किसानों का 30 मार्च से ‘नस्ल बचाओ फसल बचाओ’ आंदोलन, छात्र भी जुड़ेंगे

दातासिंहवाला-खनौरी और शम्भू मोर्चों पर फसल बचाओ, नस्ल बचाओ महापंचायत होगी. इसमें स्कूल के 8वीं से 12वीं के साथ ही यूनिवर्सिटी, कॉलेज के छात्र बड़ी संख्या में भाग लेंगे.

रिजवान नूर खान
Noida | Updated On: 18 Mar, 2025 | 11:17 AM

पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन में अब कॉलेजों और यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राएं भी हिस्सा लेंगे. किसान नेताओं का कहना है कि वह युवा पीढ़ी को खासकर पढ़ाई कर रहे नौजवानों को कृषि और किसानों के हालात के बारे में जागरूक करेंगे. चंडीगढ़ में संयुक्त बैठक में आगामी 30 मार्च तक आंदोलन कार्यक्रम को भी जारी किया गया है. इसके तहत 19 मार्च को केंद्र सरकार के साथ बैठक के साथ ही 21, 23 मार्च को भी पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत अन्य राज्यों में किसान पंचायतों का आयोजन किया जाएगा.

संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक (SKM NP) और किसान मजदूर मोर्चा (KMM) के नेताओं ने किसान भवन चंडीगढ़ में एमएसपी और आंदोलन को लेकर मंथन हुआ. इस सम्मेलन में विशेषज्ञों ने MSP, MSP गारंटी कानून और इसके किसानों के जीवन पर प्रभाव को लेकर विचार रखे. पंजाब विश्वविद्यालय के डॉ. विनोद चौधरी, पूर्व वैज्ञानिक (ICAR) डॉ. वरिंदर लाठर और चौधरी पुष्पिंदर सिंह ने मुख्य रूप से किसान नेताओं को संबोधित किया.

विधायकों के दफ्तर, कार्यालय का घेराव होगा

दोनों किसान संगठनों की ओर से बताया गया कि 21 मार्च को कार्यकर्ता घनौर, शुत्राणा, अंबाला और नरवाना के विधायकों को ज्ञापन सौंपेंगे. इसमें उनके निर्वाचन क्षेत्रों में खराब सड़क और बुनियादी ढांचे की ओर ध्यान आकर्षित किया जाएगा. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विधायक उनके ज्ञापन को स्वीकार नहीं करेंगे, तो वे उनके घरों और कार्यालयों के सामने 2 घंटे का धरना देंगे.

23 मार्च को शहीद दिवस पर जुटेंगे किसान

किसान नेताओं ने कहा कि 23 मार्च को शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत दिवस को शंभू बॉर्डर, खनौरी और रत्तनपुरा बॉर्डर पर मनाया जाएगा. उन्होंने लोगों से शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचने की अपील की. इस दौरान युवाओं को क्रांतिकारियों के प्रति जागरूक किया जाएगा. जबकि, किसान आंदोलन को लेकर भी मंथन होगा.

नस्ल बचाओ फसल बचाओ अभियान

दोनों मंचों ने 30 मार्च से फसल बचाओ नस्ल बचाओ अभियान शुरू किया जाएगा. इस अभियान में 8वीं कक्षा से ऊपर के छात्रों को जोड़ा जाएगा. दोनों मंच सभी विश्वविद्यालयों के छात्रों को इस अभियान का हिस्सा बनने और शंभू व खनौरी बॉर्डर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए आमंत्रित करेंगे.

इसके अलावा नेताओं ने पंजाब में हाल ही में राजमार्गों और पाइपलाइनों के लिए भूमि अधिग्रहण के दौरान भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार द्वारा की गई ज्यादतियों की निंदा की. उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि किसानों की जमीन को जबरन अधिग्रहण करने से बचा जाए और बाजार दरों के अनुसार उचित मुआवजा दिया जाए. आगामी बजट सत्र को लेकर दोनों मंचों के नेताओं ने मांग की कि AAP सरकार मौजूदा किसान आंदोलन की 12 मांगों के पक्ष में एक प्रस्ताव पारित करे और इसे केंद्र सरकार को भेजे. उन्होंने यह भी जोर दिया कि मौजूदा किसान आंदोलन और पिछले आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के लिए आगामी बजट में विशेष धन आवंटित किया जाए.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 18 Mar, 2025 | 09:45 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Flies Rot Fruit From Within As Soon As They Sit On It Save Pumpkins And Gourd Adopt This Easy Homegrown Trick

फल पर बैठते ही अंदर से सड़ा देती है मक्खी, कद्दू-लौकी बचाने के लिए अपनाएं यह आसान देसी ट्रिक

Baisakhi Celebrated Soon As Wheat Harvest Arrives Home Learn Why This Day Brings Joy And Hope Farmers

गेहूं फसल घर आते ही क्यों मनाई जाती है बैसाखी, जानिए किसानों के लिए यह दिन खुशी और उम्मीद क्यों लाता है

Shivraj Singh Announce Task Force For Monitoring Agricultural Roadmap Implementation Officers And Scientists To Be In Central And State Teams

कृषि रोडमैप की मॉनिटरिंग के लिए टास्क फोर्स बनाने का ऐलान, केंद्र और राज्य की टीमों में होंगे अधिकारी-वैज्ञानिक   

Raisen Agricultural Fair Jitu Patwari Barred From Entry Shivraj Event Sparks Political Debate

रायसेन कृषि मेले में बवाल, जीतू पटवारी को एंट्री से रोका गया तो शिवराज के आयोजन पर गरमाई राजनीति

Aida Propose Ethanol Will Be Used As Cooking Gas To Remove Lpg Sent Letter To Center Govt Ethanol Alternative To Lpg

खाना पकाने के लिए LPG की जरूरत खत्म होगी.. कुकिंग गैस के रूप में इस्तेमाल होगा इथेनॉल? केंद्र को भेजी चिट्ठी

Supreme Court Msp Hearing Msp Received Under C2 Formula Agriculture News

C2 फॉर्मूला के तहत किसानों को मिलेगा MSP? सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई.. जानें CJI ने क्या कहा