E20 पेट्रोल से गाड़ियों का इंजन खराब होने पर IIT-K की चौंकाने वाली रिसर्च आई, पढ़ें डिटेल्स

IIT Kanpur Research on E20 petrol: साइंटिस्ट डॉ. ध्रुवराज कैराना ने E20 पेट्रोल से माइलेज कम होने और इंजन को नुकसान पहुंचने के दावों को खारिज करते हुए वैज्ञानिक रूप से बेबुनियाद बताया.

Kisan India
नोएडा | Published: 14 Jul, 2026 | 06:51 PM

देश में 20 फीसदी इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (E20) के इस्तेमाल को लेकर छिड़ी बहस के बीच सोशल मीडिया पर कई दावे किए गए हैं कि इस फ्यूल से गाड़ियों के इंजन खराब हो रहे हैं. लेकिन, आईआईटी कानपुर ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि E20 फ्यूल से गाड़ियों के इंजन को नुकसान पहुंचने का कोई सुबूत नहीं है. E20 लागू करने को लेकर व्यक्त की जा रही चिंताओं के बीच भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-कानपुर के अध्ययन में यह बात सामने आई है. वहीं, केंद्रीय मेंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि कार मालिक खुद माइलेज का सही माप नहीं ले सकते.

इथेनॉल फ्यूल विवाद पर आईआईटी कानपुर की रिसर्च रिपोर्ट जारी

IIT कानपुर की इंजन रिसर्च लैब (ERL) के प्रोजेक्ट साइंटिस्ट डॉ. ध्रुवराज कैराना ने इस विषय पर रिसर्च की. उन्होंने कहा कि E-20 पेट्रोल नई और पुरानी दोनों गाड़ियों के लिए सुरक्षित है और इससे इंजन पर कोई खास बुरा असर नहीं पड़ा है. उन्होंने यह भी बताया कि माइलेज में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है जिसे गंभीर माना जा सके. उन्होंने कहा कि इथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल पर रिसर्च चल रही है. उनकी लैब में E85 फ्यूल पर भी काम किया गया है, जिसमें 85 फीसदी इथेनॉल होता है.

न जंग लगती है और न कोई तकनीकी समस्या आती है

साइंटिस्ट डॉ. ध्रुवराज कैराना ने कहा कि बड़े पैमाने पर हुई टेस्टिंग से पता चला है कि E20 से इंजन को कोई नुकसान नहीं होता, न ही जंग लगती है और न ही कोई दूसरी तकनीकी समस्या आती है. उन्होंने बताया कि IIT कानपुर की इंजन रिसर्च लैबोरेटरी के प्रमुख प्रोफेसर अविनाश कुमार अग्रवाल हैं. उनके नेतृत्व में इथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल पर बड़े पैमाने पर रिसर्च की जा रही है.

गाड़ी नुकसान के दावे बेबुनियाद

साइंटिस्ट डॉ. ध्रुवराज कैराना ने E20 पेट्रोल माइलेज कम करता है और इंजन को नुकसान पहुंचाता है वाले दावे को खारिज कर दिया है. उन्होंने E20 से गाड़ियों को नुकसान पहुंचने के दावों को वैज्ञानिक रूप से बेबुनियाद बताया.

बिना वेरीफाइड दावों पर भरोसा न करने की सलाह दी

साइंटिस्ट ने लोगों से बिना वेरिफाइड जानकारी पर भरोसा न करने की अपील की. ​​गाड़ी मालिकों को अपनी गाड़ी के यूजर मैनुअल में दिए गए निर्देशों का पालन करना चाहिए और पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय द्वारा समय-समय पर जारी गाइडलाइंस के अनुसार E20 पेट्रोल का इस्तेमाल करना चाहिए.

खुद माइलेज का सही माप नहीं कर सकते ग्राहक- नितिन गडकरी

E20 विवाद के बीच नितिन गडकरी ने मीडिया इंटर्यू में कहा कि आम कार मालिक खुद माइलेज चेक नहीं कर सकते हैं. मंत्री ने कहा कि कार मालिक खुद माइलेज का सही माप नहीं ले सकते और उन्हें अधिकृत डीलरों द्वारा ली गई रीडिंग पर निर्भर रहना चाहिए. उनकी यह टिप्पणी सरकार के इथेनॉल ब्लेंडिंग के आदेश को लेकर बढ़ती शिकायतों के बीच आई है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

लेटेस्ट न्यूज़