5 साल से सैकड़ों लोग पी रहे थे मिलावटी दूध, गांव में खुली थी फैक्ट्री.. ऐसे तैयार होता था नकली मिल्क प्रोडक्ट

गुजरात के साबरकांठा और मेहसाना में पांच साल से मिलावटी दूध और छाछ का खुलासा. डिटर्जेंट, यूरिया और रसायनों से बनाया गया दूध. लोकल क्राइम ब्रांच ने फैक्ट्री सील की और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया. 1,962 लीटर दूध और 1,180 लीटर छाछ जब्त, मालिक फरार.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 8 Feb, 2026 | 11:33 AM

Gujarat News: गुजरात के साबरकांठा और मेहसाना जिले में दूध में मिलावट का बड़ा मामला सामने आया है. पिछले पांच सालों से दोनों जिले के कई गांवों में सैकड़ों लोग अनजाने में मिलावटी दूध और छाछ पी रहे थे. इस मिलावटी दूध और छाछ को डिटर्जेंट, यूरिया और अन्य खतरनाक रसायनों से तैयार किया जा रहा था. शुक्रवार को साबरकांठा लोकल क्राइम ब्रांच (LCB) ने प्रांतीय तालुका के सैलाल गांव के पास एक फैक्ट्री का पर्दाफाश किया और पांच लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है.

छानबीन के दौरान सामने आया कि ‘श्री सत्य डेयरी प्रोडक्ट्स’ नामक यूनिट में दूध में पानी, मिल्क पाउडर, कॉस्टिक सोडा, रिफाइंड पामोलीन और सोयाबीन तेल, डिटर्जेंट पाउडर और यूरिया मिलाकर बेचा जा रहा था. पुलिस के अनुसार, केवल 300 लीटर असली दूध इस्तेमाल कर, आरोपी रोजाना 1,700- 1,800 लीटर मिलावटी दूध तैयार करते थे. यह दूध पाउच में पैक करके गांवों में सप्लाई किया जाता था. पुलिस ने 450 किलो व्हे पाउडर, 625 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर, 300 किलो प्रीमियम SMP पाउडर, यूरिया, कॉस्टिक सोडा, डिटर्जेंट पाउडर, सोयाबीन तेल और पामोलीन तेल के साथ 1,962 लीटर मिलावटी दूध और 1,180 लीटर मिलावटी छाछ जब्त की.

इसलिए करते थे दूध में मिलावट

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मिलावट करने वाले रसायनों का इस्तेमाल  दूध की मोटाई, झाग, प्रोटीन और दिखावट बढ़ाकर ग्राहकों को धोखा देने के लिए किया जाता था. खास खुफिया जानकारी पर लोकल क्राइम ब्रांच (LCB), फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) और खाद्य एवं औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने इस फैक्ट्री पर छापा मारा. तलाशी के दौरान भारी मात्रा में खतरनाक रसायन, मिलावट के पदार्थ और दूध बनाने व पैकिंग के उपकरण जब्त किए गए. फैक्ट्री को तुरंत सील कर दिया गया.

इन चार लोगों को किया गया गिरफ्तार

पुलिस ने चार आरोपियों- प्लांट ऑपरेटर जितेंद्र पटेल और कर्मचारी सचिन मकवाना, करण परमार और अजयसिंह परमार को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया. फैक्ट्री का मालिक राकेश उर्फ धमो पटेल, जो सलाल का निवासी है और फिलहाल हिम्मतनगर में रहता है, फरार है. उसे पकड़ने के लिए पुलिस तलाश कर रही है. प्रांतिज पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

मिलावटी दूध पीने के नुकसान

बता दें कि दूध में मिलावट और रसायनों के इस्तेमाल से स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है. इससे दस्त, पेट दर्द और मतली जैसी पाचन समस्याएं  हो सकती हैं. फॉर्मेलिन और हाइड्रोजन पेरोक्साइड जैसे रसायन कैंसर का कारण बन सकते हैं और जिगर और किडनी जैसे अंगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 8 Feb, 2026 | 11:28 AM

लेटेस्ट न्यूज़

Traders Are Protesting Against Wheat Procurement Rules In Rajasthan

राजस्थान में गेहूं खरीदी नियम का विरोध, व्यापारियों ने सरकार को दी चेतावनी.. कर डाली ये मांग

Red Dried Chili Prices Rise Rs 22000 Per Quintal In Guntur Market Red Dried Chili Prices Hike

देश की सबसे बड़ी मंडी में 22000 रुपये क्विंटल हुई लाल सूखी मिर्च, मार्केट में पहुंची 1186 टन उपज

How Keep Dairy Cows Safe In Summer Proper Care Reduce Heat Stress And Improve Milk Production

गर्मी में दुधारू गायों को ऐसे रखें सुरक्षित, सही देखभाल से हीट स्ट्रेस घटेगा और दूध उत्पादन भी रहेगा बेहतर

Mohan Yadav Announces A Major Gift Farmers A Wheat Bonus Jitu Patwari Issues An Open Warning To Government

मोहन यादव का किसानों को बड़ा तोहफा, गेहूं बोनस देने का ऐलान; जीतू पटवारी ने सरकार को दी खुली चेतावनी

Nuclear Explosion Will Reduce Yields Affect Fish And Livestock And Deepen The Food Crisis

परमाणु विस्फोट से घट जाएगी पैदावार, मछली और मवेशियों पर भी पड़ेगा असर.. गहरा जाएगा खाद्य संकट

Goat Farming Vulnerable Dangerous Diseases Which Can Lead Death Within 4 To 24 Hours Warns Scientist Dr Y K Soni

बकरी पालन में खतरनाक बीमारी का खतरा.. 4 से 24 घंटे में हो सकती मौत, वैज्ञानिक डॉ. वाई के सोनी की चेतावनी