Gold Rate: बजट के बाद सोने में भूचाल जारी! 10 दिन में 12 फीसदी की गिरावट के बाद फिर चढ़े दाम, जानें आज का रेट

Gold Rate Today: केंद्रीय बजट के बाद सोने की कीमतों में तेज गिरावट ने बाजार को हिला दिया, लेकिन अब दामों में हल्की रिकवरी देखने को मिल रही है. पिछले कुछ दिनों में हुए बड़े उतार-चढ़ाव ने निवेशकों और ज्वेलरी खरीदारों की चिंता बढ़ा दी है. क्या यह गिरावट खरीदारी का मौका है या आगे और बदलाव संभव है? जानें आज के ताजा 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट और बाजार का पूरा हाल.

Isha Gupta
नोएडा | Updated On: 24 Feb, 2026 | 02:07 PM

Gold Rate Today: सप्ताह की शुरुआत में सोने की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली है. मंगलवार को सोने में गिरावट दर्ज की गई, हालांकि ताजा आंकड़ों में मामूली बढ़त नजर आई है, जिससे बाजार में हलचल बनी हुई है. निवेशक और ज्वेलरी खरीदने वाले दोनों ही कीमतों पर नजर बनाए हुए हैं.

जनवरी में रिकॉर्ड ऊंचाई, फिर 10 दिनों में तेज गिरावट

जनवरी 2026 में भारत में सोने की कीमतें अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थीं. इस दौरान कीमतों में लगभग 20 प्रतिशत तक उछाल दर्ज किया गया. लेकिन फरवरी की शुरुआत में पेश हुए केंद्रीय बजट के बाद बाजार का रुख बदल गया.

1 फरवरी 2026 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट पेश किए जाने के बाद महज 10 दिनों में सोने की कीमतों में 12 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी गई. इस गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया, क्योंकि लगातार तेजी के बाद बाजार में अचानक कमजोरी आ गई.

आज का गोल्ड रेट: 24 कैरेट से 18 कैरेट तक

24 फरवरी को भारत में सोने के दाम इस प्रकार रहे:

  • 24 कैरेट सोना: ₹16,178 प्रति ग्राम (₹43 की बढ़त)
  • 22 कैरेट सोना: ₹14,830 प्रति ग्राम (₹40 की बढ़त)
  • 18 कैरेट सोना: ₹12,134 प्रति ग्राम (₹33 की बढ़त)

24 कैरेट सोना अपनी शुद्धता के कारण मुख्य रूप से निवेश के लिए खरीदा जाता है, जबकि 22 और 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल ज्यादातर गहने बनाने में ही होती है.

बड़े शहरों में क्या है कीमत?

देश के बड़ें शहरों में भी कीमतों में हल्का अंतर देखने को मिला.

  • दिल्ली: 24K – ₹16,193 ; 22K – ₹14,845
  • मुंबई: 24K – ₹16,178 ; 22K – ₹14,830
  • चेन्नई: 24K – ₹16,244 ; 22K – ₹14,890
  • कोलकाता: 24K – ₹16,178 ; 22K – ₹14,830
  • पटना: 24K – ₹16,183 ; 22K – ₹14,835

इन आंकड़ों से साफ है कि शहर के अनुसार कीमतों में मामूली अंतर है, लेकिन बाजार में हल्की तेजी लौटती नजर आ रही है.

IBJA के अनुसार दरें क्या कहती हैं?

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 23 फरवरी (PM) के संकेतक रेट इस प्रकार थे:

  • फाइन गोल्ड (999): ₹15,822 प्रति ग्राम
  • 22KT: ₹15,442 प्रति ग्राम
  • 18KT: ₹12,816 प्रति ग्राम
  • सिल्वर (999): ₹2,64,075 प्रति किलोग्राम

ध्यान देने वाली बात यह है कि ये दरें 3% जीएसटी और मेकिंग चार्ज के बिना हैं.

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

हालिया गिरावट के बाद आई हल्की बढ़त से संकेत मिल रहे हैं कि बाजार में अस्थिरता बनी हुई है. विशेषज्ञ मानते हैं कि वैश्विक बाजार, डॉलर की चाल और घरेलू आर्थिक नीतियां आगे भी सोने की कीमतों को प्रभावित कर सकती हैं.

जो लोग निवेश के लिए सोना खरीदना चाहते हैं, उनके लिए यह समय रणनीतिक फैसला लेने का हो सकता है. वहीं, शादी और त्योहारों के सीजन को देखते हुए ज्वेलरी खरीदने वालों की मांग भी कीमतों को प्रभावित कर सकती है. कुल मिलाकर, सोने के बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है और आने वाले दिनों में कीमतों की दिशा पर सबकी नजर टिकी रहेगी.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 24 Feb, 2026 | 01:59 PM

खीरे की फसल के लिए किस प्रकार की मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है?