Gold Rate: सोना फिर हुआ सस्ता, एक हफ्ते में 2,500 रुपये से ज्यादा टूटा भाव, जानें आपके शहर का नया रेट

Gold Price Today: सोना और चांदी दोनों के दाम लगातार घट रहे हैं. पिछले एक हफ्ते में 24 कैरेट सोना 2,500 रुपये से ज्यादा और चांदी 10,000 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो गई है. अगर आप सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो फिलहाल बाजार में कीमतें पहले के मुकाबले कम चल रही हैं.

Isha Gupta
नोएडा | Published: 29 Jun, 2026 | 10:21 AM

Gold-Silver Rate Today: अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है. देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. 29 जून की सुबह भी ज्यादातर शहरों में सोने के दाम नीचे आए हैं. पिछले एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना करीब 2,510 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है, जबकि चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है.

एक हफ्ते में 2,500 से ज्यादा सस्ता हुआ सोना

ताजा कीमतों के मुताबिक, दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,44,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि मुंबई में इसकी कीमत 1,43,940 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई. पिछले कुछ दिनों से सोने के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिससे खरीदारी की योजना बना रहे लोगों की नजर बाजार पर बनी हुई है. सिर्फ 24 कैरेट ही नहीं, 22 कैरेट सोना भी पिछले एक सप्ताह में करीब 2,300 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है.

वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में नरमी का असर देखने को मिल रहा है. फिलहाल स्पॉट गोल्ड का भाव 4,077.64 डॉलर प्रति औंस है, जिसका असर घरेलू बाजार की कीमतों पर भी पड़ रहा है.

10 मई के बाद कितना सस्ता हुआ सोना?

इंडियन बुलियन एसोसिएशन (IBA) के आंकड़ों के मुताबिक, 10 मई से अब तक सोने की कीमत में करीब 13,267 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आ चुकी है. पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और भारत के बढ़ते आयात बिल को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मई को लोगों से एक साल तक गैर-जरूरी सोना खरीदने से बचने की अपील की थी. इसके बाद से बाजार में लगातार नरमी देखने को मिल रही है.

बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट

शहर 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 132090 144090
मुंबई 131940 143940
अहमदाबाद 131990 143990
चेन्नई 133690 145850
कोलकाता 131940 143940
हैदराबाद 131940 143940
जयपुर 132090 144090
भोपाल 131990 143990
लखनऊ 132090 144090
चंडीगढ़ 132090 144090

चांदी भी हुई सस्ती

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट जारी है. 29 जून को चांदी का भाव घटकर 2,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है. पिछले एक सप्ताह में चांदी करीब 10,000 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत 59.12 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई.

खरीदारी करने वालों के लिए राहत

लगातार गिरती कीमतों से उन लोगों को राहत मिल सकती है जो आने वाले दिनों में शादी, त्योहार या निवेश के लिए सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं. हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि कीमती धातुओं की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की चाल और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों से प्रभावित होती हैं. इसलिए खरीदारी से पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर जांच लें.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

लेटेस्ट न्यूज़