Gold Rate: लगातार तीसरे दिन महंगा हुआ सोना, चांदी की चमक पड़ी फीकी, जानें आज के नए भाव

Gold Price Today: पिछले हफ्ते की गिरावट के बाद सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिली है. दिल्ली में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोना 10-10 रुपये महंगा हुआ है, जबकि पिछले तीन दिनों में 24 कैरेट सोना 940 रुपये तक चढ़ चुका है. वहीं, चांदी की कीमतों में आज 100 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है.

नोएडा | Published: 22 Jul, 2026 | 10:53 AM

Gold-Silver Rate Today: सोने की कीमतों में पिछले हफ्ते आई बड़ी गिरावट के बाद अब बाजार में फिर से तेजी लौटती दिख रही है. कम कीमतों पर निवेशकों की खरीदारी बढ़ने और डॉलर के कमजोर होने का असर सोने की कीमतों पर साफ नजर आ रहा है. यही वजह है कि, राजधानी दिल्ली समेत देश के कई बड़े शहरों में सोना लगातार तीसरे दिन महंगा हुआ है. वहीं दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में आज हल्की गिरावट दर्ज की गई है. अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले आज के ताजा भाव जान लेना आपके लिए जरूरी है.

लगातार तीसरे दिन बढ़े सोने के दाम

दिल्ली में एक दिन की स्थिरता के बाद सोना लगातार तीसरे दिन महंगा हुआ है. पिछले तीन दिनों में 24 कैरेट सोना 10 ग्राम पर कुल ₹940 और 22 कैरेट सोना 860 रुपये तक महंगा हो चुका है. आज की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 10 रुपये बढ़कर 1,44,380 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है. वहीं 22 कैरेट सोना 10 रुपये की बढ़त के साथ 1,32,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. एक्सपर्ट का कहना है कि पिछले सप्ताह आई गिरावट के बाद निवेशकों ने फिर से खरीदारी शुरू कर दी है. इसके अलावा डॉलर में कमजोरी आने से भी सोने को मजबूती मिली है.

देश के बड़े शहरों में क्या है सोने का भाव?

शहर 24 कैरट (₹10 ग्राम) 22 कैरट (₹10 ग्राम)
दिल्ली 1,44,380 1,32,360
मुंबई 1,44,230 1,32,210
कोलकाता 1,44,230 1,32,210
चेन्नई 1,44,2370 1,32,210
बेंगलुरू 1,44,230 1,32,210
हैदराबाद 1,44,230 1,32,210
लखनऊ 1,44,380 1,32,260
पटना 1,44,280 1,32,360
जयपुर 1,44,380 1,32,360
अहमदाबाद 1,44,380 1,32,360

चांदी की कीमत में आई हल्की गिरावट

सोने के मुकाबले आज चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली. दिल्ली में एक किलो चांदी 100 रुपये सस्ती होकर 2,34,900 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है. इससे पहले 20 जुलाई को चांदी की कीमतों में 5,000 रुपये की बड़ी तेजी आई थी. वहीं 17 जुलाई को इसमें 5,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी. बीच के दो दिनों तक कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था.

कहां सबसे महंगी है चांदी?

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में चांदी का भाव 2,34,900 रुपये प्रति किलो है. वहीं चेन्नई में चांदी सबसे महंगी बनी हुई है, जहां इसका भाव 2,40,100 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है. यानी चेन्नई में बाकी बड़े शहरों के मुकाबले चांदी खरीदने के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है.

बाजार जानकारों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की चाल और निवेशकों की खरीदारी का असर आने वाले दिनों में भी सोने-चांदी की कीमतों पर देखने को मिल सकता है. ऐसे में अगर आप निवेश या ज्वेलरी खरीदने की योजना बना रहे हैं.

Topics: