश-हवा ने बिगाड़ा गेहूं किसानों का हिसाब, कई इलाकों में फसल खेत में गिरी.. कृषि वैज्ञानिकों ने जताई चिंता

Tissue Culture Be Promoted To Strengthen Horticulture In Bihar The Government Train The Youth

बागवानी को मजबूत बनाने के लिए टिश्यू कल्चर को मिलेगा बढ़ावा, युवाओं को ट्रेनिंग देगी सरकार.. योजना तैयार

Urea Production Jumps 23 Percent Gas Supply Increases Providing Significant Relief Farmers In The Kharif Season

गैस सप्लाई बढ़ते ही यूरिया उत्पादन में 23 फीसदी उछाल, खरीफ सीजन में किसानों को मिलेगी बड़ी राहत