Gold Rate Today: दिवाली के बाद से सोने और चांदी दोनों के दामों में लगातार गिरावट देखी जा रही है. जहां कुछ हफ्ते पहले सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था, वहीं अब धीरे-धीरे इसकी कीमतों में राहत मिल रही है. शादी का सीजन भी नजदीक है, इसलिए लोग सोने की गिरती कीमतों का इंतजार कर रहे हैं ताकि बेहतर रेट पर खरीदारी की जा सके.
लगातार गिर रहा सोना
सोने की कीमतों में हाल की गिरावट के चलते बाजार विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगर यही रुझान जारी रहा, तो 24 कैरेट सोना जल्द ही 1,20,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है. भारतीय बाजारों में सोने को न सिर्फ निवेश का जरिया बल्कि परंपरा और शुभता का प्रतीक भी माना जाता है.
आज का गोल्ड प्राइस:
सुबह 9:45 बजे तक एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोना ₹1,21,868 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था. इसमें करीब ₹1,583 प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई. आज के कारोबार में सोने ने ₹1,21,825 का लो रिकॉर्ड और ₹1,22,600 का हाई रिकॉर्ड बनाया.
- लालू संग सियासी जंग से लेकर सत्ता तक… कैसे सुशासन बाबू बने दलबदलू मास्टर? पढ़ें Nitish Kumar का राजनीतिक चिट्ठा!
- दूध की रानी… भारत की ये 3 गायें रोज देती हैं 30 लीटर तक दूध, किसानों को कर रही मालामाल!
- Dairy Farming: सर्दियों में पशुपालक गांठ बांध लें ये 6 बातें, नहीं घटेगा दूध उत्पादन, पशु भी रहेंगे स्वस्थ और मजबूत!
आज का सिल्वर प्राइस:
वहीं चांदी की कीमत ₹1,45,443 प्रति किलो दर्ज की गई. इसमें ₹2,027 प्रति किलो की गिरावट देखने को मिली है, जो बीते दिनों की तुलना में एक बड़ी कमी मानी जा रही है. आज के कारोबार में चांदी ने ₹1,42,910 प्रति किलो का न्यूनतम स्तर (लो रिकॉर्ड) और ₹1,46,728 प्रति किलो का उच्चतम स्तर (हाई रिकॉर्ड) छुआ. विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग घटने और डॉलर के मजबूत होने से चांदी के दामों में यह गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, शादी के सीजन के चलते आने वाले हफ्तों में इसमें हल्की तेजी देखने को मिल सकती है.
आपके शहर में सोने के ताज़ा रेट (प्रति 10 ग्राम):
| शहर | 24 कैरेट | 22 कैरेट | 18 कैरेट |
|---|---|---|---|
| पटना | ₹1,22,110 | ₹1,11,934 | ₹91,582 |
| जयपुर | ₹1,22,170 | ₹1,11,989 | ₹91,627 |
| कानपुर | ₹1,22,220 | ₹1,12,035 | ₹91,665 |
| लखनऊ | ₹1,22,300 | ₹1,12,108 | ₹91,725 |
| भोपाल | ₹1,22,400 | ₹1,12,200 | ₹91,800 |
| इंदौर | ₹1,22,400 | ₹1,12,200 | ₹91,800 |
| चंडीगढ़ | ₹1,22,270 | ₹1,12,080 | ₹91,702 |
| रायपुर | ₹1,22,220 | ₹1,12,035 | ₹91,665 |
सोना खरीदते वक्त रखें यह बात याद
अगर आप इस गिरावट में सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमेशा हॉलमार्क देखकर ही खरीदें. यह सोने की शुद्धता की सरकारी गारंटी होती है. भारत में BIS (Bureau of Indian Standards) द्वारा यह प्रमाणन जारी किया जाता है.
हर कैरेट का अलग हॉलमार्क नंबर होता है, जैसे:
24 कैरेट – 999
22 कैरेट – 916
18 कैरेट – 750
इन निशानों को देखकर ही खरीदारी करें ताकि मिलावट से बचा जा सके.
सोने-चांदी के दामों में यह गिरावट आम खरीदारों और निवेशकों दोनों के लिए सुनहरा मौका हो सकती है. शादी से पहले अगर सोने की कीमतें और नीचे गईं, तो यह आपके लिए फायदेमंद सौदा साबित हो सकता है.
साथ ही, विशेषज्ञों का मानना है कि लंबे समय में सोना हमेशा एक सुरक्षित निवेश साबित हुआ है. जब बाजार में अनिश्चितता या मंदी का दौर आता है, तब भी सोना अपनी कीमत बनाए रखता है. इसलिए अगर आप भविष्य के लिए स्थिर निवेश की सोच रहे हैं, तो मौजूदा गिरावट में सोना खरीदना एक समझदारी भरा कदम हो सकता है.