गर्मी में फसलों में लग सकती है आग, बचाव के लिए करें ये उपाय

किसान जब भी अपने खेत में कोई फसल लगाएं तो इस बात का ध्यान रखें कि वो अपने खेत के चारों ओर 3 से 4 मीटर चौड़ी खाली जगह रखें. ऐसा करने से खेत में आग लगेगी भी तो फैल नहीं सकेगी.

अनामिका अस्थाना
नोएडा | Published: 31 May, 2025 | 04:33 PM

गर्मियों में फसलों के सूखने और मुरझाने के साथ-साथ आग लगने का भी खतरा बढ़ जाता है. गर्मी के सीजन में फसलों में आग लगने के कई कारण हो सकते हैं. जैसे- खेतों में इस्तेमाल किए जाने वाले कृषि उपकरणों के रगड़ लगने से चिंगारी का निकलना, खेत में ही फसलों के अवशेष को जलाना आदि. ऐसे में किसानों के लिए बेहद जरूरी हो जाता है इस बात का ध्यान रखना कि गर्मी में फसलों को जलने से बचाने के लिए पहले से ही उपाय कर लिए जाएं. इस खबर में हम आपको ऐसे ही कुछ उपाय बताएंगे जिनसे आप फसलों को आग लगने से बचा सकते हैं.

आग से बचाने के लिए करें ये उपाय

खेत में बनाए फायर लाइन: किसान जब भी अपने खेत में कोई फसल लगाएं तो इस बात का ध्यान रखें कि वो अपने खेत के चारों ओर 3 से 4 मीटर चौड़ी खाली जगह रखें. ऐसा करने से फसलों को अगर खेत में आग लगेगी भी तो फैल नहीं सकेगी.

खेत में पराली जलाने से बचें: खेतों में फसलों के अवशेष या पराली जलाना आग लगने का बड़ा कारण हो सकता है. इसलिए किसान खेतों में पराली जलाने से बचें. पराली को जलाने की जगह उसका इस्तेमाल खाद या बायोगैस के तौर पर करें.

खेत से सूखी झाड़ियों को हटाएं: फसलों में आग लगने का एक मुख्य कारण खेत के आसपास पडें सूखे पत्ते और झाड़ियां भी हो सकती हैं. इसलिए किसान यह सुनिश्चित कर लें कि अगर खेत के आस-पास सूखे पत्ते या झाड़ियां हैं तो उन्हें हटा दें.

बिजली के तारों की जांच: अकसर ऐसा होता है कि खेतों को ऊपर से जाने वाले बिजली के तार ढीले होकर टूटकर खेतों में गिर जाते हैं. ऐसी स्थित में इन तारों से निकलने वाली चिंगारी से फसलों में आग लग जाती है. इसलिए किसानों के लिए जरूरी है कि समय-समय पर बिजली के तारों की जांच करते रहें.

पानी की उचित व्यवस्था: आग लगने जैसी आपातकाल स्थिति में किसान हमेशा पहले से ही नलकूप या पानी के टैंक की उचित व्यवस्था रखें. ताकि अचानक जरूरत पड़ने पर पानी का इस्तेमाल कर फसलों को जलने से बचाया जा सके.

ग्राम पंचायत को दें जानकारी: अगर आपकी फसल में आग लग जाती है तो तुरंत अपनी ग्राम पंचायत और नजदीकी फायर ब्रिगेड टीम को आग की सूचना दें.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

लेटेस्ट न्यूज़

India Targets 30 Billion Dollar Seafood Exports In Next Five Years Piyush Goyal Roadmap

भारत का बड़ा लक्ष्य, अगले 5 साल में 30 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है सीफूड निर्यात, पीयूष गोयल ने रखा रोडमैप

Oil India Discovers Natural Gas Deposit In Andaman Basin Hardeep Puri Calls It Major Energy Breakthrough

ऑयल इंडिया लिमिटेड को अंडमान में मिला प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार, भारत की ऊर्जा ताकत को मिलेगा नया बूस्ट

Weather Update Today Heavy Rain Strong Winds Alert In Delhi Uttar Pradesh Punjab Imd Forecast

आंधी, बारिश और तेज हवाओं का डबल अटैक! दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में 2 दिन आंधी-तूफान का अलर्ट

6th June 2026 Saturday Agriculture News Live Updates Pm Kisan Yojana Weather Updates Pm Fasal Bima Yojana Krishi Samachar Farmers Schemes Aaj Ki Latest News

LIVE दिल्ली में आज ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन! शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की उठेगी मांग

Flood Resistant Paddy Varieties For High Yield In Waterlogged Fields

खेत में कितना भी बढ़े पानी, धान की ये खास किस्में किसानों को दिला सकती हैं शानदार पैदावार

Pm Kisan Yojana 23rd Installment Payment Release Update Details Beneficiaries List

PM किसान की 23वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट! जून में आ सकता है पैसा, किसानों में बढ़ी उम्मीद