Gold Rate: सप्ताह के पहले दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट, जानें दिल्ली से लखनऊ तक के ताजा भाव

Gold Price Today: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन देशभर में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,43,430 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,31,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं, चांदी 2,29,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है.

नोएडा | Published: 20 Jul, 2026 | 10:32 AM

Gold-Silver Rate Today: अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन देशभर में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. दिल्ली समेत कई बड़े शहरों में गोल्ड के दाम पहले के मुकाबले और कम हो गए हैं. वहीं, घरेलू बाजार में चांदी की कीमतों में भी नरमी बनी हुई है. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी अलग-अलग रुख दिखा रहे हैं.

दिल्ली में कितना हुआ सोना?

राजधानी दिल्ली में सोमवार को 24 कैरेट सोने का भाव 1,43,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है. वहीं 22 कैरेट सोना 1,31,440 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. इसी तरह देश के अधिकांश बड़े शहरों में भी सोने के दाम में हल्की गिरावट देखने को मिली है.

क्यों टूट रहे हैं सोने के दाम?

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई आर्थिक और भू-राजनीतिक घटनाओं का असर सोने की कीमतों पर पड़ रहा है. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 90 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है. इससे महंगाई बढ़ने की आशंका फिर तेज हो गई है. इसके साथ ही महंगाई पर काबू पाने के लिए आगे ब्याज दरों में बढ़ोतरी भी  की जा सकती है. आमतौर पर जब ब्याज दरें बढ़ती हैं, तो निवेशक सोने की बजाय अन्य निवेश विकल्पों की ओर रुख करते हैं. यही वजह है कि सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है. इसके अलावा, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने भी वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ा दी है, जिससे निवेशकों की रणनीति लगातार बदल रही है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या है हाल?

रॉयटर्स के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड करीब 4,000.55 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. वहीं, अगस्त डिलीवरी वाला यूएस गोल्ड फ्यूचर्स करीब 4,005.9 डॉलर प्रति औंस तक फिसल गया है. हालांकि, चांदी के मामले में तस्वीर थोड़ी अलग है. वैश्विक बाजार में स्पॉट सिल्वर करीब 56.95 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है.

प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट

शहर 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 1,31,440 1,43,430
मुंबई 1,31,340 1,43,280
अहमदाबाद 1,31,390 1,43,330
चेन्नई 1,31,340 1,43,280
कोलकाता 1,31,340 1,43,280
हैदराबाद 1,31,440 1,43,280
जयपुर 1,31,390 1,43,430
भोपाल 1,31,390 1,43,430
लखनऊ 1,31,440 1,43,430
चंडीगढ़ 1,31,440 1,43,430

चांदी के दाम भी नरम

घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 2,29,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है. पिछले कुछ दिनों से इसमें भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. विशेषज्ञों का कहना है कि, आने वाले दिनों में वैश्विक आर्थिक घटनाक्रम, डॉलर की चाल और ब्याज दरों से जुड़े फैसले सोना-चांदी की कीमतों की दिशा तय करेंगे. अगर आप निवेश या खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो बाजार की चाल पर नजर रखना और ताजा रेट की जानकारी लेकर ही फैसला करना बेहतर रहेगा.

Topics: